विज्ञापन

ऋषभ पंत के साथ वैकेशन पर नहीं जाना चाहते रोहित? पूर्व कप्तान ने किया 'शो' में खुलासा

पूर्व कप्तान रोहित शर्मा शुक्रवार को सोनी चैनल पर "फैमिली फुल  हाउस विद रोहित शर्मा" के साथ अवतरित हुए. और वह घर-घर में इस रूप में चर्चा का विषय बन गए

ऋषभ पंत के साथ वैकेशन पर नहीं जाना चाहते रोहित? पूर्व कप्तान ने किया 'शो' में खुलासा
रोहित शर्मा अपने पहले ही एपिसोड से छा गए हैं
source: X

पूर्व कप्तान रोहित शर्मा अलग-अलग वजहों से हालिया समय में खासे चर्चा में चल रहे हैं. एक तरफ अगले साल विश्व में उन्हें लेकर चीफ सेलेक्टर और बीसीसीआई के बीच 'टकराव' रोहित को सुर्खियों में बनाए हुए है, तो वहीं शनिवार को पहली बार वह नए अवतार में SONT TV पर अवतरित हुए और पूरे देश में छा गए. रोहित ने "फैमिली फुल  हाउस विद रोहित शर्मा" शो के साथ इंटरटेनमेंट की पिच पर पारी का आगाज किया. और इस पारी ने भी क्रिकेट पिच पर उनके तूफानी शॉटों की तरह करोड़ों फैंस का दिल जीत लिया. रोहित ने बता दिया कि वह मैदान पर बड़े-बड़े बॉलरों के छक्के छुड़ाते हैं, तो बतौर टीवी होस्ट भी वह कुछ ऐसा ही करने जा रहे हैं. बहरहाल, रोहित ने अपने पहले ही शो में हाल ही में टीम इंडिया से दूर रखे गए विकेटकीपर ऋषभ पंत को लेकर बड़ा खुलासा किया. 

यह भी पढ़ें:   'यह बहुत ही खतरनाक संयोजन होने जा रहा', जापान मैच से पहले वॉशिंगटन की वैभव पर 'सुंदर' भविष्यवाणी

पूर्व कप्तान रोहित शर्मा अलग-अलग वजहों से हालिया समय में खासे चर्चा में चल रहे हैं. एक तरफ अगले साल विश्व में उन्हें लेकर चीफ सेलेक्टर और बीसीसीआई के बीच 'टकराव' रोहित को सुर्खियों में बनाए हुए है, तो वहीं शनिवार को पहली बार वह नए अवतार में सोनी पर अवतरित हुए और पूरे देश में छा गए.

रोहित ने "फैमिली फुल  हाउस विद रोहित शर्मा" शो के साथ इंटरटेनमेंट की पिच पर पारी का आगाज किया. और इस पारी ने भी क्रिकेट पिच पर उनके तूफानी शॉटों की तरह करोड़ों फैंस का दिल जीत लिया. रोहित ने बता दिया कि वह मैदान पर बड़े-बड़े बॉलरों के छक्के छुड़ाते हैं, तो बतौर टीवी होस्ट भी वह कुछ ऐसा ही करने जा रहे हैं

. बहरहाल, रोहित ने अपने पहले ही शो में हाल ही में टीम इंडिया से दूर रखे गए विकेटकीपर  ऋषभ पंत को लेकर बड़ा खुलासा किया. 

पंत की यह आदत बहुत अजीब

शो के दौरान रोहित शर्मा ने हंसते हुए पंत को लेकर कहा कि वह ऋषभ पंत के साथ छुट्टियों पर नहीं जाना जाते. इसके पीछे रोहित ने ऋषभ पंत की खाने से जुड़ी एक अजीब और नटखट आदत को बताया. शो के दौरान जब रोहित शर्मा से यह पूछा गया कि वह किस क्रिकेटर के साथ यात्रा या छुट्टियों पर जाने से बचना चाहेंगे, तो उन्होंने तुरंत ऋषभ पंत का नाम लिया 

ऋषभ की खाने की यह आदत

रोहित ने कहा, 'ऋषभ वैसे तो बहुत अच्छे इंसान हैं, लेकिन वह बहुत ज्यादा नटखट और तोफानी (शरारती) हैं.'  रोहित ने पंत की एक खास आदत का जिक्र करते हुए बताया कि जब भी वे लोग साथ में खाना खाने बैठते हैं, तो ऋषभ पंत अक्सर दूसरों की थाली में हाथ डालकर खाने लगते हैं. रोहित ने मजाकिया लहजे में आगे बताया कि भले ही खाने के साथ चम्मच या कटलरी रखी हो, लेकिन ऋषभ कभी उसका इस्तेमाल नहीं करते. वह सीधे अपने हाथों से दूसरों की थाली में से खाना उठा कर खाने की जिद करते हैं.

पंत को भाई जैसा और अच्छा दोस्त बताया

हालांकि, खुलासे के दौरान रोहित ने यह भी स्पष्ट किया कि ऋषभ पंत उनके लिए एक छोटे भाई और बहुत अच्छे दोस्त की तरह हैं. और उन्होंने मजाक में यह बातें कही थीं और शो के दौरान पंत की इस अजीब आदत का जिक्र करते हुए काफी मस्तीभरा माहौल देखने को मिला.  रोहित शर्मा का यह नया फैमिली गेम शो सोनी एंटरटेइनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर प्रसारित हो रहा है, जिसमें क्रिकेटर्स और फिल्मी सितारों का आना-जाना लगा रहेगा. रोहित का यह अनफिल्टर और मजाकिया अंदाज सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है.

F & Q: Frequently Asked Questions

प्र.1:- 'फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा' शो किस चैनल या प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होता है?

उ.:- यह शो टीवी पर सोनी एंटरटेइनमेंट टेलीविज़न पर और डिजिटल रूप से सोनीलिव (Sony LIV) ऐप पर हर शनिवार और रविवार रात 9:30 बजे प्रसारित व स्ट्रीम होता है.

प्र.2:- इस शो का मुख्य कॉन्सेप्ट (Format) क्या है?

उ.:- यह एक फैमिली-फोकस गेम और सर्वे-आधारित ट्रिविया शो है, जो विश्व प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट 'फैमिली फ्यूड'  पर आधारित है. इसमें अलग-अलग सेलिब्रिटीज और परिवारों की टीमें मजेदार सवालों और सर्वे के जवाब देकर मुकाबला करती हैं.

प्र.3:- इस शो के जरिए रोहित शर्मा किस नए रोल में नजर आ रहे हैं?

उ.:- इस शो के माध्यम से रोहित शर्मा अपना टेलीविज़न होस्टिंग डेब्यू (मेजबानी) कर रहे हैं, जिसमें वह क्रिकेट के मैदान की गंभीरता से दूर एक मजेदार, मजाकिया और सहज मेजबान के रूप में नजर आ रहे हैं.

प्र.4:- क्या इस शो में बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के सितारे भी शामिल होते हैं?

उ.:- हां, इस शो के शुरुआती एपिसोड्स में श्रेयस अय्यर और कुणाल खेमू से लेकर बॉलीवुड सितारे जैसे सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया अपनी टीमों के साथ शिरकत कर चुके हैं

प्र.5:- इस शो को दर्शकों और सोशल मीडिया पर कैसा रिस्पॉन्स मिला है?

उ.:- इस शो ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर शानदार शुरुआत की है और यह रिलीज़ के साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जबरदस्त ट्रेंड करते हुए एक रिकॉर्ड-ब्रेकिंग नॉन-फिक्शन लॉन्च साबित हुआ है.


 


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rohit Gurunath Sharma, Rishabh Rajendra Pant, India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com