विज्ञापन

'यह बहुत ही खतरनाक संयोजन होने जा रहा', जापान मैच से पहले वॉशिंगटन की वैभव पर 'सुंदर' भविष्यवाणी

वैभव सूर्यवंशी करोड़ों फैंस ही नहीं, बल्कि साथी खिलाड़ियों के बीच भी खासा सम्मान और प्रशंसा बटोर रहे है. जापान के खिलाफ मैच से पहले साथी खिलाड़ी वॉशिंगटन सुंदर ने उनके लिए बड़ी बात कही

'यह बहुत ही खतरनाक संयोजन होने जा रहा', जापान मैच से पहले वॉशिंगटन की वैभव पर 'सुंदर' भविष्यवाणी
वॉशिंगटन सुंदर और वैभव सूर्यवंशी
source: X

टीम इंडिया के सुपरकिड वैभव सूर्यवंशी दुनिया भर में ही नहीं, बल्कि वह साथियों के बीच भी खासे लोकप्रिय है. फिलहाल वह टीम के साथ एशियन गेम्स 2026 के लिए जापान में हैं.एक दिन पहले ही सूर्यकुमार ने वैभव के बारे में कहा था कि अगर वह किसी बल्लेबाज की कोई स्किल चुराना पसंद करेंगे, तो वह सूर्यवंशी के छक्के जड़ने की कला है. वहीं, अब टीम इंडिया के ही सदस्य वॉशिंगटन सुंदर का कहना है कि किशोर बल्लेबाज सनसनी वैभव सूर्यवंशी की पैनी क्रिकेट की समझ और कच्ची प्रतिभा का मेल उन्हें एक ऐसा घातक खिलाड़ी बनाता है जो अकेले दम पर देश के लिए मैच जिताने की क्षमता रखता है. सुंदर ने जापान के खिलाफ मंगलवार को खेले जाने वाले एकमात्र टी20 मैच से पहले पत्रकारों से बातचीत में कहा, 'वह बेहद टैलेंटडेट हैं और जाहिर है कि उनका दिमाग भी बहुत शांत और तेज है. वह अपने खेल को समझते हैं और यह भी जानते हैं कि अलग-अलग विरोधी टीमों और अलग-अलग परिस्थितियों में मुकाबलों को कैसे जीता जाए.'

यह भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा OUT, वैभव सूर्यवंशी IN, कौन खेलेगा? जापान T20I से पहले VVS लक्ष्मण पर बढ़ा दबाव

वैभव का यह मेल खतरनाक संयोजन होने जा रहा

सुंदर ने कहा, 'वह बेहद स्मार्ट हैं और उनकी स्मार्टनेस तथा उनके कौशल (स्किल सेट) का मेल वाकई एक खतरनाक संयोजन साबित होने वाला है. उन्होंने पहले ही दिखा दिया है कि वह क्या करने में सक्षम हैं और जाहिर है, हम सभी उम्मीद कर सकते हैं कि वह हमारे देश के लिए बहुत सारे मैच जिताएंगे और हम सब बस उन्हें ऐसा करते हुए देखने वाले हैं.' उन्होंने जापान के खेल प्रेमियों को अगले आईपीएल सीजन के दौरान भारत आने और यह अनुभव करने का निमंत्रण दिया कि भारत में क्रिकेट किस तरह किसी धर्म से कम नहीं है. उन्होंने कहा, 'आप लोगों को भारत जरूर आना चाहिए. खासकर किसी बड़े सीरीज या आईपीएल के दौरान और यह समझना चाहिए कि भारत में क्रिकेट कितना बड़ा है. भारत में क्रिकेट एक धर्म की तरह है,'

जापानी फैंस से की अपील

वॉशिगंटन ने आगे कहा, 'हर कोई इस खेल के जरिए जश्न मनाता है और जाहिर है कि हम सभी के लिए भारत में क्रिकेट खेलना, भारत से होना और देश के लिए सर्वोच्च स्तर पर खेलना एक बहुत बड़ा आशीर्वाद है.' व्यक्तिगत यात्रा और इस खेल से जुड़े सांस्कृतिक महत्व पर विचार करते हुए सुंदर ने रेखांकित किया कि पीढ़ियों से खेल के प्रति प्रेम कितना गहरा रहा है. उन्होंने कहा, 'क्रिकेट अपने आप में एक बहुत ही खूबसूरत खेल है जाहिर है कि भारत बहुत लंबे समय से क्रिकेट खेल रहा है और भारत में क्रिकेट खेलने वाले लोगों की संख्या भी बहुत भारी है. हम सभी इसी खेल और इस खेल के साथ ही बड़े हुए हैं.'

भारत में क्रिकेट खेलना एक आशीर्वाद

उन्होंने कहा, 'मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से बचपन से ही सब कुछ क्रिकेट ही रहा है और हां, भारत के अधिकांश लोगों के साथ भी ऐसा ही होगा. हम सभी के लिए भारत में क्रिकेट खेलना एक बहुत बड़ा आशीर्वाद है.' वैश्विक टी20 फ्रेंचाइजी क्रिकेट में स्वर्ण मानक स्थापित करने के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सराहना करते हुए, चेन्नई के रहने वाले सुंदर ने बताया कि कैसे 2008 में अपनी शुरुआत के बाद से शीर्ष स्तर की गुणवत्ता बनाए रखते हुए इस लीग का तेजी से विकास हुआ है.

वॉशिंगटन बोले,  'जिस तरह से इसे कई वर्षों से आयोजित किया जा रहा है, जाहिर है, भारत के कई गुणवत्तापूर्ण खिलाड़ी और दुनिया भर के कई अच्छे खिलाड़ी भी आईपीएल का हिस्सा बनने का आनंद लेते हैं. मैं कहूंगा कि पहले सीजन से लेकर अब तक जिस तरह से इसका आयोजन किया गया है, क्रिकेट की गुणवत्ता हमेशा से शीर्ष स्तर की रही है.' सुंदर ने कहा, 'हम सभी के लिए आईपीएल में होना और इतने बड़े टूर्नामेंट का हिस्सा होने के पूरे स्वाद का आनंद लेना एक बड़ा आशीर्वाद है. हर बार, हम आईपीएल सीजन में उतरने और अपनी सभी फ्रेंचाइजी के लिए वास्तव में अच्छा प्रदर्शन करने का बहुत इंतजार करते हैं.'

यह भी पढ़ें:  धोनी ने सुझाया नाम, CSK ने सौंप दी कमान, जहीर खान के सामने सबसे बड़ी चुनौती क्या?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Washington Sundar, Vaibhav Sooryavanshi, India, Japan Men's Cricket Team, Cricket, Afghanistan Vs Japan 09/24/2026 Afjp09242026274296, Japan Vs India 09/22/2026 Jpin09222026274600
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com