Update On Rishabh Pant, IND vs SL : भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन रविवार को बाएं हाथ पर चोट लगने के बाद ‘रिटायर्ड हर्ट' होकर मैदान से बाहर चले गए. दिन के तीसरे सत्र में श्रीलंका के तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा ने पंत को शॉर्ट गेंद डाली और भारतीय खिलाड़ी ने गेंद को पुल करने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके बल्ले के बजाय सीधे उनके बाएं हाथ पर जा लगी. चोट लगने के बाद पंत दर्द से कराहते दिखाई दिए. भारतीय टीम के फिजियोथेरेपिस्ट ने मैदान पर आकर उनका उपचार किया. पंत के हाथ पर पहले ‘आइस पैक' लगाया गया और फिर पट्टी बांधी गई. लेकिन दर्द ज्यादा होने के कारण पट्टी भी जल्द हटा दी गई. पंत ने 15 गेंदों पर नाबाद तीन रन बनाए और पारी के 58वें ओवर में फिजियोथेरेपिस्ट के साथ मैदान से बाहर चले गए.
भारत के बैटिंग कोच ने दिया अपडेट
वहीं, अब पहले दिन के खेल खत्म होने के बाद भारत के बल्लेबाजी कोच भारत के बैटिंग कोच सितांशु कोटक पंत की चोट को लेकर जानकारी दी है. कोच सितांशु कोटक ने अपडेट दी है कि पंत दूसरे दिन बल्लेबाजी करने के लिए पूरी तरह से फिट होंगे.कोटक ने कहा, "उम्मीद है कि वह कल बैटिंग कर पाएंगे"
बता दें कि पिछले साल इंग्लैंड दौरे के मैनचेस्टर टेस्ट में पंत पैर की उंगली में फ्रैक्चर के बावजूद खेले थे, लेकिन इसके बाद उन्हें कई महीनों तक बाहर रहना पड़ा था, भारत इस बार ऐसी स्थिति से बचना चाहेगा,
पंत भारत के मिडिल-ऑर्डर का एक अहम हिस्सा हैं, खासकर कोलंबो जैसी पिच पर जहां स्पिनर्स का दबदबा रहेगा, अगर वह बाकी चार दिनों में विकेटकीपिंग नहीं कर पाते हैं, तो ध्रुव जुरेल, जो पहले से ही प्लेइंग 11 में हैं, उन्हें विकेटकीपिंग करने का मौका मिलेगा.
ये भी पढ़ें- शुभमन गिल का तहलका, बना दिया महारिकॉर्ड, 80 साल में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज
ये भी पढ़ें- Yashasvi Jaiswal: टूटा सुनील गावस्कर और रोहित शर्मा का महारिकॉर्ड, यशस्वी जायसवाल ने 45 रन की पारी में रचा इतिहास
ये भी पढ़ें-नीरज चोपड़ा टॉप-10 से बाहर, अरशद से भी पीछे पथिरागे! जानिए जैवलिन थ्रो इतिहास के 10 सबसे बड़े थ्रो
ये भी पढ़ें- रोहित यादव नंबर 2, नीरज चोपड़ा टॉप पर, भारत की ओर से सबसे दूर भाला फेंकने वाले टॉप 5 जैवलिन थ्रोअर
ये भी पढ़ें- IND vs SL: शुभमन गिल के टेस्ट में 3 हजार रन पूरे, कपिल देव का तोड़ा रिकॉर्ड, सचिन तेंदुलकर के खास क्लब में हुए शामिल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं