Rishabh Pant broke Shikhar Dhawan record: चेन्नई टेस्ट का रोमांच अपने चरम पर है. दूसरे दिन अपनी दूसरी पारी में 3 विकेट गंवाने वाली टीम इंडिया ने तीसरे दिन के खेल का आगाज शानदार तरीके से किया है. मैदान में शुभमन गिल और ऋषभ पंत अच्छे लय में नजर आ रहे हैं. युवा गिल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपने टेस्ट करियर का 7वां अर्धशतक पूरा कर लिया है. मौजूदा समय में वह 88 गेंद में 55 रन बनाकर खेल रहे हैं.
गिल ही नहीं चोट से वापसी करने वाले विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का बल्ला भी मैदान में खूब चल रहा है. 54 गेंद में वह 29 रन बनाकर खेल रहे हैं. अपनी इस पारी के दौरान ही उन्होंने एक खास उपलब्धि भी हासिल कर ली है. टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने सर्वाधिक रन बनाने के मामले में पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन को पीछे छोड़ दिया है.
-
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद, ‘हनुमान अंश’ देखने की जताई इच्छा -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
कौन सी वेबसीरीज देख रहे विदेश मंत्री S Jaishankar, वर्ल्ड समिट में बताया
शिखर धवन ने टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में 2013 से 2018 के बीच कुल 34 मुकाबलों में शिरकत की. इस बीच वह 58 पारियों में 40.61 की औसत से 2315 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान उनके बल्ले से 7 शतक और 5 अर्धशतक निकले.
वहीं पंत बात करें पंत के बारे में तो वह ब्लू टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में 2018 से शिरकत कर रहे हैं. युवा बल्लेबाज ने अपने 34वें टेस्ट मुकाबले की 58वीं पारी में धवन के रिकॉर्ड को तोड़ा है.
खबर लिखे जाने तक टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 2337 रन दर्ज है. यहां उनके बल्ले से 5 शतक और 11 अर्धशतक आए हैं. ये रन उन्होंने 44.09 की औसत से बनाए हैं.
भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने का खास रिकॉर्ड पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है. उन्होंने 1989 से 2013 के बीच 200 टेस्ट मुकाबलों में शिरकत की. इस बीच 329 पारियों में 53.78 की औसत से 15921 रन बनाने में कामयाब रहे.
यह भी पढ़ें- मैदान में चोट से कराह रहे थे आकाश, ड्रेसिंग रूम में रुके नहीं रुक रही थी गौतम गंभीर और विराट कोहली की हंसी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं