विज्ञापन
This Article is From Jan 21, 2021

एमएस धोनी से तुलना पर ऋषभ पंत को लगता है बहुत अच्छा, लेकिन...

Aus vs Ind: मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने जब गाबा में चौथे टेस्ट में भारत के सामने जीते के लिए 328 रन का चुनौतीपूर्ण टारगेट रखा था, तो ऐसे समय ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने 138 गेंदों पर  9 चौकों और 1 छक्के से बिना आउट हुए 89 रन की पारी खेलते हुए मेजबानों की जमीं पर उसे मात देने में अहम भूमिका निभायी थी. इस पारी के लिए ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को मैन ऑफ द मैच चुना गया था.

एमएस धोनी से तुलना पर ऋषभ पंत को लगता है बहुत अच्छा, लेकिन...
Rishabh Pant फिर से प्रशंसकों की नजरों में हीरो बन गए हैं
  • गाबा के हीरो रहे थे ऋषभ पंत
  • पंत ने खेली थी नाबाद 89 रन की पारी
  • मैन ऑफ द मैच बने थे ऋषभ पंत
नई दिल्ली:

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) से तुलना से खुश हैं, लेकिन गाबा में बेहतरीन विजयी पारी खेलने वाले इस युवा विकेटकीपर की इच्छा कुछ और भी है. मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने जब गाबा में चौथे टेस्ट में भारत के सामने जीते के लिए 328 रन का चुनौतीपूर्ण टारगेट रखा था, तो ऐसे समय ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने 138 गेंदों पर  9 चौकों और 1 छक्के से बिना आउट हुए 89 रन की पारी खेलते हुए मेजबानों की जमीं पर उसे मात देने में अहम भूमिका निभायी थी. इस पारी के लिए ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को मैन ऑफ द मैच चुना गया था. पंत की अक्सर दो बार के विश्व विजेता कप्तान धोनी से तुलना की जाती रही है. धोनी ने पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था.

ब्रिसबेन में चौथे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में नाबाद 89 रन की मैच विजेता पारी खेलने वाले पंत ने ऑस्ट्रेलिया से यहां पहुंचने के बाद पत्रकारों से कहा, ‘जब आपकी तुलना धोनी जैसे खिलाड़ी से की जाती है तो बहुत अच्छा लगता है और आप मेरी तुलना उनसे करते हैं. यह शानदार है लेकिन मैं नहीं चाहता कि मेरी किसी से तुलना की जाए. मैं भारतीय क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाना चाहता हूं क्योंकि किसी युवा खिलाड़ी की किसी दिग्गज से तुलना करना सही नहीं है.'

सिडनी में ड्रॉ टेस्ट मैच में 97 रन बनाने वाले पंत अभी इस जीत का आनंद लेना चाहते हैं.  उन्होंने कहा, ‘हमने ऑस्ट्रेलिया में श्रृंखला में जिस तरह से खेल दिखाया उससे पूरी टीम बहुत खुश है.' भारत ने एडीलेड में पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में अपने न्यूनतम स्कोर 36 रन पर आउट होने के बाद शानदार वापसी की और चार मैचों की श्रृंखला 2-1 से जीतकर बोर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अपने पास बरकरार रखी.
 

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने अपने करियर को लेकर बड़ा ऐलान किया था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rishabh Rajendra Pant, Australia Vs India 2020-21, India Vs Australia 2019/20, Australia Vs India 01/07/2021 Auin01072021195484, Australia Vs India 01/15/2021 Auin01152021195485, India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com