विज्ञापन

रिंकू सिंह के घर से आई बड़ी खबर, बहन नेहा ने वीडियो शेयर कर लगाई मदद की गुहार, बोलीं- हमारा ब्रूडो लापता है

रिंकू सिंह जो कि भारतीय टीम में फिर से वापसी के लिए जोर लगा रहे हैं. उनके घर से बड़ी खबर सामने सामने आ रही है. उनकी बहन नेहा सिंह ने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा कर बताया है कि उनका पालतू डॉगी ब्रूडो लापता हो गया है. उन्होंने लोगों से ब्रूडो को तलाशने में मदद की गुहार लगाई है.

रिंकू सिंह के घर से आई बड़ी खबर, बहन नेहा ने वीडियो शेयर कर लगाई मदद की गुहार, बोलीं- हमारा ब्रूडो लापता है
रिंकू सिंह की बहन ने बताया है कि उनका डॉगी खो गया है.

भारतीय टीम में वापसी के लिए जोर लगा रहे स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह के घर से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. उनकी बहन नेहा सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा करते हुए बताया है कि उनका पालतू डॉगी कहीं खो गया है. वीडियो में उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है, 'हेलो गाइस कैसे हैं आप सभी? हमारा ब्रूडो लापता है, वो भी कल से ऑजोन से, जहां हम रहते हैं. हमने बहुत देख लिया है. मगर वो मिल नहीं रहा है. ब्रूडो की नेक में रेड कलर का बेल्ट है. उससे उसकी आप लोगों को पहचान हो जाएगी. प्लीज हमें मिलने पर जल्द से जल्द कांटेक्ट करें. उसकी पिक्चर भी शेयर कर सकते हैं. आईडी में जाकर डीएम भी कर सकते हैं. कैप्शन में मैंने आईडी दे दी है. थैंक्यू.' 

पांच साल का है ब्रूडो

रिंकू सिंह का डॉगी पांच साल का है. प्रतिदिन की तरह वह बीते सोमवार (12 अक्टूबर 2026) को भी सुबह 10 बजे टहलने के लिए निकला था. मगर लौटकर वह वापिस नहीं आया. काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी जब ब्रूडो घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता होने लगी. उन्होंने पार्क और सोसाइटी के आसपास के इलाके में उसकी तलाश करनी शुरु कर दी. मगर वहां भी उसका अता पता नहीं चला. चारों तरफ से निराशा हाथ लगने के बाद नेहा ने सोशल मीडिया का सहारा लिया. अगर यहां से भी उन्हें मदद नहीं मिलती है तो उनके परिवारजन जरूरत पड़ने पर पुलिस का भी सहारा लेंगे. 

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर और यूट्यूबर हैं नेहा 

आपको बता दें कि नेहा सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर और यूट्यूबर हैं. इंस्टाग्राम पर मौजूदा समय में उन्हें करीब 812K लोग फॉलो करते हैं. वहीं 449 लोगों को वह फॉलो करती हैं. खबर लिखे जाने तक नेहा ने इंस्टाग्राम पर फोटोज और वीडियोज को मिलाकर कुल 1,081 पोस्ट डाले हैं. 

यह भी पढ़ें- IPL 2027: किस टीम में जाएंगे शाई होप? ऑक्शन में लग सकती है बड़ी बोली, 3 टीमों के लिए साबित हो सकते हैं वरदान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Rinku Khanchand Singh, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com