Rinku Singh MS Dhoni: गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को हांगझोउ एशियाई खेलों (Asian Games) के लिये भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया जबकि आईपीएल स्टार रिंकू सिंह (Rinku Singh) को भी टीम में जगह मिली है . एशियाई खेल वनडे विश्व कप के दौरान होने हैं लिहाजा बी टीम चुनी गई है. बता दें कि टीम में चयन किए जाने पर रिंकू सिंह काफी खुश हैं और उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता काफी खुश हैं. केकेआऱ के सुपरस्टार प्लेयर रेवस्पोर्ट्ज़ से बात करते हुए रिंकू ने कहा कि, "मैं मजबूत इंसान हूं, लेकिन इमोशनल भी हूं. मुझे पूरा यकीन है कि जब मैं पहली बार टीम इंडिया की जर्सी पहनूंगा तो मेरे आंखों में आंसू होंगे. "
आईपीएल में केकेआर की ओर से खेलने वाले रिंकू ने इस सीजन आईपीएल में धमाल मचा दिया था. जिसके बाद से यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि रिंकू जल्द ही टीम इंडिया के लिए डेब्यू करेंगे. वहीं, रिंकू ने अपनी बात आगे रखते हुए कहा है कि, "हर किसी का सपना होता है भारत के लिए खेलना, जर्सी पहनना.. मैं भविष्य के बारे में ज्यादा नहीं सोचता क्योंकि जितना अधिक आप सोचते हैं, आप अपने आप पर उतना ही अधिक दबाव में डालते हैं. मैं जीवन को एक समय में एक दिन के रूप में लेता हूं. लेकिन हां, जो भी पेशेवर खेल खेलता है, वह एक न एक दिन अपने देश का प्रतिनिधित्व करना चाहता है."
रिंकू ने आगे कहा, "मैं जानता हूं कि मेरा परिवार, मेरे माता-पिता मुझे भारतीय जर्सी पहनते हुए देखकर मुझसे ज्यादा खुश होंगे.. वे वर्षों से इसका इंतजार कर रहे हैं.. उन्होंने मेरा संघर्ष देखा है, उन्होंने मेरी मदद की है, मेरे साथ रहे हैं मेरे सभी उतार-चढ़ाव का हिस्सा रहे हैं. जिस दिन मैं जर्सी पहनूंगा वह दिन उनके लिए समर्पित होगा."
इसके अलावा रिंकू ने धोनी के साथ हुई आईपीएल के दौरान अपनी बातचीत का भी खुलासा किया और कहा कि, माही भाई से जब मैं मिला था तो उनसे अपनी बल्लेबाजी को लेकर सवाल किया था. उन्होंने मुझसे कहा था कि आप जैसा खेल रहो हो उसी तरह से खेलते रहो, "बहुत सही बल्लेबाजी कर रहा है, जो तू कर रहा है वही करता रह.."
--- ये भी पढ़ें ---
* यशस्वी ने दिया परिवार को तोहफा, फैमिली 5BHK फ्लैट में शिफ्ट हुई, अभी तक कमा चुके हैं इतना पैसा
* 'भारी भरकम' गेंदबाज की फिरकी पर नाचे कोहली, चकमा खाकर ऐसे हुए आउट, निराशा से देखते रह गए, Video
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं