विज्ञापन

'बॉस ने महीनों से नहीं दी सैलरी!' McDonald's के नाम से वायरल स्क्रीनशॉट पर बड़ा खुलासा, कंपनी ने तोड़ी चुप्पी

खुद को मैकडॉनल्ड्स इंडिया का इंटर्न बताने वाले एक शख्स ने बॉस पर सैलरी न देने का आरोप लगाया, जिसके बाद कंपनी ने इसे पूरी तरह फर्जी करार दिया. पढ़ें पूरी खबर.

'बॉस ने महीनों से नहीं दी सैलरी!' McDonald's के नाम से वायरल स्क्रीनशॉट पर बड़ा खुलासा, कंपनी ने तोड़ी चुप्पी
क्या सच में नहीं मिली मैकडॉनल्ड्स इंटर्न को सैलरी? सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस के बाद कंपनी ने तोड़ी चुप्पी

सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसी खबरें सामने आती हैं, जो एक पल में इंटरनेट पर तहलका मचा देती हैं, लेकिन जब किसी बड़ी कंपनी और उसके अधिकारी का नाम इसमें घसीटा जाए तो मामला और भी पेचीदा हो जाता है. हाल ही में सामने आई एक वायरल पोस्ट ने लाखों यूजर्स को हैरान कर दिया, जिसके बाद खुद कंपनी को आगे आकर अपनी बात रखनी पड़ी. बीते रविवार सोशल मीडिया पर एक ऐसी पोस्ट वायरल हुई, जिसने कॉरपोरेट जगत में हड़कंप मचा दिया. खुद को मैकडॉनल्ड्स इंडिया का इंटर्न बताने वाले एक शख्स ने कंपनी के अपने अधिकारी पर गंभीर आरोप मढ़ दिए. इस पोस्ट में दावा किया गया कि, 'उसे कई महीनों से काम का पैसा नहीं दिया गया है, जिसकी वजह से उसे मजबूरी में दो और नौकरियां करनी पड़ रही हैं.'

ये भी पढ़ें:-घर से काम करने की खुशी पड़ी भारी, 2 हफ्ते के वर्क फ्रॉम होम से ही हिल गया दिमाग! महिला ने शेयर किया एक्सपीरियंस

बॉस और सैलरी को लेकर किए गए बड़े दावे

पोस्ट में अमित जोशी नाम के शख्स की तस्वीर के साथ दावा किया गया कि दिसंबर 2025 से उसे कोई भुगतान नहीं मिला था. आरोप था कि वो शख्स कंपनी के कई एशियन अकाउंट्स की जिम्मेदारी संभाल रहा था. सोशल मीडिया पर ये पोस्ट बहुत तेजी से शेयर होने लगी और लोग कंपनी की वर्क कल्चर पर सवाल उठाने लगे.

कंपनी ने किया खंडन और बताई सच्चाई

मामला तूल पकड़ते ही मैकडॉनल्ड्स इंडिया (वेस्ट एंड साउथ) ने बयान जारी कर इस वायरल पोस्ट से अपना कोई भी संबंध होने से साफ इनकार कर दिया. कंपनी ने स्पष्ट किया कि, ये पोस्ट उनके आधिकारिक हैंडल से कभी जारी नहीं की गई थी और इसमें कई विसंगतियां हैं जिससे साबित होता है कि, कंटेंट के साथ छेड़छाड़ की गई है. कंपनी ने लोगों से अपील की है कि, वे ऐसे बिना पुष्टि वाले फर्जी पोस्ट पर बिल्कुल भरोसा न करें. 

वहीं सोशल मीडिया पर इस पोस्ट के वायरल होते ही एक यूजर ने कहा, 'आम भारतीय मैनेजर उम्मीद करते हैं कि आप मुफ्त में ही काम करें.' एक अन्य शख्स ने आरोप लगाया है कि अकाउंट हैक हो गया था, उसने लिखा, 'मुझे लगता है कि अकाउंट किसी मीम-कॉइन बेचने वाले ने हैक किया था.'

ये भी पढ़ें:-मोहल्ले की चुगली बनी बंपर कमाई का जरिया, महिला ने गॉसिप बेचकर खड़े कर लिए दो घर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mcdonalds, McDonalds India, Fake Post, Salary, Statement
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com