- IPL के पहले मुकाबले में RCB अपनी मुख्य बॉलिंग तिकड़ी के बगैर उतर रही है.
- सामने है SRH के ईशान, अभिषेक, हेड की तिकड़ी जो IPL की सबसे खतरनाक टॉप ऑर्डर भी है.
- ऐसे में IPL के सबसे बड़े स्कोर और 300 रन का कारनामा की चर्चा होना स्वाभाविक है.
वो कहते हैं न कि मौका भी है दस्तूर भी है. आज RCB और SRH के बीच मुकाबला उसी चिन्नास्वामी स्टेडियम में हो रहा है जहां हैदराबाद की टीम ने दो साल पहले आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया था. तब भी RCB ने टॉस जीत कर SRH को पहले बैटिंग के लिए उतारा था. IPL 2026 का ओपनिंग मुकाबला हो रहा है और साथ ही एक बड़ा सवाल हवा में तैर रहा है. क्या सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पहले ही मैच में अपने पिछले सबसे बड़ी रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 300 रन का ऐतिहासिक आंकड़ा छू लेगी? कारण साफ है. डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस मैच में अपनी भरपूर बॉलिंग ताकत के बगैर उतरने को मजबूर है. दरअसल, RCB के तीन अहम गेंदबाज जोश हेजलवुड, यश दयाल और नुवान तुषारा इस मुकाबले के लिए मैदान पर नहीं होंगे. (RCB vs SRH LIVE)
RCB के गेंदबाजों पर पढ़ें पूरी कहानी...
यानी आरसीबी के पास अपनी फर्स्ट-चॉइस बॉलिंग तिकड़ी ही नहीं है. ऐसे में बाकी गेंदबाजों पर दबाव आना स्वाभाविक है. दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद की बैटिंग इस समय IPL की सबसे खतरनाक ओपनिंग लाइनअप मानी जा रही है. पावरप्ले में तूफान मचाने वाले ईशान किशन, तेज शुरुआत के एक्सपर्ट उनके जोड़ीदार अभिषेक शर्मा और बड़े मैचों के खिलाड़ी ट्रैविस हेड. ये तीनों मिलकर कई बार पावरप्ले के छह ओवरों में ही मैच का रुख पलट देते हैं.
Mana Pocket Dynamo ready ga unnadu! Orange Army, meeru ready aa? 🔥🧡 pic.twitter.com/LH7sGUsPyH
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) March 28, 2026
क्या 300 का आंकड़ा सच में संभव है?
हालांकि अब तक आईपीएल में 300 रनों की पारी देखने को नहीं मिली है पर ये सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ही है जिसने 287, 286, 278 और 277 जैसे चार बड़े स्कोर खड़े किए हैं वो भी पिछले दो सीजन के दौरान. फिर अब तो फ्लैट पिच के साथ बाउंड्री भी छोटी कर दी जाती है ऊपर से इम्पैक्ट प्लेयर का दोहरा फायदा होता है. इस मुकाबले में तो हैदराबाद के सामने एक अपेक्षाकृत कमजोर गेंदबाजी भी है. ऐसे में ये सारे फैक्टर्स SRH के ही पक्ष में जाते दिख रहे हैं.
ऊपर से SRH के ये तीन धुरंधर बल्लेबाज चल पड़े तो स्कोरबोर्ड पर 250 को पार करना फिर संभव हो सकता है और निश्चित रूप से 300 रनों का आंकड़ा भी पार हो सकता है.
ऐसे में IPL 2026 के पहले मुकाबले में ही नए नवेले कप्तान ईशान किशन के नेतृत्व में हैदराबाद के पास रिकॉर्ड बुक बदलने का एक सुनहरा मौका है. जिससे वो आईपीएल की अन्य टीमों को एक जोरदार संदेश दे सके और साथ ही पैट कमिंस की गैर-मौजूदगी में युवा कप्तान को वो भरोसा जिसकी उन्हें अपनी इस नई पारी की शुरुआत में बेहद जरूरत है.
𝐇𝐞𝐚𝐝𝐬 up, and ready for the Season Opener 💪 pic.twitter.com/u6ZbFbA2Md
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) March 28, 2026
जब बना था आईपीएल में सबसे बड़ा स्कोर...
बता दें कि जब 15 अप्रैल 2024 को आईपीएल ने अपने इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर 287 रनों का पहाड़ देखा था तब भी यही दोनों टीमें आमने सामने थीं और मैदान भी यही चिन्नास्वामी स्टेडियम का था. तब हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी की थी और ट्रैविस हेड ने केवल 41 गेंदों पर 102 रन बना डाले थे तो अभिषेक के बल्ले से 22 गेंदों पर 34 रन निकले थे. वहीं हेनरिक क्लासेन ने 31 गेंदों पर 67 रन और मार्करम ने 17 गेंदों पर 32 रन बनाए थे. पर इन सब से अधिक तेज रफ्तार से बल्लेबाजी अब्दुल समद ने की थी. 370 के स्ट्राइक रेट से समद ने केवल 10 गेंदों पर 37 रन जमा दिए थे.
हैदराबाद के 287 रनों के जवाब में RCB की टीम ने भी जम कर रन बरसाए थे. पर सात विकेट पर 262 रन ही बना सकी और मुकाबला 25 रनों से हार गई थी.
𝐎𝐅𝐅 𝐖𝐄 𝐆𝐎𝐎𝐎𝐎𝐎𝐎! 🚌❤️
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) March 28, 2026
First home game of the new season and our Royal Challengers are OTW to ನಮ್ಮ Chinnaswamy to #PlayBold! 🤩👊#ನಮ್ಮRCB #IPL2026 #RCBvSRH pic.twitter.com/eWscaUeNCV
RCB के लिए क्या है रास्ता?
RCB को इस खतरनाक तिकड़ी के प्रहार से बचने के लिए एक माकूल रणनीति बनानी होगी. भुवनेश्वर कुमार और स्पिनर्स का सही कॉम्बिनेशन उतारना होगा. और सबसे अहम कप्तान रजत पाटीदार और सबसे अनुभवी विराट कोहली को टीम की फील्डिंग पर सबसे अधिक ध्यान देना होगा ताकि बॉलर्स को उनका सही समय पर साथ मिले और गेंदबाजी बगैर किसी चूक के हो. डेथ ओवर्स में कम से कम रन देने के साथ पूरे मैच में लगातार विकेट चटकाने का प्रयास करना होगा. क्योंकि एक छोटी सी गलती भी मैच को SRH के पक्ष में झुका सकती है.
तो आईपीएल के इस पहले ही मैच में अगर SRH के बल्लेबाजों का तूफान चला तो 300 रन का ऐतिहासिक आंकड़ा भी पार हो सकता है पर अगर RCB ने जादू चलाया तो ये एक यादगार क्लासिक थ्रिलर बन जाएगा.
ये भी पढ़ें:
धोनी और CSK को जब इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने किया था परेशान, बार-बार हराने में था बड़ा हाथ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं