ईरान के बुशहर न्यूक्लियर पावर प्लांट के पास शुक्रवार देर रात एक हमला हुआ है, लेकिन किसी रेडिएशन रिसाव या रिएक्टर को कोई नुकसान नहीं हुआ है. इजरायल द्वारा ईरान पर हमलों के बाद इंटरनेशनल एटामिक एनर्जी एजेंसी ने यह कहा है. ईरान ने एजेंसी को बताया कि संयंत्र सामान्य रूप से काम कर रहा है और उसे कोई तकनीकी या संरचनात्मक नुकसान नहीं हुआ. आईएईए ने बताया कि मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के दूसरे महीने में प्रवेश करने के साथ ही पिछले 10 दिनों में ईरान में हुए हमलों की यह तीसरी घटना थी. इजरायली सेना ने शुक्रवार को कहा कि उसने मध्य ईरान में एक भारी जल रिएक्टर और एक यूरेनियम प्रोसेसिंग प्लांट पर हमला किया है. हालांकि उसने बुशहर का जिक्र नहीं किया है.
Iran US Israel War News LIVE Updates:
ईरान से युद्ध कुछ हफ्ते और चलेगा...: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान समय-सीमा के अनुसार या उससे आगे चल रहा है और उम्मीद जताई कि इसके लक्ष्य महीनों नहीं, बल्कि कुछ हफ्तों में पूरे हो जाएंगे. यह बयान अमेरिका द्वारा ईरान के खिलाफ अपने अभियान में तेजी के संकेत के रूप में देखा जा रहा है. पेरिस में जी7 सहयोगियों के साथ बैठकों के बाद बोलते हुए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि इस मिशन की शुरुआत से ही स्पष्ट रूपरेखा तय की गई थी. उन्होंने कहा कि हम ईरान की नौसेना को नष्ट करेंगे, उनकी वायुसेना को नष्ट करेंगे. हम मूल रूप से उनकी मिसाइल और ड्रोन बनाने की क्षमता को उनकी फैक्ट्रियों में खत्म कर देंगे. उन्होंने जोड़ा कि इस अभियान का उद्देश्य मिसाइल लॉन्चरों की संख्या को काफी कम करना है, ताकि ईरान इनके पीछे छिपकर परमाणु हथियार बनाने और दुनिया को धमकाने में सक्षम न रहे.
🔴 #BREAKING | 'ईरान से युद्ध कुछ हफ्ते और चलेगा...': अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो#IranIsraelUSWar | @AnjeetLive
— NDTV India (@ndtvindia) March 28, 2026
देखें LIVE: https://t.co/689WjV66bO pic.twitter.com/z6LLTxviI3
अबू धाबी में दो जगह लगी आग, बैलेस्टिक मिसाइल रोके जाने के बाद लगी आग
सऊदी अरब अमीरात के अबू धाबी के खलीफा इकोनॉमिक जोन के आसपास आग की दो घटनाएं सामने आई हैं. संबंधित अधिकारियों ने बताया कि यह आग एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा एक बैलेस्टिक मिसाइल को सफलतापूर्वक रोके जाने के बाद गिरे मलबे के कारण लगी थी. साथ ही जनता को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक स्रोतों से ही जानकारी प्राप्त करें और अफवाहों या अपुष्ट सूचनाओं को फैलाने से बचें.
आईएईए ने कहा, ईरानी ठिकानों पर हमले हुए पर विकिरण का कोई खतरा नहीं मिला
इंटरनेशनल एटामिक एनर्जी एजेंसी ने शनिवार को पुष्टि की कि ईरान ने महत्वपूर्ण सुविधाओं पर नए हमलों की जानकारी दी है, जिनमें खोंडाब हैवी वाटर रिसर्च रिएक्टर भी शामिल है. एजेंसी ने कहा कि इन हमलों से कोई विकिरण जोखिम उत्पन्न नहीं हुआ है क्योंकि इस जगह पर कोई घोषित परमाणु सामग्री मौजूद नहीं थी. इस बात की जानकारी ईरान ने आईएईए को दी है और जांच में यह पाया गया कि विषम परिस्थितियों में भी कोई रेडिएशन रिसाव नहीं हुआ है.
ईरान युद्ध पर वेंस‑नेतन्याहू में तकरार, अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने कहा- इजरायल की उम्मीदें हकीकत से दूर
ईरान युद्ध को लेकर अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू के बीच तनाव सामने आया है. वेंस ने युद्ध और सत्ता परिवर्तन को लेकर बढ़ा‑चढ़ाकर पेश किए गए दावों पर सवाल उठाए और बातचीत के रास्ते पर जोर दिया.
ईरान के बुशहर परमाणु संयत्र पर 10 दिनों में तीसरी बार हमला: आईएईए
ईरान के बुशहर परमाणु संयत्र को लगातार निशाना बनाया जा रहा है. ईरान के इस परमाणु संयंत्र पर एक बार फिर हमला हुआ है. इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी ने कहा कि ईरान से यह सूचना मिली है. 10 दिनों में यह तीसरा हमला है.
ईरान तबाह हो रहा है: डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर के लगातार दावे कर रहे हैं. मियामी में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि हमारी सेना दुनिया में सबसे ताकतवर है. साथ ही उन्होंने कहा कि ईरान तबाह हो रहा है.
VIDEO | Miami: US President Donald Trump says, "Iran is being decimated."
— Press Trust of India (@PTI_News) March 28, 2026
(Source: Third Party)
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/s7MTqfR65s
होर्मुज जलडमरूमध्य से होने वाले व्यापार को सुरक्षित रखने के लिए UN ने कार्य बल का किया गठन
पश्चिम एशिया में तनाव लगातार बढ़ रहा है, ऐसे में संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से समुद्री यातायात में व्यवधान से वैश्विक स्तर पर व्यापक प्रभाव पड़ सकता है, विशेष रूप से मानवीय सहायता आपूर्ति और कृषि उत्पादन पर. यूएन UN महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक की ओर से भेजे गए संदेश में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने उभरती चुनौतियों से निपटने के लिए एक समर्पित कार्य बल के गठन की घोषणा की. संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी संदेश के अनुसार, इस कार्य बल का नेतृत्व जॉर्ज मोरेरा दा सिल्वा करेंगे, जो वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र परियोजना सेवा कार्यालय (यूएनओपीएस) के कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्यरत हैं. आधिकारिक संदेश के अनुसार, इस कार्य बल में संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास सम्मेलन (यूएनसीटीएडी), अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (आईएमओ) और अंतर्राष्ट्रीय वाणिज्य मंडल (आईसीसी) के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे.
ईरान ने तेल अवीव पर दागी कई मिसाइलें, एक व्यक्ति की मौत
🔴 #BREAKING | ईरान ने तेल अवीव पर दागी कई मिसाइलें, एक व्यक्ति की मौत#IranIsraelUSWar | @chandn_bhardwaj | @Ankit_Tyagi01
— NDTV India (@ndtvindia) March 28, 2026
देखें LIVE: https://t.co/689WjV66bO pic.twitter.com/2RTVbnlg7q
दमिश्क और नजदीकी इलाकों में सुने गए धमाके
सीरिया के स्टेट टेलीविजन के मुताबिक, दमिश्क और आसपास के इलाकों में धमाके सुने गए है. हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि इन धमाकों का कारण क्या था.
ईरान युद्ध, जानिए सबसे ताजा घटनाक्रम
इजरायल ने तेहरान पर हमला किया, 10 जोरदार धमाकों की सुनी गई आवाज
इजरायल की सेना ने शनिवार तड़के ईरान के कई ठिकानों पर हमले किए. राजधानी तेहरान में करीब 10 जोरदार धमाकों की आवाज सुनी गई और धुएं का काला गुबार उठते देखा गया.
हमें उनके साथ खड़े रहने की जरूरत नहीं: नाटो पर बरसे ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा में मदद के लिए सैन्य सहायता भेजने से इनकार करने पर नाटो सहयोगियों के प्रति अपनी निराशा दोहराई है. उन्होंने कहा कि वे बस मौजूद नहीं थे. हम नाटो की सुरक्षा पर हर साल सैकड़ों अरब डॉलर खर्च करते हैं और हम हमेशा उनके साथ खड़े रहे हैं, लेकिन अब उनके कार्यों के आधार पर मुझे लगता है कि हमें उनके साथ खड़े रहने की जरूरत नहीं है. साथ ही उन्होंने कहा कि अगर वे हमारे साथ नहीं हैं तो हम उनके साथ क्यों खड़े हों? वे हमारे साथ नहीं थे.
सऊदी अरब ने मिसाइल को रोका
सऊदी अरब ने कहा कि उसने राजधानी रियाद के इलाके को निशाना बनाकर दागी गई एक मिसाइल को रोक कर नष्ट कर दिया.
लेबनान में इजरायल की सेना के साथ हिजबुल्लाह की झड़पें
इजरायल की सेना ने शुक्रवार को बेरूत के दक्षिणी उपनगरों पर हमला किया और कहा कि वह ईरान समर्थित आतंकवादी समूह हिजबुल्लाह को निशाना बना रही थी. दक्षिण लेबनान में हिजबुल्लाह ने कहा कि उसके लड़ाकों की इजरायली दुश्मन सेना के साथ हल्की और मध्यम हथियारों से झड़प हुई है.
ईरान इस सप्ताह अमेरिका के साथ वार्ता करेगा, ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने जताया विश्वास
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने विश्वास जताया है कि ईरान इस सप्ताह अमेरिका के साथ वार्ता करेगा. क्योंकि ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजरायल युद्ध दूसरे महीने में प्रवेश कर चुका है. यह युद्ध 28 फरवरी को उस वक्त शुरू हुआ जब अमेरिका और इजरायल ने ईरान में हवाई हमले किए, जिसमें सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गए और पूरी दुनिया में सनसनी फैल गई. हालांकि युद्ध के एक महीने बाद भी इसके समाप्त होने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं. शुक्रवार को अमेरिकी-इजरायली हमलों में ईरान के दो परमाणु संयंत्रों को निशाना बनाया गया. ईरान में शनिवार तड़के करीब 10 तेज धमाकों और काला धुएं के गुबार की सूचना मिली है.