विज्ञापन

RCB vs KKR, IPL 2026: केकेआर को 6 विकेट से देकर आरसीबी टॉप पर, कोहली का नाबाद शतक

RCB vs KKR, IPL 2026: कुछ और विकेट गिरे, लेकिन कोहली ने कभी भी जीत तो हाथ से नहीं निकलने दिया. और आरसीबी ने 19.1 ओवरों में 4 विकेट खोकर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया

RCB vs KKR, IPL 2026:  केकेआर को 6 विकेट से देकर आरसीबी टॉप पर, कोहली का नाबाद शतक
Royal Challengers Bengaluru vs Kolkata Knight Riders:

RCB vs KKR: आईपीएल 2026 का 57वां मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच बुधवार को खेले गए मैच में आरसीबी ने केकेआर को 6 विकेट से हरा दिया. जीत के लिए केकेआर की जीत का आधार विराट कोहली (नाबाद 105 रन, 60 गेंद, 11 चौके, 3 छक्के) का नाबाद शतक रहा, जो पारी शुरू करने के बाद शतक के साथ बिना आउट हुए वापस लौटे. शुरुआत तो आरसीबी की भी खराब रही थी, जब जैकब बेथल (15) रन बनाकर जल्द ही आउट हो गए, लेकिन फिर देवदत्त पडिक्कल (30) ने विराट का अच्छा साथ निभाया. कुछ और विकेट गिरे, लेकिन कोहली ने कभी भी जीत तो हाथ से नहीं निकलने दिया. और आरसीबी ने 19.1 ओवरों में 4 विकेट खोकर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया.

वहीं, पहली पाली में बेंगलुरु से न्योता पाने के बाद केकेआर की शुरुआत अच्छी नहीं. और कप्तान अजिंक्य रहाणे (19) और आतिशी फिन एलन (18) जल्द ही आउट हो गए, लेकिन विकेटकीपर अंगकृष रघुवंशी (71) ने पारी की आखिरी गेंद पर आउट होने से पहले 46 गेंदों पर 7 चौकों और 3 छक्कों से शानदार पारी खेली. कैमरून ग्रीन (32) और रिंकू सिंह (नाबाद 49, 29 गेंद, 3 चौके, 2 छक्के) ने भी अच्छा योगदान रहा. इससे केकेआर कोटे के 20 ओवरों में 4 विकेट पर 192 तक पहुंचने में सफल रहा. भुवनेश्वर, हेजलवुड और रासिख ने एक-एक विकेट लिया. 

SCORE BOARD

मैच में खेल रहीं दोनों टीमों की फाइनल XI इस प्रकार हैं:

कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): फिन ऐलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा|

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली, जैकब बेथल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, वेंकटेश अय्यर, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, जैकब डफी, रसिख डार


पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Royal Challengers Bengaluru, Kolkata Knight Riders, Indian Premier League 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com