विज्ञापन

RCB vs GT: आरसीबी की 'बैटिंग डेप्थ' बनाम गुजरात की 'कातिलाना बॉलिंग', धर्मशाला में क्वालिफायर-1 की सबसे बड़ी जंग

Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans IPL 2026 Qualifier-1: धर्मशाला में जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना गुजरात टाइटंस से होगा तो दोनों टीमों की नजरें फाइनल का टिकट हासिल करने पर होगी.

RCB vs GT: आरसीबी की 'बैटिंग डेप्थ' बनाम गुजरात की 'कातिलाना बॉलिंग',  धर्मशाला में क्वालिफायर-1 की सबसे बड़ी जंग
Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans IPL 2026 Qualifier-1
  • आईपीएल 2026 के क्वालिफायर 1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना गुजरात टाइटन्स से है.
  • गुजरात टाइटन्स ने इस सीजन 102 विकेट निकाले हैं और उनकी गेंदबाजी इकॉनमी 9.2 की है.
  • धर्मशाला की पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल है जहां चेज़ करना आसान रहता है. RCB में कोहली जैसा चेजमास्टर है.

Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2026 के क्वालिफायर 1 में गुजरात टाइटन्स का सामना करेगी. दोनों टीमों की नजरें इस मुकाबले को जीतकर फाइनल में जगह बनाने की होगी. बेंगलुरु ने 11वीं बार प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया है. जबकि गुजरात ने खेले पांच सीजन में से चौथी बार नॉकआउट राउंड में जगह बनाई. इस मुकाबले में बेंगलुरु के बल्लेबाजों का सामना गुजरात के गेंदबाजों से होगा, जिन्होंने इस सीजन किसी अन्य टीम की तुलना में सबसे अधिक विकेट निकाले हैं. गुजरात ने लीग स्टेज में 102 विकेट निकाले हैं. 9.2 की इकॉनमी से. गुजरात हर 15वीं गेंद पर विकेट लेने में सफल होती है. तो दूसरी तरफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है, जिसके बल्लेबाजी आठवें नंबर तक है. अगर भुवनेश्वर को भी गिना जाए तो यह 9वें नंबर तक जाती है. ऐसे में आज का मुकाबला काफी दिलचस्प हो सकता है. 

इसके अलावा इस मुकाबले में एक तरफ जहां शुभमन गिल और साई सुदर्शन की जोड़ी होगी, तो दूसरी तरफ भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड होंगे. सुदर्शन-गिल की जोड़ी इतिहास रचने के तरीब है. दोनों ने आईपीएल में 21 बार 50 या उससे अधिक रनों की साझेदारी की है. इस सीजन दोनों ही बल्लेबाज टॉप रन स्कोरर है. तो दूसरी तरफ भुवी हैं. स्विंग किंग पर्पस कैप होल्डर हैं. दूसरे छोर से उन्हें हेजलवुड का पूरा साथ मिल रहा है. भुवी आईपीएल 2026 में पावरप्ले में 15 विकेट ले चुके हैं. आज का मैच बेस्ट बनाम बेस्टा को होगा, और जो बाजी मारेगा उसे फाइनल का टिकट मिलेगा.

कैसे रहेगी पिच

सबसे अहम सवाल धर्मशाला की पिच को लेकर है. RCB ने इस सीज़न में यहां एकमात्र मैच पहले बैटिंग करके जीता था. लेकिन वह डे मैच था. लाइट्स में धर्मशाला में चेज ज़्यादा अच्छा रहा है. दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस दोनों ने आराम से 200 से ज़्यादा के टारगेट हासिल किए हैं. मैदान छोटा होने की वजह से बाउंड्री आसानी से आती है. हालांकि, शुरुआत में गेंद थोड़ी रूककर आती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, बल्लेबाजी आसान होती है. मौसम की बात करें तो, टीमें उत्तर भारत के ज़्यादातर हिस्सों में पड़ रही चिलचिलाती गर्मी से बचकर खुश होंगी. पहाड़ों पर मौसम अच्छा रहेगा, हालांकि शाम 5 बजे के आसपास, तय समय से दो घंटे से ज़्यादा पहले बारिश की थोड़ी संभावना है.

किन पर होंगी नजरें

एक हाई स्कोरिंग पिच है और दूसरी तरफ गेंदबाज हैं, जिन्होंने इस सीजन विरोधी टीम के बल्लेबाजों को परेशान किया है, बाजी किसके हाथ लगेगी? क्या गेंदबाजी भारी पड़ेंगे या बल्लेबाज? भुवनेश्वर कुमार, हेजलवुड के अलावा कगिसो रबाडा भी पर नजरें रखिएगा. सिराज भी पीछे नहीं रहना चाहेंगे. गुजरात की समस्या यह है कि टॉप ऑर्डर के लड़खड़ाने के बाद टीम की बैटिंग खत्न हो जा रही है. ऐसे में बेंगलुरु के गेंदबाज जल्द से जल्द गुजरात के टॉप ऑर्डर को उखाड़ना चाहेगा. जबकि गिल और सुदर्शन अंगर की तरह जमना चाहेंगे.

क्या होगी संभावित प्लेइंग XII

गुजरात इस सीजन उन टीमों में शामिल है, जिसने सबसे कम खिलाड़ियों का इस्तेमाल किया है. लगता है कि गुजरात का प्लेइंग इलेवन में शायद ही कोई बदलाव हो. निशांत सिंधु को एक्स्ट्रा बैटर के तौर पर रखा गया है. उनका एकमात्र बदलाव करने का फैसला इम्पैक्ट सब को लेकर हो सकता है. प्रसिद्ध कृष्णा के रूप में एक्स्ट्रा फास्ट बॉलर या आर साई किशोर या मानव सुथार के रूप में एक्स्ट्रा स्पिनर. 

जबकि बेंगलुरु के लिए एक अच्छी और एक बुरी खबर है. जहां जैकब बेथेल उंगली की चोट के कारण प्लेऑफ़ से बाहर हो गए हैं, तो फिल सॉल्ट टीम से साथ जुड़ चुके हैं. रजत पाटीदार ने फिल सॉल्ट को शामिल करने का कोई पक्का वादा नहीं किया है. 

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधु, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

ऱयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम डार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा/जैकब डफी.

यह भी पढ़ें: RCB vs GT: रन-मशीन बनाम प्ले-ऑफ का दबाव, क्या गुजरात के खिलाफ धर्मशाला में बदलेगा विराट कोहली का नॉकआउट रिकॉर्ड?

यह भी पढ़ें: डीपी बदली, PBKS का नाम हटाया...अर्शदीप ने इंस्टा पर चलाया सफाई अभियान, 200 से ज्यादा पोस्ट की डिलीट

लेखक के बारे में
img
मोहित झा
Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Royal Challengers Bengaluru, Gujarat Titans, Cricket, Indian Premier League 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com