RCB vs GT IPL 2026 Qualifier-1 Powerplay Battle: धर्मशाला में जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस आईपीएल 2026 के पहले क्वालीफायर में भिड़ेंगी तो दोनों की नजरें जीत के साथ प्लेऑफ का टिकट हासिल करने पर होगी. ग्राउंड छोटा है. शाम को बारिश की संभावना है. लेकिन मैच के दौरान मौसम साफ रहेगा. यह मुकाबला इतलिए भी दिलचस्प होगा क्योंकि आईपीएल 2026 में जिन दो टीमों ने जबरदस्त गेंदबाजी की है, वो आमने-सामने होंगीं. मैच में कौन बाजी मारेगा, इसका फैसला कुछ हद तक पावरप्ले के अंदर हो सकता है, लेकिन यह बल्लेबाज नहीं बल्कि गेंदबाज तय करेंगे.
बेस्ट vs बेस्ट
बात अगर आईपीएल 2026 में सर्वाधिक विकेट लेने वाली टीम की करें तो यह गुजरात टाइटंस हैं. जिसने 14 मैचों में 9.2 की इकॉनमी और 15.4 की बॉलिंग स्ट्राइक रेट से 102 विकेट निकाले हैं. अगर औसत निकाले तो गुजरात ने हर दूसरे मैच में अपनी विरोधी टीम को ऑल-आउट किया है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु भी पीछे नहीं है. जहां गुजरात इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं, जबकि बेंगलुरु दूसरे स्थान पर हैं. बेंगलुरु ने 14 पारियों में 86 विकेट निकाले हैं. 9.6 की इकॉनमी और 18.7 की बॉलिंग स्ट्राइक रेट से.
पावरप्ले की जंग बेहद दिलचस्प
बात अगर पावरप्ले में विकटों की करें तो गुजरात ने जारी सीजन में शुरुआती 1-6 ओवरों में 30 विकेट निकाले हैं. 8.8 की इकॉनमी से.जबकि बेंगलुरु यहां भी दूसरे स्थान पर हैं और उसने 28 विकेट झटके हैं. 9.5 की इकॉनमी से. जबकि राजस्थान और हैदराबाज ने 25-25 विकेट झटके हैं. गुजरात के गेंदबाजों का औसत पावरप्ले में 24.53 का है जबकि बेंगलुरु का 28.50 का. मतलब, गुजरात हर 25वें रन पर विकेट ले रही है जबकि बेंगलुरु 29 रन देकर विकेट निकाल रही है.
हालांकि, अगर मिडिल ऑर्डर और डेथ ओवरों की बात करें तो यहां गुजरात का पलड़ा भारी है. गुजरात ने मौदूजा सीजन में मिडिल ओवरों में 53 विकेट निकाले हैं जब सर्वाधिक हैं. जबकि डेथ ओवरों में टीम ने 24 विकेट झटके हैं.
कगिसो रबाडा vs भुवनेश्वर कुमार
कगिसो रबाडा और भुवनेश्वर कुमार, 24-24 विकेट लेकर पर्पल कैप होल्डर हैं. हालांकि, भुवी की इकॉनमी रबाडा से थोड़ी बेहतर है. रबाडा पावरप्ले में खास तौर पर खतरनाक रहे हैं, उन्होंने 1-6 ओवर में 17 विकेट लिए हैं, जो इस सीजन में किसी भी बॉलर द्वारा लिए गए सबसे ज़्यादा विकेट हैं. जबकि भुवी इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं, लेकिन उनकी इकॉनमी सबसे बेहतर है. रबाडा ने 1-6 ओवर में आईपीएल में 17 विकेट लिए हैं. 9.2 की इकॉनमी से. इस दौरान उन्होंने 47 फीसदी डॉट बॉल फेंकी हैं, जबकि भुवी ने 15 विेकेट निकाले हैं, 7.1 की इकॉनमी से. भुवी ने 51 प्रतिशत गेंद डॉट फेंकी हैं. रबाडा को दूसरे छोर से सिराज से साथ मिल रहा है.
गुजरात टाइटंस के सामने सबसे बड़ी समस्या यही है कि उसकी बल्लेबाजी टॉप ऑर्डर पर अधिक निर्भर हैं. अगर भुवी और हेजलवुड ने पावरप्ले के अंदर गुजरात के टॉप ऑर्डर को झंकझोर दिया तो बेंगलुरु आसानी से बढ़त हासिल कर लेगी. लेकिन सुदर्शन और गिल इस सीजन 600 से अधिक रन बना चुके हैं, ऐसे में उनका विकेट निकालना, इतना आसान नहीं होने वाला है.
यह भी पढ़ें: विराट कोहली-ट्रेविस हेड की जंग में पिसे अमेरिकी रैपर ट्रेविस स्कॉट, सोशल मीडिया पर मिली गालियां
यह भी पढ़ें: 'मुझे हटाया नहीं है' इस सीजन आईपीएल से बाहर चल रहे यश दयाल ने आखिरकार तोड़ी चुप्पी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं