1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के पूर्व खिलाड़ी एवं देश के मशहूर कमेंटेटर रवि शास्त्री ने 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्य की जमकर सराहना की है. रवि शास्त्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा किया है. जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ पौधे को पानी देते हुए नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर को साझा करते हुए 64 वर्षीय दिग्गज ने लिखा है, 'एक भारतीय होने के नाते मुझे इससे ज्यादा गर्व कभी महसूस नहीं हुआ. राष्ट्रपति पुतिन, राष्ट्रपति शी और हमारे महान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मातृभूमि भारत में एक साथ. अंतरराष्ट्रीय कूटनीति का ऐसा नजारा पहले कभी नहीं देखा गया. मोदी जी को मेरा सलाम.'
आपको बता दें कि देश की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के अंतिम दिन ब्रिक्स सदस्य और सहयोगी देश एक खुले सत्र में भाग लेंगे. जहां पीएम मोदी मोदी सात देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक में हिस्सा लेंगे. यहां पीएम मोदी दक्षिण अफ्रीका, कजाकिस्तान, फिलीपींस, मिस्र, बुरुंडी, युगांडा और नाइजीरिया के नेताओं से खास मुलाकात करेंगे.

ब्रिक्स में शामिल हैं 11 देश
मौजूदा समय में ब्रिक्स समूह में कुल 11 सदस्य देश शामिल हैं. जिसमें ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, भारत, इंडोनेशिया, ईरान, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात का नाम शामिल है. इसके अलावा 10 भागीदार देश भी हैं. जिसमें नाइजीरिया, बेलारूस, बोलीविया, क्यूबा, कजाकिस्तान, मलेशिया, थाईलैंड, युगांडा, उज्बेकिस्तान और वियतनाम का नाम शामिल है.
शास्त्री का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर
रवि शास्त्री ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर के दौरान भारत की तरफ से कुल 80 टेस्ट और 150 वनडे मुकाबलों में हिस्सा लिया. जहां वह टेस्ट में 3830 और वनडे में 3108 रन बनाने में कामयाब रहे. वहीं गेंदबाजी के दौरान उन्होंने टेस्ट में 151 और वनडे में 129 सफलता प्राप्त की.
यह भी पढ़ें- श्रेयस आउट, ऋतुराज की खुली किस्मत! टीम इंडिया में फिर गूंजेगा गायकवाड़ का बल्ला, वर्ल्ड कप से पहले नया ट्विस्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं