विज्ञापन

श्रेयस आउट, ऋतुराज की खुली किस्मत! टीम इंडिया में फिर गूंजेगा गायकवाड़ का बल्ला, वर्ल्ड कप से पहले नया ट्विस्ट

श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऋतुराज गायकवाड़ को भारतीय टीम में शामिल किए जाने की संभावना है.

श्रेयस आउट, ऋतुराज की खुली किस्मत! टीम इंडिया में फिर गूंजेगा गायकवाड़ का बल्ला, वर्ल्ड कप से पहले नया ट्विस्ट
ऋतुराज गायकवाड़ और श्रेयस अय्यर

क्रिकेट के गलियारों से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए एक बार फिर से ऋतुराज गायकवाड़ की भारतीय टीम में वापसी हो सकती है. @CricCrazyJohns नाम के क्रिकेट प्रेमी ने क्रिकबज के हवाले से लिखा है, 'श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऋतुराज गायकवाड़ को भारतीय टीम में शामिल किए जाने की संभावना है.' पिछली बार ऋतुराज गायकवाड़ भारतीय टीम में छह दिसंबर साल 2025 को नजर आए थे. उसे दौरान उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया था. उसके बाद से वह भारतीय टीम में वापसी के लिए संघर्ष कर रहे हैं. 

श्रेयस अय्यर वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज का क्यों नहीं होंगे हिस्सा? 

मन में एक सवाल उठता है कि वर्ल्ड कप 2027 को ध्यान में रखते हुए अब जब सारे मुकाबले जब काफी अहम हो गए हैं. ऐसे में श्रेयस अय्यर वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में क्यों हिस्सा नहीं ले रहे हैं? अगर आपका भी यही सवाल है तो उसका जवाब हम लेकर आए हैं. दरअसल, वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सारीज के दौरान ही एशियन गेम्स भी खेली जाएगी. जहां श्रेयस अय्यर को एशियन गेम्स में भारतीय टीम की कमान सौंपी गई है. यहीं मुख्य वजह है कि अय्यर वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सारीज में हिस्सा न लेकर एशियन गेम्स में शिरकत करते हुए नजर आएंगे. उनकी गैरमौजूदगी में चयनकर्ता वनडे सीरीज के लिए गायकवाड़ को भारतीय बेड़े में शामिल करने पर विचार कर रहे हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

ऋतुराज गायकवाड़ का वनडे करियर 

ऋतुराज गायकवाड़ ने खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम की तरफ से कुल नौ वनडे मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से आठ पारियों में 28.50 की औसत से 228 रन निकले हैं. जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है. 105 रनों की खेली गई शतकीय पारी उनकी एक मैच में खेली गई सर्वोच्च शतकीय पारी है. 

यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी आउट, सैमसन को मौका, आकाश चोपड़ा ने भारत बनाम अफगानिस्तान मुकाबले के लिए प्लेइंग XI का किया चुनाव

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Ruturaj Dashrat Gaikwad, Shreyas Santosh Iyer, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com