विज्ञापन

RCB vs GT: करामाती राशिद खान साबित होंगे सबसे बड़े 'गेम चेंजर'! RCB के खिलाफ जबरदस्त है रिकॉर्ड

देवदत्त पडिक्कल को 5 बार, कोहली, क्रुणाल, टिम डेविड को 3-3 बार राशिद पवेलियन भेज चुके हैं. बेंगलुरु के खिलाफ उन्होंने 18 पारियों में 19 विकेट निकाले हैं.

RCB vs GT: करामाती राशिद खान साबित होंगे सबसे बड़े 'गेम चेंजर'! RCB के खिलाफ जबरदस्त है रिकॉर्ड
Rashid Khan Difference-Maker vs Royal Challengers Bengaluru in Qualifier 1

धर्मशाला में जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस भिड़ेंगे तो फैंस की नजरें करामाती राशिद खान पर होंगी, जिनका रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ जबरदस्त रिकॉर्ड है. राशिद गुजरात के लीग स्टेज के आखिरी मुकाबले में आईपीएल इतिहास में 200 विकेट लेने वाले दूसरे विदेशी गेंदबाज बने थे. गुजरात ने इस सीजन मिडिल ओवरों में किसी भी टीम की तुलना में सबसे अधिक विकेट निकाले हैं और इसमें राशिद खान का अहम रोल है. इस स्पिनर के 19 विकेट झटके हैं और वो पर्पल कैप की रेस में शामिल हैं. 7-16 ओवरों में डॉट बॉल से दवाब बनाने का उनका हुनर, बेंगलुरु के खिलाफ अहम हथियार साबित हो सकता है. इतना ही नहीं बेंगलुरु के खिलाफ उनका रिकॉर्ड भी बताता है कि वह मंगलवार को हेने वाले मुकाबले में सबसे बड़े गेम चेंजर साबित हो सकते हैं. 

राशिद बनेंगे गेम चेंजर

गुजरात टाइटंस 2022 में लीग का हिस्सा बनी थी और राशिद उसके बाद से ही टीम के अहम गेंदबाज रहे हैं. उन्होंने गुजरात के लिए अभी तक 84 विकेट निकाले हैं और टीम के सबसे सफल गेंदबाज हैं. इतना ही नहीं 2022 के बाद से राशिद आईपीएल के दूसरे सफल गेंदबाज हैं. बात अगर प्लेऑफ में उनके रिकॉर्ड की करें तो इस अफगानि स्पिनर ने 13 पारियों में 12 विकेट झटके हैं. राशिद के विकेट लेने का मतलब गुजरात के जीत की गांरटी भी है. गुजरात ने इस सीजन जो 9 मैच जीत हैं उसमें 15 विकेट राशिद ने चटकाए. जबकि जिन पांच मैचों में गुजरात को हार मिली, उसमें सिर्फ राशिद 4 विकेट ले पाए.

राशिद के विकेट से टीम की जीत का ग्राफ भी बढ़ता है, जिन भी मैचों में राशिद ने 2 विकेट झटके हैं, ऐसे 52 फीसदी मैचों में उनकी टीम को जीत मिली. जबकि अगर वह 3 से अधिक विकेट लेते हैं तो उनकी टीम ने 79 प्रतिशत मैच जीते हैं. राशिद का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ रिकॉर्ड भी दमदार है. उन्होंने 18 पारियों में 19 विकेट निकाले हैं. इस दौरान उनकी इकॉनमी 8.3 की रही है जबकि उनका बेस्ट प्रदर्शन 27 रन देकर 3 विकेट हैं.

टी20 में RCB बल्लेबाजों के खिलाफ रादिश का
बल्लेबाजपारी रन आउटऔसत बैटिंग स्ट्राइक रेट
देवदत्त पडिक्कल83857.693
विराट कोहली11128342.7135
क्रुणाल पांड्या1030310.094
टिम डेविड1770323.3130
फिल सॉल्ट2723.588
जितेश शर्मा643221.5159
वेंकटेश अय्यर533133106

अगर मैचअप की बात करें तो इस गेंदबाज ने देवदत्त पडिक्कल को 8 पारियों में 5 बार आउट किया है. जबकि कोहली का राशिद के खिलाफ औसत भले ही 47 का हो, लेकिन 11 पारियों में वह 3 बार उनका शिकार हुए हैं जबकि 128 रन ही बना पाए हैं. क्रुणाल पांड्या 10 पारियों में 3 बार, टिम डेविड 17 पारियों में 3 बार, फिल सॉल्ट 2 पारियों में 2 बार, जितेश 6 पारियों में 2 बार राशिद का शिकार हुए हैं. धर्मशाला की पिच बल्लेबाजों के लिए मुफीद है. छोटी बाउंड्री है, ऐसे में आसानी से चौके-छक्के मिलते हैं. ऐसे में राशिद आज काफी अहम साबित हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें: RCB vs GT: पावर-प्ले की जंग बल्लेबाज नहीं, बॉलर देंगे अंजाम, वजह है एकदम साफ

यह भी पढ़ें: विराट कोहली-ट्रेविस हेड की जंग में पिसे अमेरिकी रैपर ट्रेविस स्कॉट, सोशल मीडिया पर मिली गालियां

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com