Cricketers Arrived for Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या में 22 जनवरी को होने जा रहे राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए लोगों का पहुंचना शुरु हो गया है. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी अनिल कुंबले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लखनऊ पहुंचे चुके हैं. अनिल कुंबले के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है. अनिल कुंबले के अलावा भारतीय टीम के तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद भी अयोध्या पहुंच चुके हैं. वेंकटेश प्रसाद ने अयोध्या में होने वाले समारोह की कुछ तस्वीरें साझा की है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अनिल कुंबले रविवार दोपहर लखनऊ पहुंचे हैं और पूर्व भारतीय स्पिन गेंदबाज के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर अयोध्या पहुंचने की उम्मीद है.
#WATCH | Lucknow, Uttar Pradesh | Veteran cricketer Anil Kumble arrives in Lucknow, ahead of the Ayodhya Ram Temple Pranpratishtha ceremony that will be held tomorrow. pic.twitter.com/8KlktAtTrB
— ANI (@ANI) January 21, 2024
दूसरी तरफ वेंकटेश प्रसाद ने अयोध्या की तस्वीर साझा करते हुए लिखा है कि सभी जीवन भर की घटना का गवाह बनने के लिए तैयार हैं. वेंकटेश प्रसाद ने एक्स(पूर्व ट्विटर) पर लिखा,"जय श्री राम. क्या क्षण है. सभी जीवन भर की एक घटना का गवाह बनने के लिए तैयार हैं. हमारे सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक. संपूर्ण अयोध्या और हमारे राष्ट्र का अधिकांश भाग खुशी से झूम रहा है. अयोध्यापति श्री रामचन्द्र जी की जय."
Jai Shree Ram.
— Venkatesh Prasad (@venkateshprasad) January 21, 2024
What a moment. All in readiness to witness an event of a lifetime. One of our most significant days.
Whole of Ayodhya and the majority of our nation pulsating with joy.
Ayodhyapati Shree Ramchandra ji ki Jai 🙏🏼🌸 pic.twitter.com/EMqGzAxPbG
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए कई पूर्व क्रिकटरों के साथ साथ भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और टीम इंडिया के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को भी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है. राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए पूर्व विश्व विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ साथ सचिन तेंदुलकर, कपिल देव, 'लिटिल मास्टर' सुनील गावस्कर, सौरव गांगुली, वीरेंद्र सहवाग, अनिल कुंबले को आमंत्रित किया गया है. इसके अलावा आर अश्विन और हरमनप्रीत कौर, विराट कोहली और रवींद्र जड़ेजा को भी आमंत्रित किया गया है.
इनके अलावा भारोत्तोलक कर्णम मल्लेश्वरी, फुटबॉलर कल्याण चौबे, लंबी दूरी की धाविका कविता राउत तुंगर और पैरालंपिक भाला फेंक खिलाड़ी देवेंद्र झांजड़िया को निमंत्रण मिला है. साथ ही महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज, शटलर साइना नेहवाल और पीवी सिंधु और उनके प्रशिक्षक पुलेला गोपीचंद को भी निमंत्रण मिला है. यह स्पष्ट नहीं है कि कितने लोग मंदिर के उद्घाटन में शामिल होंगे.
यह भी पढ़ें: कभी नहीं देखा होगा ऐसा: किसी का पोता, तो किसी का बेटा अंडर-19 विश्व कप में खेल रही भाई-भतीजों की फौज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं