विज्ञापन

रजत पाटीदार बाहर हुए, इस खिलाड़ी को मिली जगह, रिंकू सिंह बने इमर्जिंग एशिया कप के लिए उप-कप्तान

पिछले दिनों न्यूजीलैंड A के खिलाफ रजद पाटीदार का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा था, लेकिन अब पाटीदार चोट का शिकार हो गए हैंं

रजत पाटीदार बाहर हुए, इस खिलाड़ी को मिली जगह, रिंकू सिंह बने इमर्जिंग एशिया कप के लिए उप-कप्तान
रिंकू सिंह को उप-कप्तानी उनके हालिया रणजी ट्रॉफी प्रदर्शन का इनाम है
source: X

पिछले दिनों भारत A के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले रजत पाटीदार ने राइजिंग स्टार्स एशिया कप से नाम वापस ले लिया है.  पाटीदार ने बीसीसीआई को सूचित किया है कि वह चोट से उबर रहे हैं और उन्हें 50 ओवरों के इस टूर्नामेंट के लिए टीम में जगह न दी जाए. ऐसे में बीसीसीआई ने पाटीदार की जगह हाल ही में रणजी ट्रॉफी में लगातार दो दोहरे शतक जड़ने वाले आयुष बडोनी को टीम में जगह दी है, जबकि रिंकू सिंह को उप-कप्तान बनाया गया है. अब आप टूर्नामेंट के लिए पहले से घोषित अपडेटेड टीम पर नजर दौड़ा लें. साथ ही टूर्नामेंट का शेड्यूल भी देख लें कि मुकाबले किसा तारीख को और भारतीय समयानुसार कितने बजे से खेले जाएंगे. 

राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए इंडिया ए की अपडेटेड टीम:

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (कप्तान), रिंकू सिंह (उप-कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्ष दुबे, तनुष कोटियन, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अरशदद खान और आयुष बदोनी

इमर्जिंग एशिया कप टीम इंडिया में इंट्री करने के मुहाने पर खड़े खिलाड़ियों के लिए सेलेक्टरों पर दबाव बनाने का अच्छा मौका है. इस टूर्नामेंट में ज्यादातर अंडर-23 खिलाड़ियों का चयन किया जाता है. 

                         तारीख
मुकाबलासमय (भारतीय समयानुसार - IST)स्थान
20 नवंबर 2026इंडिया ए बनाम नेपालदोपहर 3:30 बजेदोहा, कतर
22 नवंबर 2026इंडिया ए बनाम पाकिस्तान एदोपहर 3:30 बजेवेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दोहा
24 नवंबर 2026इंडिया ए बनाम यूएईसुबह 11:30 बजेदोहा, कतर

नॉकआउट मुकाबलों का कार्यक्रम

  • पहला सेमीफाइनल: 26 नवंबर 2026 (दोपहर 3:30 बजे)

  • दूसरा सेमीफाइनल: 27 नवंबर 2026 (दोपहर 3:30 बजे)

  • फाइनल मुकाबला: 29 नवंबर 2026

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajat Manohar Patidar, Rinku Khanchand Singh, India A, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com