विज्ञापन
This Article is From Jul 10, 2019

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच में आज भी बारिश के आसार, जानें पूरे दिन कैसा रहेगा मौसम

भारत और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल मैच में आज भी बारिश के आसार हैं. जानें पूरा दिन कैसा रहेगा मौसम.

Also Read in
भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच में आज भी बारिश के आसार, जानें पूरे दिन कैसा रहेगा मौसम
मैनचेस्टर में आज भी बारिश के आसार
  • भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच में आज भी बारिश के आसार
  • मैच में रुक-रुककर होगी बारिश
  • बारिश के कारण मंगलवार को खेल हो गया था रद्द
नई दिल्ली:

भारत और न्यूजीलैंड  के बीच मंगलवार को ओल्ड टैफर्ड मैदान पर खेला जाने वाला आईसीसी विश्व कप-2019 का पहला सेमीफाइनल मैच बारिश के कारण आज के दिन पूरा नहीं हो सका. अब मैच बुधवार को पूरा होगा और वहीं से शुरू होगा जहां आज रुका था. मैच में जब बारिश आई तब न्यूजीलैंड का स्कोर 46.1 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 211 था. बारिश काफी देर तक जारी रही. लेकिन अब एक खबर आ रही है जिससे क्रिकेट फैंस निराश हो सकते हैं. दरअसल, बुधवार को भी मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है. ऐसे में  फैंस जो भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे सेमीफाइनल मैच का इंतजार कर रहे रहे हैं उनकी उम्मीदों को झटका लगा है. एक्यूवेदर के अनुसार, बुधवार को रुक-रुककर बारिश आएगी. मैनचेस्टर में मंगलवार की तरह 1 से 4 बजे तक या हो सके तो 5 बजे तक बादल छाए रहेंगे. 

India Vs New Zealand: मैच शुरू होने से पहले न्यूजीलैंड के गेंदबाजी कोच का बयान वायरल, कहा- भारतीय मिडिल ऑर्डर को धवस्त कर देंगे


एक्यूवेदर के अनुसार, ओल्ड ट्रैफर्ड में आज यानी बुधवार को भी बारिश की संभावना है, लेकिन शाम 6 से 8 बजे के बीच मौसम सही रहेगा. 9 से 11 बजे के बीच फिर से बारिश की संभावान है. कुल मिलाकर कई मौकों पर बुधवार को मैच में बारिश खलल डालेगी. बता दें कि मंगलवार को 6.30 बजे मैच में बारिश ने खलल डाला था, जिसके बाद एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी थी. मैदान काफी गिला होने की वजह से अंपायरों ने मंगलवार के खेल को रद्द कर दिया था. अब वर्तमान स्थिति से मैच बुधवार को यानी आज शुरू होगा.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल मैच से पहले केविन पीटरसन ने की भविष्यवाणी, इस टीम को बताया विजेता


बता दें कि मंगलवार  10.20 बजे बारिश रूक कई थी, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि मैच दोबारा शुरू होगा. लेकिन अंपायरों 10.40 पर मैदान का मुआयना किया और आउटफिल्ड गिला होने के कारण मैच रद्द कर दिया. मैच जब रुका तब रॉस टेलर 67 रन और टॉम लाथम तीन रन बनाकर नाबाद थे. यही दोनों कल कीवी टीम की पारी को आगे बढ़ाएंगे. न्यूजीलैंड ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. अगर बुधवार को भी भारत और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल मैच पूरा नहीं हो पाता है तो भारत वर्ल्ड कप 2019 के फाइनल में पहुंच जाएगा.

VIDEO: बारिश की वजह से रोका गया भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला सेमीफाइनल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Vs New Zealand, Rain Possibility In Manchester, Manchester Weather
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com