Rachin Ravindra record : श्रीलंका के खिलाफ मैच (SL vs NZ) के दौरान भारतीय मूल के रचिन रवींद्र (Rachin Ravindra vs Sachin Tendulkar) ने इतिहास रच दिया. श्रीलंका के खिलाफ मच में रवींद्र ने 42 रन की पारी खेली और इस पारी के दौरान उन्होंने एक ऐसा कमाल कर दिया जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी. रचिन रवींद्र ने सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़कर इतिहास रच दिया. दरअसल, रचिन रवींद्र अब वर्ल्ड कप के इतिहास में 25 साल की कम उम्र से पहले किसी एक वर्ल्ड कप एडिशन में ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था. सचिन तेंदुलकर ने 1996 के वर्ल्ड कप में कुल 523 रन बनाए थे. उस दौरान सचिन की उम्र 25 साल से कम थी. वहीं, अब इस वर्ल्ड कप में रचिन रवींद्र ने 9 मैच में 565 रन बना लिए हैं. रवींद्र की उम्र इस समय केवल 23 साल है.
Rachin Ravindra is a superstar. pic.twitter.com/A7FkyaVvmf
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) November 9, 2023
25 साल की उम्र से पहले एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
565 - रचिन रवीन्द्र (2023)
523 - सचिन तेंदुलकर (1996)
474 - बाबर आजम (2019)
372 - एबी डिविलियर्स (2007)
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
इसके अलावा रचिन रवींद्र डेब्यू वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं. इस वर्ल्ड कप में रचिन रवींद्र ने कुल 565 रन बना लिए हैं. ऐसा कर उन्हंने बेयरस्टो, बाबर आजम के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. बेयरस्टो ने अपने पहले वर्ल्ड कप में कुल 532 रन बनाए थे तो वहीं पाकिस्तान के बाबर आजम ने अपना पहला वर्ल्ड कप 2019 में खेला था और उस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के वर्तमान कप्तान न कुल 2019 रन बनाने का कमाल कर दिखाया था.
वर्ल्ड कप में बतौर डेब्यूडेंट वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
565 - रचिन रवीन्द्र, 2023
532 - जॉनी बेयरस्टो, 2019
474 - बाबर आज़म, 2019
श्रीलंका के खिलाफ मैच की बात की जाए तो न्यूजीलैंड ने 5 विकेट से जीत हासिल की. इस जीत के साथ ही सेमीफाइनल की रेस में न्यूजीलैंड पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आगे हो गया है. वैसे, पाकिस्तान और अफगानिस्तान को एक-एक मैच और खेलने हैं लेकिन नेट रन के आधार पर कीवी टीम इन दोनों टीमों से आगे चल रही है. उम्मीद अब यही की जा रही है कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल मैच 15 नवंबर को मुंबई में खेला जाएगा.
नंबर 1 और नंबर 4 पर रहने वाली टीम सेमीफाइनल एक में भिड़ेगी. वहीं, नंबर 2 और नंबर 3 पर रहने वाली टीम का मुकाबला 16 नवंबर को कोलकाता में होगा. फाइनल 19 नवंबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं