ICC Test Player Rankings: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शानदार ऑलराउंड परफॉर्मेंस कर मैन ऑफ द मैच का खिताब जीतने वाले भारतीय स्पिनर आर आश्विन (R Ashwin) को टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग में फायदा मिला है. आईसीसी के द्वारा जारी ताजा ऑलराउंडर टेस्ट रैंकिंग में अश्विन नंबर 5 पर पहुंच गए हैं. अश्विन से पीछे अब काइल जैमीसन, मिशेल स्टार्क, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, पैट कमिंस और क्रिस वोक्स हैं. अश्विन के पास इस समय 336 अंक हैं. बता दें कि टॉप 5 में जगह बनाने वाले अश्विन दूसरे भारतीय हैं. इसके साथ-साथ दूसरे टेस्ट में 161 रन की पारी खेलने वाले रोहित शर्मा (Rohit Sharma) बल्लेबाजी टेस्ट रैंकिंग में टॉप 14 में पहुंचने में सफल रहे हैं. वहीं, पंत भी टेस्ट रैंकिंग में 11वें नंबर पर पहुंच गए हैं. पंत का यह करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है.
IPL 2021: नीलामी में RCB को इस खिलाड़ी को शामिल करने के लिए बोली लगानी चाहिए, गंभीर ने दी सलाह
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अश्विन से आगे रविंद्र जडेजा हैं जो नंबर 2 पर काबिज हैं. आईसीसी के द्वारा ताजा ऑलराउंडर रैंकिंग में नंबर वन पर वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जेसन होल्डर हैं. होल्डर के पास इस समय 407 अंक हैं. दूसरे नंबर पर भारतीय दिग्गज जडेजा हैं जिनके पास 403 अंक हैं. वहीं बेन स्टोक्स को झटका लगा है, स्टोक्स इस लिस्ट में नंबर 3 पर आ गए हैं.
इसके साथ-साथ गेंदबाजी रैंकिंग में भी अश्विन टॉप 10 में मौजूद हैं. आईसीसी गेंदबाजी रैंकिंग में अश्विन 7वें नंबर पर मौजूद हैं. गेंदबाजी रैंकिंग में नंबर वन पर पैट कमिंस मौजूद हैं.
R Ashwin is the new No.5 all-rounder in the latest @MRFWorldwide ICC Test Player Rankings
— ICC (@ICC) February 17, 2021
Full list: https://t.co/OMjjVx5Mgf pic.twitter.com/HWEyIRqovo
IPL 2021: नीलामी में इन खिलाड़ियों पर दांव लगा सकती है सनराइजर्स हैदराबाद
बता दें कि चेन्नई में खेले गए इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में अश्विन ने शानदार गेंदबाजी की और 8 विकेट लेने में सफल रहे. इसके अलावा भारत की दूसरा पारी के दौरान अश्विन ने अपने टेस्ट करियर का 5वां शतक जमाकर कमाल कर दिया. अश्विन को उनके शानदार परफॉर्मेंस के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से भी नवाजा गया था.
VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने अपने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं