4.5 ओवर (0 रन) पॉइंट की ओर जगह बनाकर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नही हुआ|
4.4 ओवर (4 रन) चौका!!! एक बार फिर से क्रीज़ से बाहर आये त्रिपाठी और ऑफ स्टंप पर पटकी हुई गेंद को डीप पॉइंट की ओर कट किया| फील्डर वहां तैनात नही| गैप में गई बॉल, मिला चार रन|
4.3 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली हुई गेंद को लेग साइड की ओर पुल करते हुए मॉर्गन ने एक रन लिया|
4.2 ओवर (1 रन) कदमो का इस्तेमाल करते हुए| राहुल ने शॉटपिच बॉल को डीप कवर्स की ओर खेला| फील्डर पीछे मौजूद, लेकिन एक रन हो गया|
4.1 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद को त्रिपाठी ने मिड ऑन की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नही आया|
3.6 ओवर (4 रन) चौके के साथ हुई ओवर की समाप्ति| कवर्स बाउंड्री पर हेन्रिक्स का एक बेहतरीन प्रयास था लेकिन गेंद को रोकते समय उनका हाथ रोप्स से टकरा गया जिसकी वजह से चौका मिल गया| ऊपर डाली गई गेंद को रूम बनाकर कवर्स बाउंड्री की ओर मार दिया था जहाँ फील्डर ने उल्टा भागते हुए गेंद को रोकना चाहा लेकिन असफल रहे|
3.5 ओवर (0 रन) छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
3.4 ओवर (6 रन) छक्का!!! मॉर्गन के बल्ले से आती हुई पहली बाउंड्री| कुछ इस तरह की शॉट की दरकार है यहाँ पर कोलकाता की टीम को| करारा पुल शॉर्ट, शॉटपिच डाली गई गेंद| बैकफुट से पुल किया, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ| बीच बल्ले से लगकर गेंद मिड विकेट बाउंड्री पार सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स|
3.3 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|
3.2 ओवर (0 रन) डायरेक्ट हिट लेकिन बाल बाल बच गए बल्लेबाज़| त्रिपाठी ने नॉन स्ट्राइकर एंड पर डाईव लगाकर अपनी जान बचाई| मिड विकेट से गेल का थ्रो आया था जो विकेट से लगा था, उसी समय पर वापसी करते हुए राहुल ने क्रीज़ में डाईव लगाई और अपनी विकेट बचाई|
डायरेक्ट हिट क्रिस गेल द्वारा| अम्पायर ने लिए है थर्ड अम्पायर की मदद..
3.1 ओवर (0 रन) गुड लेंथ की गेंद को मॉर्गन ने कवर पॉइंट की दिशा मे टैप किया| रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया|
कप्तान मॉर्गन आये हैं अपनी टीम के लिए मोर्चा संभालने...
2.6 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! कोलकाता की टीम का एक और बल्लेबाज़ गोल्डन डक होता हुआ| शानदार कैच लेग साइड की ओर रवि बिश्नोई के द्वारा देखने को मिला| इस लीग का सबसे बेहतरीन गेंद मेरे हिसाब से ये था| सुनील नारेन बिना खाता खोले हुए पवेलियन लौटे| अर्शदीप सिंह के खाते में आता हुआ पहला विकेट| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल किया| बल्ले और गेंद का उतना अच्छा संपर्क नही हुआ की गेंद स्टैंड तक पहुँच सके| इसी बीच स्क्वायर लेग से भागकर रवि बिश्नोई ने अपने दाँए ओर डाईव लगाकर पकड़ा एक लाजवाब कैच| 17/3 कोलकाता|
2.5 ओवर (1 रन) फ्रंटफूट से कवर्स की ओर पंच किया सिंगल आया|
2.4 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया सिंगल, पैड्स पर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए थे बल्लेबाज़, बीट हुए, पैड्स से लगकर ऑफ साइड पर गई गेंद, एक रन मिल गया|
2.3 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पुल करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नही मिला|
2.2 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डीप पॉइंट की ओर खेलकर सिंगल लिया|
2.1 ओवर (4 रन) चौका!!! राहुल त्रिपाठी के बल्ले से आती हुई पहली बाउंड्री| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को समझेदारी के साथ अपेर कट किया| शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर के सर की ऊपर से गई गेंद थर्ड मैन बाउंड्री के बाहर, मिला चार रन|
1.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल!!! इसी के साथ हुई शमी की बेहतरीन ओवर समाप्ति| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| मिड ऑन फील्डर ने गेंद को फील्ड किया| 2 ओवर के बाद 10/2 कोलकाता|
1.6 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्टम्प पर डाली गई थी बाउंसर गेंद जिसे अम्पायर ने वाइड करार दिया|
सुनील नारेन बल्लेबाज़ी करने मैदान में आए...
1.5 ओवर (0 रन) आउट!! एलबीडबल्यू!!! मोहम्मद शमी यु ब्यूटी!!! 9 रन बनाकर गिल लौटे पवेलियन| पंजाब पूरी तरह से इस लो स्कोरिंग मुकाबले में अपनी पकड़ बनाता हुआ| शानदार सेट अप किया बल्लेबाज़ को यहाँ पर, पहले दो गेंद आउटस्विंगर थी लेकिन ये गेंद इन स्विंगर रखी| मिडिल स्टम्प से पड़ने के बाद अंदर की तरफ आई, बल्लेबाज़ उसपर फ्लिक मारने गए लेकिन बीट हुए| फ्रंट पैड्स पर जाकर लगी जिसके बाद एलबीडबल्यू की बड़ी अपील हुई| अम्पायर ने उसे आउट करार दिया| कमाल की गेंदबाजी देखने को मिली हमें यहाँ पर| 9/2 कोलकाता|
1.4 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड कर लिया|
1.3 ओवर (4 रन) चौका!!! पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया लेग साइड बाउंड्री की तरफ| गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
1.2 ओवर (0 रन) लेग साइड की ओर बॉल को खेला| फील्डर के पास गई गेंद, रन नही आया|
1.1 ओवर (0 रन) ऊपर डाली गई गेंद को मिड ऑफ की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नही आया|
0.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई इस पहले और सफल ओवर की समाप्ति| शॉर्ट थर्ड मैन की तरफ गेंद को खेला लेकिन फील्डर वहां पर तैनात| रन का मौका नहीं बन पाया| 5/1 कोलकाता|
0.5 ओवर (0 रन) एक और फुल टॉस गेंद लेकिन इसपर विकेट नहीं मिली| सीधे बल्ले से खेला लेकिन गैप हासिल नहीं हुआ|
राहुल त्रिपाठी अब आये हैं अगले बल्लेबाज़...
0.4 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! सॉफ्ट डिसमिसल!! कोलकाता को लगता हुआ पहला झटका| नितीश राणा बिना खाता खोले हुए पवेलियन लौटे| गोल्डन डक!! पहली पारी में गेल से देखने को मिला तो इस पारी में नितीश राणा!! शाहरुख खान के द्वारा एक बेहतरीन कैच देखने को मिला| जिस काम के लिए पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल ने मोइसेस हेनरिक्स को गेंद थमाई थी उसको पूरा करते हुए और अपने खाते में पहली विकेट डालते हुए| फुल टॉस डाली गई गेंद को शॉर्ट कवर्स की ओर राणा ने ड्राइव किया| हवा में मार बैठे गेंद, फील्डर वहां मौजूद शाहरुख खान जिन्होंने अपने दाँए ओर डाईव लगाकर कैच पकड़ा| 5/1 कोलकाता|
0.3 ओवर (1 रन) छोटी लेंथ की गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में पुल कर दिया जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
0.2 ओवर (0 रन) आगे डाली गई गेंद को मिड ऑफ की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नही हुआ|
0.1 ओवर (4 रन) चौका!!! इसी के साथ रन चेज़ की शुरुआत बाउंड्री के साथ करते हुए गिल यहाँ पर| पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को गिल ने फाइन लेग की दिशा में खेला| फील्डर पीछे मौजूद नही| बॉल गई सीधे फाइन लेग बाउंड्री के बाहर, मिला चार रन|
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
4.6 ओवर (4 रन) चौका!!! मिसफील्ड के रूप में आता हुआ| ऐसे समय पर इस तरह की लापरवाई नही करनी होगी पंजाब के खिलाड़ियों को यहाँ पर| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को एक बार फिर से त्रिपाठी ने गेंद को पॉइंट की ओर कट किया| इस बार फील्डर तो पीछे मौजूद थे रवि बिश्नोई ने वो गेंद को फील्ड करने में हुए नाकाम| गेंद उनके हाथ को लगती हुई गई सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|