विज्ञापन
25 seconds ago

Punjab Kings vs Gujarat Titans LIVE Score , IPL 2026: न्यू चंडिगढ़ के मुल्लांपुर के महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात से मिले 163 के लक्ष्य का पीछा कर रही पंजाब किंग्स को प्रियांश आर्य के रूप में पहला झटका लगा है, जिन्हें कगिसो रबाडा ने अपना शिकार बनाया है. (Live Scorecard)

इससे पहले, गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 162 रन बनाए. साई सुदर्शन और शुभमन गिल की जोड़ी ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई थी. लेकिन सुदर्शन के आउट होने के बाद पंजाब के गेंदबाजों ने जबरदस्त गेंदबाजी की. मिडिल ओवरों में आकर यजुवेंद्र चहल ने परिस्थितियों को अच्छे से पढ़ा. इस हाई स्कोरिंग पिच पर गुजरात के बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए. गुजरात के लिए गिल सर्वाधिर रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे जिन्होंने 39 रनों की पारी खेली, जबकि बटलर ने 38 रन बनाए. वहीं पंजाब के विए विजयकुमार ने 3 तो चहल ने 2 विकेट झटके. 

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

पंजाब किंग्स प्लेइंग इलेवन: प्रभसिमरन सिंह, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, विशाक विजयकुमार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.

गुजरात टाइटंस प्लेइंग इलेवन: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, एम शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज.

Punjab Kings vs Gujarat Titans LIVE Score, PBKS vs GT LIVE Cricket IPL 2026 Straight From Mullanpur, New Chandigarh

PBKS vs GT LIVE Score: पंजाब ने 5 ओवर में ठोके 50 रन

पंजाब किंग्स ने 5 ओवर में 50 रन ठोके हैं. आखिरी ओवर से 13 रन आए हैं. प्रभसिमरन सिंह पिछले सीजन की ही तरह इस सीजन भी अपना काम कर रहे हैं. ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने चौका जड़ा. जबकि कूपर ने ओवर की चौथी गेंद पर छक्क जड़ा था. पंजाब को अब 90 गेंद में 113 रन चाहिए. 
5.0 ओवर: पंजाब किंग्स 50/1

PBKS vs GT LIVE Score: इस बार रबाडा को मार पड़ी

इस बार कगिसो रबाडा को मार पड़ी है. पहले प्रभसिमरन सिंह ने ओवर की शुरुआती दो गेंदों पर छक्के जड़े, फिर ओवर की आखिरी गेंद पर रबाडा ने छक्का जड़ा. आखिरी ओवर से 19 रन आए हैं. पंजाब को अब जीत के लिए 96 गेंद में 126 रन चाहिए. पंजाब का जरूरी रन रेट 9.25 का है जबकि मौजूदा स्ट्राइक रेट 7.87 का है.
4.0 ओवर: पंजाब किंग्स  37/1

PBKS vs GT LIVE Score: पंजाब को पहला झटका

पंजाब किंग्स को पहला झटका लगा है. कागिसो रबाडा ने प्रियांश आर्य का शिकार किया. अशोक शर्मा ने कैच लपका. कागिसो को विकेट मिला. गुजरात को शुरुआती सफलता की ज़रूरत थी और उन्हें वह मिल गई. गेंद ऑफ़-स्टंप के बाहर शॉर्ट पिच पर डाली गई थी, जिससे प्रियांश को पुल शॉट खेलने में जल्दबाज़ी करनी पड़ी. शॉट खेलने में देर होने के कारण गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से पर लगी और मिड-विकेट की तरफ हवा में उछल गई. 
1.2 ओवर: पंजाब किंग्स 7/1 

PBKS vs GT LIVE Score: सिराज का अच्छा ओवर

मोहम्मद सिराज का अच्छा ओवर रहा. प्रियांश आर्य ने ओवर की पांचवीं गेंद पर छक्का जड़ा है पहले ओवर से 7 रन आए हैं. प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह पिछले सीजन में जबरदस्त खेले थे, इस सीजन भी उनकी छाप छोड़ने की होगी. 
1.0 ओवर: पंजाब किंग्स 7/0

PBKS vs GT LIVE Score: पंजाब ने शुरू किया लक्ष्य का पीछा

पंजाब किंग्स ने लक्ष्य का पीछा करना शुरू कर दिया है. प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह की सलामी जोड़ी क्रीज पर है. गुजरात के लिए सिराज गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे.

PBKS vs GT LIVE Score: पंजाब को 163 का लक्ष्य

चलिए आखिरकार अर्शदीप सिंह का ओवर समाप्त हुआ. आखिरी ओवर में उन्होंने 5 वाइड फेंकी, साथ ही एक नॉ बॉल भी रही. आखिरी ओवर से 12 रन आए. पंजाब किंग्स के गेंदबाजों ने अपना काम कर दिया है. अब बल्लेबाजों की बारी है. आखिरी गेंद पर भी अंपायर ने वाइड का इशारा किया था, लेकिन प्रभसिमरन सिंह ने रिव्यू लिया और रीप्ले में दिखा कि गेंद राशिद के जूते से लगकर गई थी. गुजरात के लिए शुभमन गिल सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे, उन्होंने 39 रनों की पारी खेली, जबकि बटलर ने 38 रन बनाए. पंजाब के लिए विजयकुमार ने 3 तो यजुवेंद्र चहल ने 2 विकेट झटके.  
20.0 ओवर: गुजरात टाइटंस 162/6

PBKS vs GT LIVE Score: गुजरात को छठा झटका

विजयकुमार ने ओवर की आखिरी गेंद पर शाहरुख खान का विकेट लिया. अर्शदीप ने शानदार कैच लपका है बाउंड्री लाइन पर. राउंड द विकेट आए थे विजयकुमार, फुल लेंथ गेंद; शाहरुख खान घुटना टेककर गेंद को ज़ोर से हिट करना चाहा. गेंद बल्ले पर ठीक-ठाक लगी, लेकिन वह मैदान के लंबे हिस्से की तरफ गई. अर्शदीप डीप स्क्वायर लेग से अपनी दाईं ओर दौड़े और कैच लपकने में कोई गलती नहीं की. विजयकुमार ने 34 रन देकर 3 विकेट लिए. अब आखिरी ओवर लेकर अर्शदीप सिंह आएंगे. 
19.0 ओवर: गुजरात टाइटंस 150/6

PBKS vs GT LIVE Score: 5 मिनट में हुआ वाइड का फैसला!

पंजाब किंग्स ने वाइड का रिव्यू लिया है, लेकिन दो मिनट से अधिक समय हो चुके हैं और अभी तक इस पर फैसला नहीं आया है. पता नहीं क्यों देरी हुई है. खिलाड़ी, अंपायर सब इंतजार कर रहे हैं. चलिए पहले रिव्यू से साफ पता चलता है है कि गेंद सिर के ऊपर थी. अब बैटर की हाइट और बॉल हाइट को देखकर फैसला लिया जाएगा. अंपायर ने शुरुआती फैसला वाइड का दिया था. आखिरकार थर्ड अंपायर ने चेक करके बताया कि गेंद वाइड थी. तेवतिया की लंबाई 1.75 मीटर है और गेंद 1.81 मीटर की ऊंचाई पर जा रही थी. ऑन-फील्ड अंपायर का फ़ैसला बरकरार रहा. पंजाब ने अपना एक रिव्यू गंवा दिया, और इस रिव्यू प्रक्रिया को पूरा होने में लगभग 5 मिनट का समय लगा.

PBKS vs GT LIVE Score: वाशिंगटन सुंदर आउट

वाशिंगटन सुंदर को जाना होगा. विजयकुमार अब हैट्रिक पर हैं. वॉशिंगटन सुंदर ने बड़ा शॉर्ट खेलने का प्रयास किया था, लेकिन लपके गए. ऑफ-साइड के बाहर धीमी थी, वॉशिंगटन ने इंतज़ार किया और शॉट में जान डालने के लिए थोड़ा उछले. उन्होंने पूरी ताकत लगाकर गेंद को ऑफ-साइड के ऊपर से मारने की कोशिश की, लेकिन गेंद सीधे डीप पॉइंट पर खड़े खिलाड़ी के हाथों में चली गई. वॉशिंगटन की यह अनिश्चित पारी यहीं समाप्त हो गई. वॉशिंगटन सुंदर 16 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हुए. 
18.1 ओवर: गुजरात टाइटंस 144/5

PBKS vs GT LIVE Score: 6 रन आए ओवर से

गुजरात के बल्लेबाज क्या सोचकर  खेल रहे हैं, पता नहीं. पिछले ओवर से सिर्फ 6 रन आए हैं. अब 12 गेंद बाकी है. 18वें ओवर से 6 रन? गुजरात का रन रेट 8 से नीचे का  है. आखिरी ओवर में हाथ खोलने जाएंगे क्या? इस पिच पर 200 का स्कोर भी काफी नहीं होगा. लेकिन लगता है कि गुजरात के खिलाड़ी ऐसा नहीं सोचते. तेज हवा जारी है. पिछले 3 ओवर में सिर्फ 16 रन आए हैं. पंजाब के गेंदबाजों ने जबरदस्त गेंदबाजी की है.
18.0 ओवर: गुजरात टाइटंस 144/4

PBKS vs GT LIVE Score: 6 रन आए ओवर से

मार्को यानसेन का एक और अच्छा ओवर. इस ओवर से सिर्फ 6 रन आए है. ज़ेवियर बार्टलेट अगला ओवर लेकर आएंगे. अब आंधी रूकी हुई है. मार्को यानसेन ने 4 ओवरों में 20 रन दिए हैं. अभी वाशिंगटन सुंदर और शाहरुख खान है. पता नहीं मैनेजमेंट की क्या सोच रही थी तेवतिया को आगे नहीं भेजा गया? गुजरात काफी पिछड़ चुकी है. लगता नहीं है कि वो 170 का स्कोर पार कर पाएगी, अब तीन ओवर बाकी हैं.
17.0 ओवर: गुजरात टाइटंस 137/4

PBKS vs GT LIVE Score: चहल ने किया दूसरा शिकार

जोस बटलर को जाना होगा. ज़ेवियर बार्टलेट ने जबरदस्त कैच लपता है. दौड़ते हुए आए, लंबी छलांग लगाई और दोनों हाथों से कैच लपका. बटलर की पारी का अंत हुआ और चहल ने उन्हें एक बार फिर अपना शिकार बनाया. दो डॉट गेंद के बाद विकेट आया. फुल गेंद थी और बटलर इसे लॉन्ग ऑन पर मारना चाहते थे, लेकिन कनेक्शन सही नहीं हुआ. गुजरात को चौथा झटका लगता हुआ. 
15.4 ओवर: गुजरात टाइटंस 129/4

PBKS vs GT LIVE Score: आखिरी के 5 ओवर बाकी

आखिरी के 5 ओवर बाकी हैं. बटलर 30 रन बनाकर खेल रहे हैं. पिछले ओवर से 9 रन आए हैं. गुजरात का रन रेट 9 से नीचे का बना हुआ है. बटलर को आखिरी ओवर में मारना पड़ेगा, क्योंकि इस मैदान पर 200 का स्कोर भी बड़ा नहीं होगा. अभी चहल का एक ओवर और बाकी है. क्रीज पर सुंदर और बटलर की जोड़ी है, लेकिन अब इनके पास साझेदारी का समय नहीं है. आंधी अभी भी चल रही है. 
15.0 ओवर: गुजरात टाइटंस 128/3  

PBKS vs GT LIVE Score: गुजरात को तीसरा झटका

गुजरात को तीसरा झटका लगा है. जोस बटलर ने सामने की ओर बड़ा शॉर्ट खेलने का प्रयास किया था, लेकिन कनेक्शन सही नहीं हुआ और उन्हें जाना होगा. विजयकुमार ने यह शिकार किया. मार्को जानसेन ने कैच लपका. गेंद सीधे लॉन्ग-ऑफ की तरफ गई और जानसेन ने एक बेहतरीन 'रिवर्स कप' कैच पकड़ा. यह एक धीमी गेंद थी जो मिडिल स्टंप पर आई थी और फिलिप्स ने इस पर ज़ोरदार शॉट लगाने का फैसला किया. ग्लेन फिलिप्स 25 रन बनाकर आउट हुए. 
14.0 ओवर: गुजरात टाइटंस 119/3

PBKS vs GT LIVE Score: मोहाली में हो रही बारिश

मोहाली में अभी जबरदस्त बारिश हो रही है. न्यू चंडिगढ़ में अभी बारिश नहीं हो रही है. धूल भरी आंधी के बीच मैच जारी है. इस ओवर में अभी तक कोई बाउंड्री नहीं आई है. फिलिप्स ने दो बड़े शॉर्ट जरूर खेले हैं, लेकिन दोनों ही मौकों पर फील्डर ने बाउंड्री पर शानदार बचाव किया है. क्या बारिश के चलते मैच रूकेगा?
13.5 ओवर: गुजरात 119/2

PBKS vs GT LIVE Score: आंधी के चलते हो रहे परेशानी

स्टेडियम में आंधी चल रही है. खिलाड़ियों को परेशानी हो रही है, लेकिन खेल जारी है. पिछले ओवर के दौरान अचानक से धूल भरी आंधी आई है. ज़ेवियर बार्टलेट के पिछले ओवर में 9 रन आए हैं. बटलर धीरे-धीरे अपने अर्द्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं. 
13.0 ओवर: गुजरात टाइटंस 111/2

PBKS vs GT LIVE Score: गुजरात का स्कोर 100 पार

यजुवेंद्र चहल के इस ओवर में 13 रन आए हैं. गुजरात का स्कोर 100 पार हो चुका है. ग्लेन फिलिप्स ने पिछले ओवर में एक छक्का और एक चौका जड़ा है. चहल के तीन ओवर पूरे हो चुके हैं. अब 8 ओवर बाकी हैं. देखना होगा बटलर और फिलिप्स कब गियर बदलते हैं.
12.0 ओवर: गुजरात टाइटंस 102/2

PBKS vs GT LIVE Score: शुभमन गिल आउट

शुभमन गिल के बाद आज बड़ा मौका था. आलोचकों को जवाब देने में, लेकिन वह अच्छी शुरुआत के बाद बड़ी पारी नहीं खेल पाए. चतुर चंचल चहल ने उन्हें अपने जाल में फंसाया. कूपर कोनोली ने कैच लपका. गुजरात के कप्तान के आउट होते ही स्टेडियम में मौजूद दर्शक खुशी से झूम उठे. चहल ने बीच के स्टंप पर थोड़ी धीमी गेंद डाली, गिल ने मिड-विकेट के ऊपर से स्लॉग स्वीप खेलने की कोशिश की. लेकिन गेंद बल्ले के बीच में नहीं लगी. गेंद को दूरी मिलने के बजाय वह हवा में काफी ऊपर चली गई, जिसे डीप मिड-विकेट पर कूपर ने उंगलियां ऊपर करके सुरक्षित रूप से लपक लिया. शुभमन गिल 27 गेंद में 6 चौके के दम पर 39 रन बनाए.

9.3 ओवर: गुजरात टाइटंस 83/2

PBKS vs GT LIVE Score: बार्टलेट की अच्छी वापसी

ज़ेवियर बार्टलेट ने अच्छी वापसी की है. पिछले ओवर में उन्होंने सिर्फ 6 रन दिए हैं. ओवर की आखिरी गेंद पर बटलर ने बाउंड्री ठोकी है. बटलर और गिल के बीच साझेदारी पनप रही है. दोनों ही बल्लेबाज अब तक जम चुके हैं, लेकिन देखना होगा कि वह कब गियर बदलते हैं.
 
9.0 ओवर: गुजरात टाइटंस 76/1

PBKS vs GT LIVE Score: चहल की अच्छी शुरुआत

यजुवेंद्र चहल की शुरुआत अच्छी रही है. उन्होंने अपने पहले ओवर में सिर्फ 5 रन दिए हैं. ज़ेवियर बार्टलेट अब एक बार फिर अटैक पर आए हैं. पावरप्ले में उन्हें मार पड़ी थी. देखना होगा कि यह ओवर कैसा रहेगा.
8.0 ओवर: गुजरात टाइटंस 70/1

PBKS vs GT LIVE Score: संभल कर खेल रहे गिल-बटलर

Punjab Kings vs Gujarat Titans LIVE Score: पहला विकेट गंवाने के बाद जोस बटलर और शुभमन गिल कोई रिस्क नहीं ले रहे हैं. पिछले ओवर की तीसरी गेंद पर बटलर ने अपने हाथ खोले थे और छक्का जड़ा था. आखिरी ओवर से 11 रन आए. गिल धीरे-धीरे अपने पचासे की ओर बढ़ रहे हैं. अगला ओवर फेंकने यजुवेंद्र चहल आने वाले हैं. उनके खिलाफ बटलर कैसा अप्रोच रखते हैं, यह देखना मजेदार होगा.
7.0 ओवर: गुजरात टाइटंस 65/1

PBKS vs GT LIVE Score: गुजरात ने पावरप्ले में ठोके 54 रन

पावरप्ले पूरा हुआ. गुजरात ने 54 रन ठोके हैं. मार्को यानसेन ने पावरप्ले के अंदर दो ओवर फेंके हैं और यकीनन उन्होंने गुजरात के रनों की गति पर लगाम लगाई है. अगर सुदर्शन का विकेट नहीं लेते हैं तो मानकर चलिए गुजरात का यह स्कोर 70 पार होता. पहले ओवर में उन्होंने 2 रन दिए, जबकि दूसरे ओवर में सिर्फ 7. अब देखना मजेदार होगा कि चहल के आने के बाद बटलर क्या रणनीति अपनाते हैं. दूसरी तरफ गिल हैं, जो बाउंड्री में डील कर रहे हैं. गुजरात के फैंस को आज कप्तान से कप्तानी पारी की उम्मीद होगी.
6.0 ओवर: गुजरात टाइटंस 54/1

PBKS vs GT LIVE Score: गुजरात 50 के करीब

शुभमन गिल आज अच्छे टच में दिख रहे हैं. पिछले ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने चौका जड़ा है. पिछले ओवर से 10 रन आए हैं. गुजरात का रन रेट अब 10 से नीचे का आ चुका है. पावरप्ले का आखिरी ओवर बाकी है, देखना होगा कि गुजरात पावरप्ले में कितने रन ठोक पाती है. अभी क्रीज पर जोस बटलर और शुभमन गिल हैं. 
5.0 ओवर: गुजरात टाइटंस 47/1

PBKS vs GT LIVE Score: साई सुदर्शन आउट

चलिए पंजाब को पहली सफलता मिली. मार्को यानसेन ने अपने पहले ही ओवर में पंजाब को सफलता दिलाई. पंजाब को इस विकेट का बेसब्री से इंतज़ार था. शॉर्ट बॉल, साई सुदर्शन बैक-फुट पर जमे हुए थे और ड्राइव खेलने की सही पोज़िशन में नहीं थे.  गेंद से टकराते ही उनका बैट घूम गया और गेंद हवा में उछलकर सीधे मिड-ऑफ पर खड़े श्रेयस अय्यर के हाथों में चली गई. अय्यर ने आसान कैच लपका. गुजरात ने अपना पहला विकेट गंवाया. साई सुदर्शन 11 गेंद में 13 रन बनाकर आउट हुए.
3.4 ओवर: गुजरात टाइटंस 37/1

PBKS vs GT LIVE Score: एक और बढ़िया ओवर

एक छोर से शुभमन गिल हैं  तो दूसरे छोर से साई सुदर्शन. चौके के साथ उन्होंने ओवर की शुरुआत की. इसके बाद चौथी गेंद पर शुभमन गिल ने बाउंड्री जड़ी. पिछले ओवर से 12 रन आए. गुजरात का रन रेट 11 से अधिक का है.
3.0 ओवर: गुजरात टाइटंस 35/0

PBKS vs GT LIVE Score: शुभमन गिल ने दिखाई क्लास

शुभमन गिल ने अपनी क्लास दिखाई है. पिछले ओवर में उन्होंने तीन बेहतरीन बाउंड्री ठोकी है. ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने फ्रंट फुट से मिड-विकेट की दिशा में शॉर्ट खेला, जबकि तीसरी गेंद को मिड-ऑन साइड में बाउंड्री के लिए भेजा, जबकि आखिरी गेंद को उन्होंने मिड-ऑन में भेजा. दूसरे ओवर से 14 रन आए हैं. शुभमन गिल का स्ट्राइक रेट 200 पार है.

2.0 ओवर: गुजरात टाइटंस 23/0

PBKS vs GT LIVE Score: अच्छी शुरूआत

साई सुदर्शन ने इस सीजन की शुरुआत भी वहीं से की है, जहां उन्होंने पिछले सीजन छोड़ा था. ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने चौका जड़ा. पहले ओवर से 9 रन आए हैं. हाई स्कोरिंग पिच है, देखना होगा कि यह जोड़ी पावरप्ले में क्या गुल खिलाती है.
1.0 ओवर: गुजरात टाइटंस 9/0

PBKS vs GT LIVE Score, IPL 2026: गुजरात की बैटिंग शुरू

गुजरात टाइंटस ने शुरू की बल्लेबाजी, गिल और साई सुदर्शन क्रीज पर..देखते हैं कि जीटी कप्तान कैस जलवा बिखेरते हैं और साई इस सीजन में क्या संदेश देते हैं

PBKS vs GT LIVE Score: क्या बोले शुभमन गिल

शुभमन गिल ने कहा,"विकेट काफी अच्छा लग रहा है. पिछले दो दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है. यह बैटिंग के लिए एक अच्छा विकेट लग रहा है. पिछले साल, हमारा सीज़न काफी अच्छा रहा था. दो नए खिलाड़ी - ग्लेन और अशोक शर्मा. हमारे पास जोस, ग्लेन, राशिद और रबाडा हैं. वह (बटलर) एक बहुत अनुभवी खिलाड़ी हैं, मुझे पूरा यकीन है कि यह साल हमारे लिए उनके लिए बहुत शानदार रहने वाला है."

PBKS vs GT LIVE Score: ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

पंजाब किंग्स प्लेइंग इलेवन: प्रभसिमरन सिंह, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, विशाक विजयकुमार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.

गुजरात टाइटंस प्लेइंग इलेवन: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, एम शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज.

PBKS vs GT LIVE Score: टॉस के दौरान क्या बोले श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर ने टॉस के दौरान कहा,"हम पहले गेंदबाज़ी करेंगे. मेरा मानना ​​है कि चेज़ करने से आपको इस बात का अच्छा अंदाज़ा हो जाता है कि टारगेट का पीछा कैसे करना है. और साथ ही, हमने कुछ प्रैक्टिस मैच खेले थे और जो भी टोटल बना था, मुझे लगता है कि उसे आसानी से चेज़ कर लिया गया था. तो, इसी बात को ध्यान में रखते हुए, मैं यह फ़ैसला ले रहा हूं." 

टीम के लिए इस सीजन क्या संदेश है, इस पर अय्यर ने कहा,"सच कहूं तो, हमारा पिछला सीज़न ज़बरदस्त रहा था, लेकिन अब वह बीत चुका है. हम पहली गेंद से शुरुआत करेंगे और मैंने उन्हें बस एक ही संदेश दिया है कि बस जैसे हो वैसे ही रहो, मैदान पर जाओ और अपनी पूरी काबिलियत से खेलो और यह पक्का करो कि तुम अभी के पल में रहो, बहुत आगे के बारे में न सोचो, क्योंकि T20 एक ऐसा फ़ॉर्मेट है जहां आप असल में खेल से बहुत आगे के बारे में सोचते हैं. इसलिए, आप खुद को जितना ज़्यादा समय देंगे, उतनी ही बेहतर स्थिति में होंगे."

PBKS vs GT LIVE Score: अशोक शर्मा पर रहेंगी नजरें

श्रेयस अय्यर ने कहा है कि कूपर टीम में आए हैं. साथ ही स्टोइनिस, बार्टलेट और मार्को जानसेन भी है, जबकि गुजरात के लिए अशोक शर्मा आज डेब्यू कर रहे हैं, ग्लेन फिलिप्स भी आज डेब्यू करने वाले हैं फ्रेंचाइजी के लिए.

PBKS vs GT LIVE Score: पंजाब ने जीता टॉस

सिक्का उछाला श्रेयस अय्यर ने, हेड बोले शुभमन गिल, यह टेल आया है. पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है. अय्यर ने कहा है कि वो चेज करना चाहते हैं, इसीलिए उन्होंने यह फैसला लिया है.

PBKS vs GT LIVE Score: थोड़ी देर में टॉस

थोड़ी देर में टॉस होने वाला है. श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल टॉस के लिए आ चुके हैं. 

PBKS vs GT LIVE Score: शुभमन गिल की नजरें रिकॉर्ड पर

शुभमन गिल की नजरें इस मुकाबले में एक खास रिकॉर्ड हासिल करने पर होगी. गिल 5,500 रन पूरे करने से सिर्फ़ 88 रन दूर हैं. IPL में, उन्होंने 115 पारियों में 3,866 रन बनाए हैं. T20I टीम से बाहर किए जाने के बाद, गिल अपनी काबिलियत साबित करने के लिए बेताब होंगे. 2023 के बाद से, सिर्फ़ विराट कोहली ने ही उनसे ज़्यादा IPL रन बनाए हैं, लेकिन अब फ़ोकस निरंतरता से हटकर स्ट्राइक रेट पर आ गया है.

PBKS vs GT LIVE Score: पिच रिपोर्ट

पॉमी मबांग्वा और माइकल क्लार्क ने अपनी पिच रिपोर्ट में कहा है कि एक बहुत ही खूबसूरत मैदान है और इसका आउटफील्ड भी ज़बरदस्त दिख रहा है. पिच अच्छी लग रही है; घास थोड़ी सूखी ज़रूर दिख रही है, लेकिन यह पत्थर जैसी सख्त है. मुझे नहीं लगता कि इस पर स्पिन ज़्यादा होगी, और न ही मुझे लगता है कि पहले या दूसरे पारी में बैटिंग करने से हालात में कोई खास बदलाव आएगा. मुझे लगता है कि यह एक हाई-स्कोरिंग विकेट है, जिस पर 200+ रन बन सकते हैं. इस खास पिच पर अब तक दो मैच खेले जा चुके हैं और पहले बैटिंग करने वाली टीम का औसत स्कोर 217 रहा है. पिछली कुछ रातों में, जब खिलाड़ी प्रैक्टिस कर रहे थे, तब ज़्यादा ओस नहीं गिरी है; इसलिए मुझे नहीं लगता कि टॉस से कोई बड़ा फर्क पड़ेगा. 

PBKS vs GT LIVE Score: गुजरात के लिए सिरदर्द बन सकते हैं ये 5 खिलाड़ी

प्रियांश आर्या: प्रियांश आर्या ने आईपीएल 2025 में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा था. प्रियांश पावरप्ले में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. प्रियांश ने पिछले सीजन खेले 17 मुकाबलों में 179 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 475 रन बनाए थे. बाएं हाथ के बल्लेबाज ने टूर्नामेंट में एक शतक और दो अर्धशतक लगाए थे. प्रियांश अगर लय में नजर आए, तो गुजरात के गेंदबाजी अटैक की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं.

श्रेयस अय्यर: पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए पिछले सीजन बतौर बल्लेबाज लाजवाब रहा था. अय्यर ने 17 मुकाबलों में 175 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 604 रन बनाए थे. श्रेयस को नंबर तीन की पोजीशन रास आई थी. अय्यर पारी को बुनने के साथ-साथ तेजी से रन भी बटोर सकते हैं. यही कारण है कि वह गुजरात के लिए इस मुकाबले में सबसे बड़ा सिरदर्द बन सकते हैं.

मार्को जानसेन: साउथ अफ्रीका के स्टार ऑलराउंडर मार्को जानसेन गेंद और बल्ले दोनों से अहम योगदान देने के लिए जाने जाते हैं. गुजरात टाइटंस के लिहाज से बुरी खबर यह है कि जानसेन की हालिया फॉर्म काफी अच्छी चल रही है. हाल ही में खत्म हुए टी20 विश्व कप 2026 में जानसेन ने सिर्फ 6 मुकाबलों में 11 विकेट निकाले थे. वहीं, जानसेन अंत के ओवरों में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से मैच का रुख पलटने का दमखम रखते हैं.

युजवेंद्र चहल: आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल अपनी घूमती गेंदों से गुजरात के बल्लेबाजों की अग्निपरीक्षा ले सकते हैं. चहल के लिए पिछला सीजन अच्छा रहा था और उन्होंने 14 मुकाबलों में कुल 16 विकेट निकाले थे. खास बात यह है कि चहल अहम समय पर विकेट निकालने का हुनर बखूबी जानते हैं. इसके साथ ही वह अंतिम ओवरों में गेंदबाजी करते हुए भी नजर आएंगे.

अर्शदीप सिंह: गुजरात टाइटंस की सबसे बड़ी ताकत उनका टॉप ऑर्डर है. पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह गुजरात के टॉप ऑर्डर को बिखेरने का दमखम रखते हैं। अर्शदीप की हवा में लहराती गेंदें और बेहतरीन यॉर्कर गुजरात के बल्लेबाजों को खासा परेशान कर सकती है. आईपीएल 2025 में अर्शदीप ने 17 मुकाबलों में 21 विकेट निकाले थे.

Punjab Kings vs Gujarat Titans LIVE Score: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

गुजरात और पंजाब के बीच अभी तक 6 मैच हुए हैं. इस दौरान दोनों ही टीमें 3-3 मुकाबले अपने नाम करने में सफल हुई हैं. आंकड़े बताते हैं कि किसी भी टीम का पलड़ा भारी नहीं है.

Punjab Kings vs Gujarat Titans LIVE Score: खिताब से चूक गई थी दोनों टीमें

पिछले सीजन पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस प्लेऑफ में पहुंचने में सफल हुई थी. पंजाब को फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 6 रन से हार का सामना करना पड़ा था.जबकि गुजरात को प्लेऑफ में मुंबई के खिलाफ 20 रन से हार मिली थी.  ऐसे में दोनों टीमें इस बार बेकरार होंगी.

Punjab Kings vs Gujarat Titans LIVE: ऐसी हैं दोनों टीमें

पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बराड़, सूर्यांश शेडगे, विष्णु विनोद (विकेटकीपर), जेवियर बार्टलेट, यश ठाकुर, मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश, मार्को जानसेन, लॉकी फर्ग्यूसन, कूपर कोनोली, बेन ड्वारशुइस, प्रवीण दुबे, विशाल निषाद.

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र, ग्लेन फिलिप्स, राशिद खान, मानव सुथार, निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, जयंत यादव, इशांत शर्मा, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, ल्यूक वुड, साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया, अरशद खान, अनुज रावत, कुलवंत खेजरोलिया, गुरनूर बराड़, एम शाहरुख खान.

PBKS vs GT LIVE: आज गुजरात के सामने पंजाब

पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच मंगलवार को मुल्लांपुर के महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का चौथा मुकाबला खेला जाना है.

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com