विज्ञापन

IPL 2026 PBKS vs GT: करामाती राशिद खान vs चतुर चंचल चहल, किसका रिकॉर्ड है दमदार

IPL 2026 PBKS vs GT: आईपीएल 2026 का चौथा मुकाबला पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाना है और इस मुकाबले में जहां गुजरात के राशिद खान पर नजरें होंगी तो पंजाब के यजुवेंद्र चहल पर.

IPL 2026 PBKS vs GT: करामाती राशिद खान vs चतुर चंचल चहल, किसका रिकॉर्ड है दमदार
Rashid Khan vs Yuzvendra Chahal

IPL 2026 PBKS vs GT, Rashid Khan vs Yuzvendra Chahal: न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में जब पंजाब किंग्स के सामने गुजरात टाइटंस होगी, तो देखना दिलचस्प होगा कि कौन बाजी मारता है. शुभमन गिल खुद को साबित करने के लिए बेकरार हैं, जबकि श्रेयस अय्यर आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान बनते जा रहे हैं. अय्यर 2022 के बाद से बतौर कप्तान सबसे अधिक मैच जीतने वाले कप्तान है. वहीं इस दिलचस्प मुकाबले में दो स्पिनर भी सबकी नजरें होंगी. एक तरफ होंगे राशिद खान तो दूसरी तरफ होंगे यजुवेंद्र चहल.

चतुर चंचल चहल आईपीएल इतिहास के सबसे सफल गेंदबाज हैं. दूसरी तरफ राशिद खान हैं, जो इस फॉर्मेट में दुनिया में सबसे सफल हैं. जहां राशिद खान के खिलाफ स्टोइनिस और अय्यर संघर्ष करते हैं तो यजुवेंद्र चहल के खिलाफ शुभमन गिल और जोस बटलर. ऐसे में आज के मुकाबले में यह मैच-अप देखना मजेदार होगा.

IPL में Yuzvendra Chahal के खिलाफ Shubman Gill और Jos Buttler का प्रदर्शन 
Shubman Gillआंकड़ेJos Buttler
8पारी9
62रन86
3आउट2
20.7औसत43.0
122बैटिंग स्ट्राइक रेट134

राशिद खान का पंजाब किंग्स के खिलाफ रिकॉर्ड भी बेहद शानदार है. 16 पारियों में उन्होंने 25 विकेट झटके हैं, 16.2 की औसत से. यह कम से कम 25 विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में, IPL इतिहास में किसी भी गेंदबाज का, किसी एक विरोधी टीम के खिलाफ सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है.

राशिद ने सरपंच साहब को खूब परेशान किया है. ऐसे में आज के मुकाबले में यह मैच-अप देखना दिलचस्प होगा, इसके अलावा मार्कस स्टोइनिस, जो इस सीजन पंजाब के लिए खेलते दिखेंगे, उनके खिलाफ भी राशिद का रिकॉर्ड बेहतर है.

IPL में राशिद खान के खिलाफ मार्कस स्टोइनिस और श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन 
Marcus Stoinisआंकड़ेShreyas Iyer
15पारी11
67रन100
5आउट2
13.4औसत50.0
99बैटिंग स्ट्राइक रेट116

साल 2020 के बाद से ही चहल और राशिद ही आईपीएल में 100 से अधिक विकेट लेने में सफल हुए हैं. 2020 के बाद से चहल ने 89 पारियों में 121 शिकार किए हैं, जबकि राशिद ने 90 पारियों में 103 विकेट लिए हैं. 

मिडिल ओवरों में भी दोनों का प्रदर्शन दमदार है. 2020 से बाद से 7-16 ओवरों के बीच चहल ने 88 पारियों में 91 विकेट निकाले हैं और राशिद ने 90 पारियों में 78 शिकार किए हैं. राशिद के लिए पिछले दो सीजन बेहतर नहीं हुए हैं. आईपीएल के किसी एक सीजन में 15 से अधिक विकेट लेने का कारनामा यजुवेंद्र चहल ने 9 बार किया है जबकि राशिद खान ने 7 बार.

बात अगर राशिद और चहल के विकटों की करें तो चहल इस मामले में राशिद के काफी आगे हैं. चहल औसत और स्ट्राइक रेट के मामले में राशिद से बेहतर हैं तो इकॉनमी के मामले में अफगानि खिलाड़ी का रिकॉर्ड बेहतर है. दोनों ही इस लीग में हैट्रिक लेने में सफल रहे हैं. वहीं फोर विकेट हॉल और फाइव विकेट हॉल लेने के मामले में राशिद, चहल के आगे कहीं नहीं ठहरते हैं.

राशिद खान vs यजुवेंद्र चहल
राशिद खान आंकड़ेयजुवेंद्र चहल
136पारी172
158विकेट220
1199डॉट1319
23.84औसत22.87
7.09इकॉनमी7.96
20.18स्ट्राइक रेट17.23
1हैट्रिक2
24 विकेट हॉल8
05 विकेट हॉल1

यह भी पढ़ें: IPL 2026: 'कम से कम एक बार...' आकिब नबी ने दिया दिल छू लेने वाला बयान, बताया अगला टारगेट

यह भी पढ़ें: IPL 2026: CSK, MI, RCB...प्लेऑफ के लिए कौन सी 4 टीमें करेंगी क्वालीफाई, दिग्गजों ने की भविष्यवाणी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com