विज्ञापन

IPL 2026: लगातार पांच हार, फंस गया पंजाब किंग्स के प्लेऑफ का टिकट, जानें यहां से क्या है रास्ता

Punjab Kings Playoffs Qualification Scenario: ऐसा नहीं है कि पंजाब किंग्स के प्लेऑफ में पहुंचने की सारी उम्मीदें खत्म हो गई हैं. टीम को टूर्नामेंट में अभी भी दो मैच खेलने शेष हैं. अगर वह दोनों मुकाबलों जीतने में कामयाब हो जाती है तो उसके प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना है.

IPL 2026: लगातार पांच हार, फंस गया पंजाब किंग्स के प्लेऑफ का टिकट, जानें यहां से क्या है रास्ता
Punjab Kings

Punjab Kings Playoffs Qualification Scenario: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का 58वां मुकाबला बीते गुरुवार (14 मई) को पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस (PBKS vs MI) के बीच धर्मशाला में खेला गया. जहां पंजाब की टीम को सीजन की लगातार पांचवीं शिकस्त का सामना करना पड़ा. इस शिकस्त के साथ ही उसके प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाओं को भी तगड़ा झटका लगा है. खबर लिखे जाने तक टीम ने टूर्नामेंट में कुल 12 मैच खेले हैं. इस बीच उसे छह मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि पांच मुकाबलों में शिकस्त का सामना करना पड़ा है. टीम के खाते में कुल 13 अंक (+0.355) हैं और वह अंकतालिका में चौथे स्थान पर काबिज है.

क्या आईपीएल 2026 के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर पाएगी पंजाब? 

जारी सीजन में एक समय ऐसा था जब लग रहा था कि पंजाब की टीम लीग स्टेज में बिना किसी शिकस्त के प्लेऑफ के लिए आसानी से क्वालीफाई कर जाएगी. मगर उसे जब हार मिलनी शुरू हुई तो वह रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है. मौजूदा समय में हाल यह है कि टीम प्लेऑफ में पहुंचने के लिए संघर्ष करती हुई नजर आ रही है. अगर टीम को और एक शिकस्त का सामना करना पड़ता है तो उसका प्लेऑफ में पहुंचने का सपना टूट सकता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: @IPL/X

पंजाब के प्लेऑफ में पहुंचने के क्या हैं समीकरण? 

ऐसा नहीं है कि पंजाब के प्लेऑफ में पहुंचने की सारे उम्मीदें खत्म हो गई हैं. टीम को टूर्नामेंट में अभी भी दो मैच खेलने शेष हैं. अगर दोनों मुकाबलों वह जीतने में कामयाब हो जाती है तो उसके प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना है. 

सीएसके और आरआर भी है रेस में 

पंजाब की टीम को सबसे बड़ा खतरा चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम से है. इन दोनों टीमों को टूर्नामेंट में अभी तीन-तीन मैच खेलने शेष हैं और उनके खाते में क्रमशः 12-12 अंक हैं. अगर ये टीमें अपनी शेष बचे सभी मुकाबले जीत जाते हैं तो पंजाब की टीम अपने दोनों मुकाबले जीतकर भी प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी. क्योंकि तब उनके खाते में 18-18 अंक होंगे. 

जीत के साथ-साथ लक की भी है जरूरत 

मौजूदा स्थिति यह है कि पंजाब की टीम को अपने शेष बचे दोनों मुकाबलों में जीत के साथ-साथ लक की भी जरूरत है. टीम की कोशिश रहेगी कि वह अपने दोनों मुकाबलों जीत जाए, जबकि सीएसके और आरआर की टीम को उनके शेष बचे तीनों मुकाबलों में से कम से कम एक-एक मैच में हार मिले. तभी टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर पाएगी. 

यह भी पढ़ें- आज के दौर में गेंदबाजों को बचाना है अपना करियर तो क्या करना होगा? शेन बॉन्ड ने बताया

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com