आईपीएल 2027 की रिटेंशन और रिलीज लिस्ट से पहले सबसे बड़ा धमाका पंजाब किंग्स ने किया है. उन्होंने पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस से हार्दिक पांड्या के बदले अर्शदीप सिंह को ट्रेड किया. अर्शदीप सिंह आईपीएल के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक हैं. फ्रेंचाइजी के को-ऑनर नेस वाडिया ने इस खिलाड़ी के जाने को इमोशनल फैसला बताया. वहीं निगाहें इस पर थी कि क्या फ्रेंचाइजी मार्कस स्टोइनिस को रिलीज करेगी या नहीं. हालांकि, फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिटेन करने का फैसला लिया है. पंजाब ने कुल छह खिलाड़ियों को अपने स्क्वाड से रिलीज किया है.
पंजाब ने किन खिलाड़ियों को किया रिलीज: लॉकी फर्ग्यूसन, मिच ओवेन, नेहल वढेरा, पायला अविनाश, प्रवीण दुबे और विशाल निषाद.
पंजाब के बजट में अब 10.1 करोड़ फ्री हुए हैं.
(अपडेट जारी है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं