Punjab Kings Will Play Qualifier-1: जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच टॉप-2 में पहुंचने को लेकर जंग थी, जिसमें पंजाब किंग्स ने बाजी मारी. आईपीएल 2025 के 69वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराकर जीत के साथ लीग स्टेज का अंत किया और टॉप पर अपनी जगह पक्की की. इस जीत का मतलब है कि पंजाब किंग्स टॉप-2 में लीग स्टेज का अंत करेगी और वह अब 29 मई को पहला क्वालीफायर खेलेगी. पंजाब किंग्स का सामना किस टीम से होगा यह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होने वाले मैच के परिणाम पर निर्भर करेगा.
पंजाब ने कंफर्म किया टॉप-2 का स्लॉट
इस जीत के साथ ही पंजाब किंग्स के 14 मैचों में 9 जीत और 4 हार के बाद 19 अंक हो गए हैं. पंजाब का एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हुआ था. पहले क्वालीफायर में पंजाब का सामना किस टीम से होगा यह इस पर तय करेगा कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच की विजेता टीम कौन सी होगी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अगर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ को हरा दिया तो उसकी टॉप-2 मे जगह पक्की होगी और पहला क्वालीफायर पंजाब और बेंगलुरु के बीच होगा. लेकिन अगर बेंगलुरु को इस मैच में हार मिली तो गुजरात और पंजाब के बीच पहला क्वालीफायर खेला जाएगा.
मुंबई को खेलना पड़ेगा एलिमिनेटर
पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस को अपने छठे खिताब के लिए एलिमिनेटर से फाइनल तक का सफर तय करना होगा. मुंबई अब 20 मई को मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात या बेंगलुरु का सामना करेगी. जो भी टीम इस मुकाबले में हारेगी उसका खिताब जीतने का सपना टूट जाएगा, जबकि यह मुकाबला जीतने वाली टीम 01 जून को होने वाला दूसरा क्वालीफायर खेलेगी. दूसरा क्वालीफायर, एलिमिनेटर की विजेता और पहला क्वालीफायर हारने वाली टीम के बीच होगा.
बेंगलुरु की हार से गुजरात को फायदा
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अभी तक एक बार भी आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई है. ऐसे में उसकी कोशिश लखनऊ को हराकर दूसरे स्थान पर लीग स्टेज का अंत करने की होगी. बेंगलुरु के अभी 13 मैचों में 8 जीत और चार हार के बाद 17 अंक हैं. अगर उसने मंगलवार को लखनऊ को हरा दिया तो वह दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगी. अगर उसकी जीत बड़ी हुई तो वह पहले स्थान पर भी फिनिश कर सकती है. लेकिन अगर वह हारी तो गुजरात को इसका सीधा फायदा होगा. गुजरात के लीग स्टेज के बाद 14 मैचों में 9 जीत और पांच हार के बाद 18 अंक हैं.
यह भी पढ़ें: 14 हजार से अधिक रन, 37 शतक...घरेलू क्रिकेट के इस सितारे ने किया संन्यास का ऐलान, नहीं मिला टीम इंडिया के लिए मौका
यह भी पढ़ें: PBKS vs MI: रोहित शर्मा ने टी20 क्रिकेट में हासिल किया खास मुकाम, ऐसा करने वाले केवल तीसरे भारतीय
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं