विज्ञापन

वैभव ने किया निराश, मगर प्रियांश आर्य ने नहीं तोड़ा दिल, 147 की स्ट्राइक रेट से जड़ी फिफ्टी, VIDEO

अफगानिस्तान 'ए' के खिलाफ विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए प्रियांश आर्य ने महज 34 गेंदों में फिफ्टी जमाते हुए सबको अपना दीवाना बना दिया है.

वैभव ने किया निराश, मगर प्रियांश आर्य ने नहीं तोड़ा दिल, 147 की स्ट्राइक रेट से जड़ी फिफ्टी, VIDEO
प्रियांश आर्य ने 147 की स्ट्राइक रेट से जड़ी फिफ्टी

भारतीय 'ए' टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर गए युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्य (Priyansh Arya) ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए सबको अपना दीवाना बना दिया है. उनके उम्दा खेल का अंदाजा इसी बीत से लगाया जा सकता है कि अफगानिस्तान 'ए' के खिलाफ पारी का आगाज करते हुए उन्होंने महज 34 गेंदों में ही फिफ्टी जड़ दी. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 147 के पार रहा. मैच के दौरान उन्होंने कुल 42 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 138.09 की स्ट्राइक रेट से 58 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से नौ चौके और एक खूबसूरत छक्का देखने को मिला.

वैभव सूर्यवंशी ने किया निराश 

एक तरफ जहां प्रियांश आर्य ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से हर किसी को प्रभावित किया. वहीं दूसरी तरफ अच्छी शुरुआत के बावजूद एक बार फिर से वैभव सूर्यवंशी ने लोगों को निराश किया. पारी का आगाज करते हुए उन्होंने कुल 28 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 135.71 की स्ट्राइक रेट से 38 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान उन्हें दो बड़े जीवनदान भी मिले. 

फरमानुल्लाह के शिकार बने प्रियांश

मैच के दौरान प्रियांश आर्य विपक्षी टीम के गेंदबाज फरमानुल्लाह का शिकार बने. पारी का 15वां ओवर लेकर मैदान में आए फरमानुल्लाह ने पांचवीं गेंद ऑफ स्टंप के बाहर लेंथ बॉल डाली थी. जहां कट शॉट खेलने के प्रयास में प्रियांश बैकवर्ड पॉइंट फील्डर के तौर पर तैनात शम्स उर रहमान के हाथों लपके गए. शुरुआती समय में लगा कि गेंद जमीन पर टच हो गई है. मगर जब टीवी अंपायर ने रिप्ले में देखा तो गेंद के नीचे उंगलियां थीं. नतीजन प्रियांश को पवेलियन का रास्ता देखना पड़ा. 

यह भी पढ़ें- VIDEO: वैभव सूर्यवंशी को मिला जीवनदान, लौट गए थे पवेलियन, फिर अंपायर ने बुलाया, पढ़ें विवाद की पूरी कहानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India A, Priyansh Arya, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com