भारतीय युवा क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल के पैचअप की खबर के बीच आकृति का एक इंस्टाग्राम वीडियो फैंस के बीच काफी पसंद किया जा रहा है. इस वीडियो में आकृति डांस करती नजर आ रही हैं और कैप्शन में लिखा है- 'संभालो संभालो, ना प्यार हो.' दिलचस्प बात यह है कि यह वीडियो दोनों के दोबारा साथ आने की घोषणा से करीब तीन दिन पहले पोस्ट किया गया था, जिसके बाद फैंस अब इसे उनके रिश्ते में आई नई शुरुआत से जोड़कर देख रहे हैं.
वायरल वीडियो में आकृति अग्रवाल बेहद रंग-बिरंगे और ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं. उन्होंने ऑरेंज और पिंक कलर की साड़ी पहन रखी है, जिसके साथ बड़े झुमके उनके लुक को और खूबसूरत बना रहे हैं. खुले बालों के साथ आकृति का यह ट्रेडिशनल अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है और वीडियो में उनके डांस मूव्स के साथ-साथ उनके आउटफिट की भी खूब चर्चा हो रही है.
रिश्ते को एक और मौका देने का फैसला
दरअसल, भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल, जिन्होंने अपनी सगाई की घोषणा के छह महीने बाद सितंबर में इसे तोड़ दिया था, अब फिर से साथ आ गए हैं. आकृति ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए उनके अलग होने की जानकारी दी थी. उन्होंने बताया था कि दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है, क्योंकि उनके लक्ष्य और हालात अलग-अलग थे. हालांकि, अब उन्होंने बताया है कि दोनों ने अपने मतभेदों पर खुलकर बात की है और अपने रिश्ते को एक और मौका देने का फैसला किया है.
यहां देखें आकृति अग्रवाल का डांस वीडियो
आकृति ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके पुष्टि की कि वह और पृथ्वी फिर से साथ हैं. पोस्ट में लिखा था, 'जब मैंने हमारी सगाई तोड़ी थी, तब मैंने अपने करीबी लोगों की बातों को खुद पर हावी होने दिया. मुझे लगा कि वे हमारे रिश्ते को हमसे बेहतर समझते हैं, और उनकी बातों ने मेरे मंगेतर और हमारे रिश्ते को देखने के मेरे नजरिए को प्रभावित किया. मुझे लगता है कि मुझे गलत राह दिखाई गई थी, और मैंने बिना कोई ईमानदार बातचीत किए जल्दबाजी में फैसला ले लिया, जबकि हमें एक-दूसरे से खुलकर बात करने की जरूरत थी.'
उन्होंने आगे कहा, 'मैं उस फैसले और उससे पहुंची तकलीफ की पूरी जिम्मेदारी लेती हूं. इसके बाद हमने खुलकर बात की, एक-दूसरे को समझा और फिर से साथ रहने का फैसला किया. हम दोनों एक-दूसरे के लिए काफी हैं, और हमें किसी और की जरूरत नहीं है. इस बार, मैं चाहती हूं कि हमारा भविष्य हमारी अपनी समझ, भरोसे और प्यार से आगे बढ़े. हम एक नई शुरुआत कर रहे हैं, कृपया हमारे इस फैसले का सम्मान करें.'
कौन हैं आकृति अग्रवाल?
दरअसल, आकृति एक एक्ट्रेस, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं. उसका जन्म 2 मई 2003 को लखनऊ उत्तर प्रदेश में हुआ था. उनकी शुरुआती पढ़ाई लखनऊ में हुई और बाद में परिवार के साथ मुंबई शिफ्ट हो गईं. उन्होंने मुंबई के निर्मला मेमोरियल फाउंडेशन कॉलेज से बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने टीवी शो 'छोटी सरदारनी' (2022) में कियारा कौर की भूमिका निभाई है और तेलुगु फिल्म 'त्रिमुखा' से फिल्मों में डेब्यू किया है.
पृथ्वी शॉ को टीम इंडिया में वापसी का इंतजार
इस कपल ने IPL 2026 सीजन से पहले अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था. पृथ्वी को उम्मीद थी कि इस टूर्नामेंट के जरिए वह भारतीय टीम में वापसी की अपनी संभावनाओं को मजबूत कर सकेंगे. हालांकि, पूरे सीजन के दौरान वह बेंच पर ही रहे.
यह भी पढ़ें- दुबई में सूर्यकुमार के लग्जरी घर की कीमत का खुलासा! वॉटरफ्रंट व्यू से लेकर क्लब तक, जानिए क्यों है खास
यह भी पढ़ें- VIDEO: 'ठुक जाओगे तुम,' पैप्स की हरकत पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, बीच सड़क पर लगाई फटकार
यह भी पढ़ें-बार-बार हुई टीम मीटिंग, फिर बना भारत को हराने का प्लान, वेस्टइंडीज के स्टार कीमो पॉल ने बताया सीक्रेट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं