विज्ञापन

अजीत अगरकर की विदाई के बाद कौन बना भारत का अंतरिम चीफ सेलेक्टर ? गंभीर संग हुई टीम इंडिया के भविष्य पर मंथन

ओझा उन चार चयनकर्ताओं में शामिल थे जिन्होंने गुवाहाटी में भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर के साथ लंबी चर्चा की.  यह चर्चा वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे से एक दिन पहले हुई थी. इस बैठक में शिव सुंदर दास, अजय रात्रा और आरपी सिंह भी शामिल थे, जबकि निवर्तमान मुख्य चयनकर्ता अगरकर इसमें मौजूद नहीं थे.

अजीत अगरकर की विदाई के बाद कौन बना भारत का अंतरिम चीफ सेलेक्टर ?  गंभीर संग हुई टीम इंडिया के भविष्य पर मंथन
प्रज्ञान ओझा बने अंतरिम चीफ सेलेक्टर

गुवाहाटी में हुई सिलेक्शन कमिटी की बैठक में अजीत अगरकर मौजूद नहीं थे, ऐसे में उनकी जगह सबसे सीनियर सिलेक्टरहोने के नाते प्रज्ञान ओझा ने बैठक की कमान संभाली. ऐसे में अब यह उम्मीद जताई जा रही है कि बीसीसीआई ओझा को बड़ा पद दे सकता है. बता दें कि अजीत अगरकर का कार्यकाल लगभग खत्म हो चुका है. औपचारिक रूप से, 4 अक्टूबर को जब बीसीसीआई के साथ उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म होगा, तब वे सिलेक्शन कमिटी के इतिहास का हिस्सा बन जाएंगे. लेकिन अब पक्के तौर पर कहा जा सकता है कि अगरकर का अध्याय समाप्त हो चुका है और उनकी जगह लेने वाला शख्स भी बीसीसीआई को मिल गया है.

ओझा उन चार चयनकर्ताओं में शामिल थे जिन्होंने गुवाहाटी में भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर के साथ लंबी चर्चा की.  यह चर्चा वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे से एक दिन पहले हुई थी. इस बैठक में शिव सुंदर दास, अजय रात्रा और आरपी सिंह भी शामिल थे, जबकि निवर्तमान मुख्य चयनकर्ता अगरकर इसमें मौजूद नहीं थे.

गंभीर और ओझा के बीच मीटिंग बरसापारा स्टेडियम में उस समय हुई जब वेस्ट इंडीज की टीम ट्रेनिंग कर रही थी. तिरुवनंतपुरम से गुवाहाटी की यात्रा के बाद भारतीय टीम को एक दिन की छुट्टी मिली थी.  दो देशों के बीच होने वाली सीरीज के दौरान पूरी सिलेक्शन कमिटी का मौजूद रहना आम बात नहीं है. माना जा रहा है कि इस बातचीत में भारत के आने वाले न्यूजीलैंड दौरे और उस सीरीज के लिए चुनी जाने वाली टीमों पर चर्चा हुई.

Latest and Breaking News on NDTV

प्रज्ञान ओझा कौन हैं?

प्रज्ञान ओझा ने भारत के लिए 24 टेस्ट मैच खेले हैं, उन्होंने अगरकर के जाने के बाद सिलेक्शन कमिटी की अंतरिम जिम्मेदारी संभाली थी. अब वे फुल-टाइम चीफ सेलेक्टर बनने की कतार में हैं. सिलेक्शन कमिटी के लिए आने वाला समय काफी व्यस्त रहने वाला है, बता दें कि भारत को 22 अक्टूबर से 27 नवंबर तक न्यूजीलैंड दौरे पर पांच T20I, पांच ODI और दो टेस्ट मैच खेलने हैं. सेलेक्टर्स को न्यूजीलैंड के तीन-टेस्ट मैचों के दौरे के लिए 'इंडिया ए' टीम को भी अंतिम रूप देना है, जिसकी शुरुआत 24 अक्टूबर से होगी.

न्यूजलैंड दौरे की शुरुआत पांच मैचों की T20I सीरीज से होनी है, जिसका पहला मैच 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा. इसके बाद 4 नवंबर से पांच मैचों की ODI सीरीज होगी और फिर 19 नवंबर से वेलिंगटन में दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होगी.

ये भी पढ़ें-\ नीरज चोपड़ा के नहीं होने के बाद भी यशवीर-रोहित टॉप-3 में, थरंगा नंबर 1, एशियन गेम्स 2026 फाइनल में सबसे दूर भाला फेंकने वाले 10 जैवलिन थ्रोअर

ये भी पढ़ें-  विराट कोहली के 15,000 रन पूरा होने पर कपिल देव का पहला रिएक्शन, बोले- ऐसा खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट क्यों छोड़े..

ये भी पढ़ें- यशवीर-रोहित के जैवलिन थ्रो में ब्रॉन्ज और सिल्वर जीतने पर नीरज चोपड़ा का पहला रिएक्शन, बोले- मेरा सपना था ...

ये भी पढ़ें- भारत-वेस्टइंडीज दूसरा वनडे आज, फ्री में कैसे देखें LIVE मुकाबला?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gautam Gambhir, Pragyan Ojha, India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com