विज्ञापन
This Article is From Jun 14, 2021

प्रैक्टिस खत्म होते ही शार्दुल ठाकुर बल्ला थामकर ऐसे निकल पड़े, पंत ने देखकर यूं लिए मजे, देखें Video

World Test Championship 2021: भारतीय टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship 2021) से पहले इंट्रा स्क्वाड मैच खेला जिसमें ऋषभ पंत, केएल राहुल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, इशांत शर्मा, रविंद्र झडेजा, मोहम्मद सिराज ने शानदार परफॉर्मेंस किया.

प्रैक्टिस खत्म होते ही शार्दुल ठाकुर बल्ला थामकर ऐसे निकल पड़े, पंत ने देखकर यूं लिए मजे, देखें Video
शार्दुल ठाकुर के साथ ऋषभ पंत ने लिए मजे
  • वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से पहले भारतीय टीम ने की जमकर प्रैक्टिस
  • प्रैक्टिस मैच में दिखा ऋषभ पंत का जलवा
  • पंत और केएल राहुल ने जमाए शतक

World Test Championship 2021: भारतीय टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship 2021) से पहले इंट्रा स्क्वाड मैच खेला जिसमें ऋषभ पंत, केएल राहुल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, इशांत शर्मा, रविंद्र झडेजा, मोहम्मद सिराज ने शानदार परफॉर्मेंस किया. एक तरफ जहां पंत ने शतक जमाया तो वहीं केएल राहुल (KL Rahul) भी प्रैक्टिस मैच में शतकीय पारी खेलने में सफल रहे हैं. भारत के हिट मैन भी अर्धशतक जमाने का कमाल कर दिखाया है. इस इंट्रा स्क्वाड मैच में विराट कोहली ने गेंदबाजी में भी हाथ आजमाया और केएल राहुल जैसे बल्लेबाज को अपनी गेंद से परेशान किया. बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर इंट्रा स्क्वाड मैच का एक और खास वीडियो शेयर किया है जिसमें ऋषभ पंत (Rishbah Pant) और शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) कुछ अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं. 

WTC Final में मोहम्मद सिराज और इशांत शर्मा से से कौन होगा प्लेइंग XI में शामिल, देखें रिकॉर्ड क्या कहते हैं

दरअसल वीडियो में पंत साथी खिलाड़ियों को शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) को लेकर बात कर रहे हैं. वीडिये में देखा जा सकता है कि जब प्रैक्टिस करने के बाद खिलाड़ी और अंपायर दिन के खेल के बाद वापस लौट रहे होते हैं तो दूसरी ओर शार्दुल पैड पहनकर नेट पर बल्लेबाजी के लिए जाते दिखाई दे रहे हैं. इसके बाद पंत को कोच रवि शास्त्री के साथ शार्दुल को लेकर चर्चा करते हुए देखा जा सकता है. 

वीडियो में पंत कोच शास्त्री से शार्दुल को लेकर कहते हैं कि, 'रवि भाई, देखो वह सीधे नेट की तरफ जा रहा है'. पंत और साथी खिलाड़ी इसके बाद हंसने लग जाते हैं. बता दें कि प्रैक्टिस मैच में पंत ने महज 94 गेंदों में नाबाद 121 रनों की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी. पंत के अलावा शुबमन गिल ने भी 80 रन बनाकर फॉर्म में रहने की झलक दे दी है. 

प्रैक्टिस मैच में जडेजा ने की भारतीय गेंदबाजों की धुनाई, लगाया धमाकेदार अर्धशतक, देखें- Video

भारत और न्यूजीलैंड के बीच साउथैम्टन में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाएगा. न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड दौरे पर इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जीत हासिल की है, जिससे कीवी टीम का आत्मविश्वास चरम पर पहुंच गया है. टेस्ट रैंकिंग में भी न्यूजीलैंड की टीम नंबर वन टीम बन गई है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rishabh Rajendra Pant, Shardul Narendra Thakur, Rohit Parmod Sharma, Mohammed Siraj, Ishant Sharma, India Vs New Zealand 06/18/2021 Innz06182021201081, ICC World Test Championship 2021, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com