शेर ए पंजाब टी20 कप 2026 में प्रभसिमरन सिंह एक ओर जहां अपनी बल्लेबाजी से कमाल कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर कप्तानी से भी ऐसा करिश्मा कर रहे हैं जिसे देखकर हर कोई हैरान है. शेर ए पंजाब टी20 कप 2026 के 19वें मैच में जालंधर वॉरियर्स की टीम लुधियाना लायंस को 7 रन से हराने में सफल रही लेकिन यह मैच आखिरी ओवर तक गया, जब जालंधर वॉरियर्स को 10 रन डिफेंड करना था. इस मुश्किल समय में कप्तान प्रभसिमरन सिंह ने अपनी लीलीडरशिप क्वालिटी दिखाते हुए अहम फैसला लिया जिससे विरोधी खेमा भी मात खा गया.
प्रभसिमरन सिंह की कप्तानी और रणदीप सिंह का मैजिक
प्रभसिमरन सिंह ने आखिरी ओवर में एक साहसी फैसला लेते हुए युवा स्पिनर रणदीप सिंह को गेंद सौंपी, जबकि विरोधी टीम को जीत के लिए 10 रन बचाने थे.ऐसा लगा कि प्रभसिमरन का यह फैसला गलत साबित होगा. लेकिन उनका यह दांव बहुत कामयाब रहा. रणदीप ने दबाव में भी संयम बनाए रखा और मैच जिताने वाला ओवर डाला,उन्होंने आखिरी ओवर में चमत्कार किया और सिर्फ दो रन देकर दो विकेट भी लिए.
आखिरी ओवर का रोमांच
- पहली गेंद पर विकेट
- दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं,
- तीसरी गेंद पर विकेट
- चौथी गेंद पर 1 रन
- पांचवीं गेंद पर 1 रन
- आखिरी गेंद पर 0 रन
What a match 🔥
— Harinder Singh Brar (@harry7081) September 8, 2026
Prabhsimran Singh Absolute masterclass in captaincy.
Defended 10 runs in the last over handed the ball to young spinner Randeep Singh
W,0,W,1,1,0
Prabhsimran doing bhangra after the win. Rare & beautiful moment #Prabhsimran #PunjabKings #PBKS pic.twitter.com/s4Jt1S7P1Z
आखिरी गेंद पर कोई नहीं बना सका (0), जिससे प्रभसिमरन सिंह की टीम को एक यादगार जीत मिली. इस रोमांचक जीत के बाद जबरदस्त जश्न मनाया गया. इस शानदार जीत के बाद प्रभसिमरन मैदान पर ही भांगड़ा करने लगे, जो मैच के सबसे यादगार पलों में से एक बन गया. उनके रणनीतिक फैसले और युवा स्पिनर के संयम ने एक तनावपूर्ण मुकाबले को यादगार जीत में बदल दिया. प्रभसिमरन सिंह का भांगड़ा सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
मैच में पहले जालंधर वॉरियर्स ने बल्लेबाजी की थी और 20 ओवर में 8 विकेट पर 169 रन बनाए थे जिसके बाद लुधियाना लायंस की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 162 रन ही बना सकी. लुधियाना लायंस की ओर से सबसे ज्यादा रन अर्जुन राजपूत ने बनाए. अर्जुन ने 45 रन की पारी खेली, दूसरी ओर जालंधर वॉरियर्स की ओर से कप्तान प्रभसिमरन सिंह ने 30 गेंद पर 39 रन की पारी खेली तो वहीं, गौरव मार्कान ने सबसे ज्यादा 52 रन बनाए.
ये भी पढ़ें- 2 रन से बच गया गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड, नंबर-2 पर पहुंचे नमन धीर, T20 में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
ये भी पढ़ें-\\\ वैभव सूर्यवंशी को पूर्व दिग्गज की चेतावनी, बोले- 'सफल होना है तो लंबी पारियां खेलो, ईशान किशन से सीखो...
ये भी पढ़ें- नीरज चोपड़ा-रोहित यादव के बाद सचिन यादव की एंट्री, भारत में सबसे दूर भाला फेंकने वाले 5 स्टार जैवलिन थ्रोअर
ये भी पढ़ें- सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड खतरे में, एक फिफ्टी लगाते ही जो रूट बनेंगे नंबर-1, 149 साल में पहली बार होगा ऐसा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं