विज्ञापन

सावधान इंडिया! 3 स्पेशलिस्ट, 2 ऑलराउंडर, ढेर सारी फिरकी, भारत को रोकने के लिए श्रीलंका ने तैयार किया मास्टरप्लान

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मुकाबले में जीत हासिल करने के लिए श्रीलंकाई टीम ने अपने बेड़े में कुल तीन स्पेशलिस्ट स्पिनरों का चुनाव किया है. मैच से पहने जाने उनका कैसा प्रदर्शन है.

सावधान इंडिया! 3 स्पेशलिस्ट, 2 ऑलराउंडर, ढेर सारी फिरकी, भारत को रोकने के लिए श्रीलंका ने तैयार किया मास्टरप्लान
प्रभात जयसूर्या और रमेश मेंडिस

देर से ही सही मगर टूर्नामेंट से तीन दिन पहले श्रीलंकाई टीम ने भी भारत के खिलाफ खेले जाने वाले दो मैचों की टेस्ट के पहले मुकाबले के लिए अपनी 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. टीम की कमान 34 वर्षीय ऑलराउंडर धनंजय डी सिल्वा के हाथों में है. वहीं उपकप्तानी की जिम्मेदारी 27 वर्षीय ऑलराउंडर कामिंडु मेंडिस निभाते हुए नजर आएंगे. पिच के मिजाज को देखते हुए टीम में तीन प्रमुख स्पिनरों को शामिल किया गया है. ये खिलाड़ी अनुभवी स्पिनर प्रभात जयसूर्या के साथ-साथ रमेश मेंडिस और केशरा नुवांथा हैं. प्रभात लेफ्ट आर्म ऑर्थोडॉक्स स्पिनर हैं. वहीं रमेश मेंडिस और केशरा नुवांथा राइट आर्म ऑफ स्पिनर हैं. 

भारत और श्रीलंका के बीच प्रतिष्ठित सीरीज का आगाज हो. उससे पहले बात करें इन तीनों स्पिनरों के टेस्ट प्रदर्शन के बारे में तो वह कुछ इस प्रकार है-

प्रभात जयसूर्या (Prabath Jayasuriya)

प्रभात जयसूर्या ने खबर लिखे जाने तक श्रीलंका की तरफ से कुल 23 टेस्ट मुकाबले खेले हैं. जहां उन्हें 43 पारियों में 32.03 की औसत से 125 सफलता हाथ लगी है. रेड बॉल क्रिकेट में उनके नाम दो बार 10, 12 बार पांच और तीन बार चार विकेट चटकाने का कारनामा दर्ज है. 52 रन खर्च कर सात विकेट एक पारी में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है. 

रमेश मेंडिस (Ramesh Mendis) 

31 वर्षीय रमेश मेंडिस ने श्रीलंका की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में अब तक कुल 16 मुकाबले खेले हैं. जहां वह 30 पारियों में 31.15 की औसत से 71 विकेट प्राप्त करने में कामयाब हुए हैं. टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम एक बार 10, पांच बार पांच और पांच बार चार विकेट चटकाने का कारनामा दर्ज है. 70 रन खर्च कर छह विकेट एक मैच की एक पारी में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है. 

केशरा नुवांथा (Keshara Nuwantha)

केशरा नुवांथा ने इंटरनेशनल लेवल पर अब तक शिरकत नहीं किया है. मगर घरेलू क्रिकेट में वह 15 फर्स्ट क्लास मुकाबले खेल चुके हैं. जहां उन्हें 24 पारियों में 22.12 की औसत से 64 सफलता हाथ लगी है. नुवांथा के नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में एक बार 10, पांच बार पांच और चार बार चार विकेट चटकाने का रिकॉर्ड दर्ज है. 

मौका मिलने पर धनंजय डी सिल्वा और कामिंडु मेंडिस भी गेंदबाजी करने में हैं माहिर 

मौका मिलने पर कैप्टन धनंजय डी सिल्वा और कामिंडु मेंडिस भी गेंदबाजी करने में माहिर हैं. खबर लिखे जाने तक धनंजय डी सिल्वा ने टेस्ट क्रिकेट में 43 और कामिंडु मेंडिस ने तीन विकेट चटकाए हैं. 

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मुकाबले के लिए श्रीलंका की 16 सदस्यीय टीम 

धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), लाहिरु उदारा, निशान मधुशंका, कामिंडु मेंडिस (उपकप्तान), दिनेश चांदीमल, पसिंदु सूरियाबंदर, सोनल दिनुषा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, केशरा नुवांथा, मिलान रत्नायके, असिथा फर्नांडो, लाहिरु कुमारा, विश्वा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका. 

भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, आकिब नबी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार और सारांश जैन. 

भारत के श्रीलंका दौरे का पूरा शेड्यूल 

15-19 अगस्त - पहला टेस्ट - गॉल - सुबह 10 बजे से 

23-27 अगस्त - दूसरा टेस्ट - कोलंबो - सुबह 10 बजे से

यह भी पढ़ें- 'एक बार जम गए तो खेल खत्म', कौन करेगा गॉल में धमाका? श्रीलंकाई दिग्गज ने बताया भारत का सबसे बड़ा तुरुप का इक्का

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Sri Lanka, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com