PM Modi Meets Indian Team: बारबाडोस में परचम लहराने वाली टीम इंडिया ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनके आवास पर खास मुलाकात की है. इस दौरान के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं. इन वीडियो में देखा जा सकता है टीम के कप्तान रोहित शर्मा ट्रॉफी के साथ सबसे आगे नजर आ रहे हैं. वहीं उनके अन्य साथी खिलाड़ी भी खास मौके पर मौजूद हैं.
यही नहीं पीएम मोदी के साथ हुए खास मुलाकात में बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी और सचिव जय शाह भी मौजूद रहे. खेल जगत में भारत का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों के साथ पीएम मोदी ने खास चर्चा की. इस दौरान उन्हें उनके खेल को सराहते हुए देखा गया. इस दौरान उन्होंने कैप्टन रोहित शर्मा और टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के साथ ट्रॉफी को भी हाथ में उठाया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
भारतीय टीम की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात. देखिए VIDEO#PMModi #TeamIndia #RohitSharma pic.twitter.com/Co7nNT6FBp
— NDTV India (@ndtvindia) July 4, 2024
भारतीय खिलाड़ी पीएम मोदी के साथ हुई खास मुलाकात के बाद मुंबई के लिए रवाना हो चुके हैं. यहां वह शाम 5 बजे से 7 बजे के करीब ओपन बस में 'विजय परेड' का हिस्सा बनेंगे. इसके बाद 7.30 बजे अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित होगा. फिर सभी खिलाड़ी अपने-अपने होटल के लिए रवाना हो जाएंगे.

तूफान की वजह से टीम इंडिया को भारत आने में हुई देरी
इससे पहले टीम इंडिया को करीब 30 जून को देश लौटना था. मगर बारबाडोस में 'बेरिल तूफान' की वजह से सभी खिलाड़ी वहीं करीब 5 दिन तक फंसे रहे. हालांकि, एक बार जब मौसम साफ हुआ तब भारत सरकार ने खास विमान से उन्हें तुरंत भारत लौटाया.

अफ्रीका को पटखनी देकर चैंपियन बनी है इंडिया
टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला 29 जून को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बारबाडोस में खेला गया था. यहां टीम इंडिया टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाने में कामयाब हुई थी.

वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए विपक्षी टीम निर्धारित ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 169 रन पर ही रुक गई थी. इस प्रकार इस रोमांचक मुकाबले में ब्लू टीम 7 रन से रोमांचक जीत हासिल करने में कामयाब हुई थी.
यह भी पढ़ें- ''खुदा का खौफ करें'', सचिन के साथ बाबर की तुलना पर भड़क गया पाकिस्तानी एक्सपर्ट, बीच शो में लगाई लताड़, VIDEO
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं