प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओमान में अंडर-19 एशिया कप का खिताब जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई देते हुए कहा कि युवा खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देश के कई युवा क्रिकेटरों को प्रेरित करेगा. भारत ने रोमांचक मुकाबले में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को आखिरी गेंद पर एक विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया. मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर एक पोस्ट में युवा क्रिकेटरों की उपलब्धि पर गर्व जताया और भविष्य के लिए टीम को शुभकामनाएं दीं.
उन्होंने लिखा, ‘‘भारतीय क्रिकेट के लिए शानदार दिन! आज के प्रभावशाली प्रदर्शन और पुरुष अंडर-19 एशिया कप 2026 का खिताब जीतने पर मुझे अपने युवा क्रिकेटरों पर बेहद गर्व है. उनकी सफलता कई युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी.भविष्य के प्रयासों के लिए पूरी टीम को मेरी शुभकामना.
Outstanding day for Indian cricket! Immensely proud of our young cricketers for today's impressive performance and for winning the Men's U-19 Asia Cup 2026. Their success will inspire several youngsters. Best wishes to the team for their endeavours ahead.
— Narendra Modi (@narendramodi) November 14, 2026
पाकिस्तान के 338 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम कप्तान रायचंदानी और आर्यवीर के बीच पहले विकेट की 95 रन की साझेदारी से एक विकेट पर 146 रन बनाकर अच्छी स्थिति में थी. हालांकि इसके बाद 42वें ओवर तक पाकिस्तान ने भारत का स्कोर आठ विकेट पर 252 रन कर दिया. मोहित ने इसके बाद मनल के साथ मिलकर भारत को वापसी दिलाई और अहमद हुसैन की मैच की अंतिम गेंद पर चौका जड़कर भारत को नौ विकेट पर 339 रन तक पहुंचाकर जीत दिला दी, मनल ने 32 गेंद की अपनी पारी में तीन चौके और तीन छक्के मारे जबकि मोहित ने 26 गेंद का सामना करते हुए पांच चौके और तीन छक्के जड़े.
यह भी पढ़ें | पाकिस्तान को हराकर भारत बना एशिया का बॉस, छोले-कुलचे बेचने वाले, किसान और क्रिकेटर परिवारों के हैं जूनियर स्टार
यह भी पढ़ें | 'वीरू को बहुत गर्व हो रहा होगा...' भारत की रोमांचक जीत पर गांगुली-लक्ष्मण समेत दिग्गजों ने बांधे तारीफों के पुल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं