महेंद्र सिंह धोनी (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:
महेंद्र सिंह धोनी को टी-20 विश्व कप तक भारत का कप्तान बरकरार रखने के बाद मुख्य चयनकर्ता संदीप पाटिल ने कहा कि बोर्ड अटकलों पर विराम लगाकर खिलाड़ियों को बताना चाहता था कि मार्च-अप्रैल में होने वाले टूर्नामेंट में उनका कप्तान कौन होगा। पाटिल ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय वनडे और टी-20 टीमों के चयन के बाद यह बात कही।
उन्होंने कहा, हमने महेंद्र सिंह धोनी को कप्तान चुना है, क्योंकि हम मीडिया में चल रही अटकलबाजी पर विराम लगाना चाहते हैं। सिर्फ मीडिया ही नहीं, बल्कि खिलाड़ियों को भी पता होना चाहिए कि उनका कप्तान कौन होगा। उन्होंने कहा, खिलाड़ियों का चयन कप्तान से मशविरे के बाद किया गया और हम उनके साथ हैं।
धोनी के भविष्य के बारे में बोर्ड सचिव अनुराग ठाकुर ने कहा, बीसीसीआई खिलाड़ियों के भविष्य पर चर्चा नहीं करता। यह चयनकर्ताओं का काम है। धोनी भारत के सबसे सफल कप्तान हैं और दो विश्व कप जीत चुके हैं तथा भारत को नंबर वन टेस्ट रैंकिंग तक ले गए हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
महेंद्र सिंह धोनी, टी-20 वर्ल्ड कप, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, क्रिकेट, बीसीसीआई, संदीप पाटिल, MS Dhoni, India Vs Australia, Cricket, T-20 World Cup, BCCI, Sandeep Patil