विज्ञापन

'पेट्रोल शॉर्टेज लीग' ...PSL में नहीं दिखेंगे दर्शक, PCB के फैसले का बना मजाक, सोशल मीडिया पर मीम्स की बरसात

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सुरक्षा कारणों से पीएसएल 2026 में दर्शकों को स्टेडियम में आने की अनुमति नहीं देने का फैसला किया है. पीसीबी के इस फैसले का फैन्स मजाक बना रहे हैं.

'पेट्रोल शॉर्टेज लीग' ...PSL में नहीं दिखेंगे दर्शक, PCB के फैसले का बना मजाक, सोशल मीडिया पर मीम्स की बरसात
PCB vs IPL, PSL-2026 में नहीं दिखेंगे दर्शक

PSL vs IPL, 2026: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घोषणा की है कि पीएसएल 2026 बंद दरवाज़ों के पीछे आयोजित की जाएगी और इसे केवल लाहौर और कराची तक ही सीमित रखा जाएगा. यह फ़ैसला पाकिस्तान सरकार की ओर से पश्चिम एशिया संघर्ष और उसके परिणामस्वरूप उत्पन्न ईंधन संकट के चलते कड़े कदम उठाए जाने के बाद लिया गया है. इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का फैन्स जमकर मजाक उड़ा रहे हैं.  पाकिस्तान सुपर लीग 26 मार्च से शुरू होने वाला था, जिसमें अब पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण सरकार की ओर से कड़े बदलाव करने पड़े हैं. अमेरिका और इज़राइल के ईरान के साथ युद्ध में शामिल होने के कारण, इस संघर्ष ने कई एशियाई देशों में ईंधन की कमी पैदा कर दी है. इस संकट से बचने के लिए पाकिस्तान सरकार को ऐसे कड़े कदम उठाते देख फैन्स हैरान हैं. 

यह भी पढ़ें: संजू सैमसन से लेकर ऋषभ पंत तक, IPL के वो 10 बड़े स्टार जो अबतक हाथ में नहीं उठा पाए एक बार भी ट्रॉफी

यह भी पढ़ें: Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में कितना रन बनाना चाहते हैं वैभव सूर्यवंशी ? 'बिहार के लाल' ने दिया जवाब

आइसलैंड क्रिकेट ने उड़ाया मजाक

फैन्स के अलावा PCB का मज़ाक उड़ाते हुए आइसलैंड क्रिकेट ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, "PSL आने वाला है, और यह करोड़ों क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद रोमांचक है.  हमने हमेशा सोचा है कि PSL का पूरा नाम क्या है, और अब पता चला है कि इसका मतलब 'पेट्रोल शॉर्टेज लीग' है."

इसके अलावा  जैसे ही यह घोषणा की गई, सोशल मीडिया पर PCB को ज़बरदस्त ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. कुछ यूज़र्स ने तो यहां तक दावा किया कि पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष ही इस फ़ैसले के पीछे की असली वजह थी.

दूसरी ओर PCB प्रमुख मोहसिन नकवी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि ईंधन संकट के कारण, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने नागरिकों से अपनी आवाजाही सीमित करने का आग्रह किया है. स्कूलों को बंद करने, 'वर्क-फ्रॉम-होम' की व्यवस्था करने और ईद की छुट्टियों को बढ़ाने जैसे कदम उठाए गए हैं, जबकि युद्ध की अवधि अभी भी अनिश्चित बनी हुई है.

नकवी ने कहा, "प्रधानमंत्री ने पूरे पाकिस्तान से ईंधन संकट के चलते अपनी आवाजाही सीमित करने का अनुरोध किया है. हमने स्कूलों को बंद कर दिया है, 'वर्क-फ्रॉम-होम' लागू किया है और ईद की छुट्टियों की संख्या बढ़ा दी है. हमें नहीं पता कि यह युद्ध कब तक चलेगा."

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com