विज्ञापन

PBKS vs RCB: विराट कोहली का 'सुपर चौका', पूर्व कप्तान का बड़ा कारनामा, 19 साल में पहले बल्लेबाज बने

Virat Kohli's big record: विराट कोहल नी पंजाब के खिलाफ खेली 58 रन की पारी के साथ ही वह कारनामा कर दिखाया, जिसके बारे में सोचते ही भावी बल्लेबाजों के पसीने छूट जाएंगे

PBKS vs RCB: विराट कोहली का 'सुपर चौका', पूर्व कप्तान का बड़ा कारनामा, 19 साल में पहले बल्लेबाज बने
Virat Kohli's big record:
X: social media

Virat Kohli's big record: इंडियन प्रीमियर लीग में धर्मशाला में रविवार को आरसीबी (PBKS vs RCB) के बल्लेबाज पंजाब के खिलाफ घरेलू मैदान पर नजरों में टॉप पायदान के साथ बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे, तो करोड़ों फैंस की उम्मीदें विराट कोहली (Virat Kohli) का पीछा कर रही थीं कि वह बड़ा कमाल करेंगे. हालांकि, उनकी पारी शतक में तो तब्दील नहीं हुई, लेकिन विराट (58 रन, 37 गेंद, 4 चौके, 3 छक्के) ने शानदार अर्द्धशतक बनाकर फिर से दिखाया कि इस समय उनकी फॉर्म किस स्तर की है. बहरहाल, इस पचासे के साथ ही कोहली ने अपने आईपीएल करियर में वह 'विराट उपलब्धि' हासिल कर ली, जिसमें कोई भी उनके आस-पास भी नहीं है. इस पारी के साथ ही विराट  पंजाब किंग्स के खिलाफ भी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए. वास्तव में कोहली की यह 58 रन की पारी उनके लिए कई पहलुओं से ऐतिहासिक बन गई. 

19 साल में पहले बल्लेबाज बने

धर्मशाला के अर्द्धशतक के सात ही विराट कोहली ने पंजाब के खिलाफ भी सबसे ज्यादा रन तो बनाए ही, वहीं आउट होने के बाद उनके पंजाब के खिलाफ कुल रनों का आंकड़ा 1,206 हो गया. और वह आईपीएल के इतिहास में किसी भी  एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए. कोहली से पहले तक कोई भी बल्लेबाज मेगा टूर्नामेंट में किसी भी टीम के खिलाफ 1200 रन नहीं बना सका है. बहरहाल, इससे बड़ी उपलब्धि कोहली का 'सुपर चौका' रहा. 

पूरा हो गया कोहली का सुपर चौका!

जी हां, आईपीएल के इतिहास में जब बात किसी बल्लेबाज के किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने की बात आती है, तो पंजाब अभी तक के सफर में कोहली की चौथी टीम रही, जिसके खिलाफ वह सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सबसे आगे खड़े हुए हैं. कुल मिलाकर अभी तक छह बल्लेबाज ऐसे हैं, जिन्होंने हजार से ज्यादा रन बनाकर किसी एक प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ  सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. और छह बार में चार बार यह कारनामा कोहली ने लिया है. इस मामले में कोई भी बल्लेबाज उनके आस-पास भी नहीं है क्योंकि रोहित शर्मा और डेविड वॉर्नर दो और बल्लेबाज हैं, जो एक-एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में कहोली से आगे हैं. चलिए जान लीजिए इस रिकॉर्ड विशेष के आंकड़े क्या कह रहे हैं:-

आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन

रन            बल्लेबाज         बनाम 

1206          विराट कोहली         पंजाब

1174         विराट कोहली         चेन्नई

1172         विराट कोहली        दिल्ली

1161         रोहित शर्मा          कोलकाता

1134        डेविड वॉर्नर          पंजाब 

1126         विराट कोहली      कोलकाता

यह भी पढ़ें:  PBKS vs RCB IPL 2026: विराट कोहली का तहलका, 19 सालों में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज, रच दिया इतिहास



 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli, Indian Premier League 2026, Punjab Kings Vs Royal Challengers Bengaluru 05/17/2026 Kpbc05172026270332, Cricket, Royal Challengers Bengaluru, Punjab Kings
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com