PBKS vs RCB IPL 2026, Virat Kohli Most 500-plus seasons in the IPL: धर्मशाला में हुए आईपीएल 2026 के 61वें मुकाबले में विराट कोहली की आतिशी पारी देखने को मिली. उन्होंने 37 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 58 रनों की पारी खेली और इस दौरान उन्होंने एक मेगा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. चेज मास्टर कोहली ने इस सीजन भी 500 रनों का आंकड़ा पार किया. इस मैच से पहले कोहली के 484 रन थे और उन्होंने यह आंकड़ा छूने के लिए 16 रन और चाहिए थे. यह लीग के इतिहास में 9वां सीजन रहा, जिसमें कोहली ने यह कारनामा किया हो.
कोहली का मेगा रिकॉर्ड
विराट कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा सीजन में 500 या उससे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले स्थान पर हैं. इसके बाद लिस्ट में दूसरे स्थान पर डेविड वॉर्नर और केएल राहुल संयुक्त रूप से हैं. दोनों ही बल्लेबाजों ने 7-7 बार ऐसा किया है. जबकि शिखर धवन ने 5 बार यह किया है. विराट कोहली ने सबसे पहले 2011 में ऐसा किया था. उस सीजन उन्होंने 16 मैचों में 46.41 की औसत से 557 रन बनाए थे. इसके बाद 2013 सीजन में उन्होंने 634, 2015 में 505, 2016 में 973, 2018 में 530, 2023 में 639, 2024 में 741, 2025 में 657 रन बनाए थे.
IPL में सबसे ज़्यादा 500 से ज़्यादा सीज़न
- 9 - विराट कोहली
- 7 - डेविड वॉर्नर
- 7 - केएल राहुल
- 5 - शिखर धवन
इसके साथ ही कोहली एक ही फ्रेंचाइजी के लिए ओपनर के तौर पर 5500 रन बनाने वाले पहले बैटर बन गए. मैच से पहले, उन्हें यह उपलब्धि हासिल करने के लिए सिर्फ 7 रन चाहिए थे और उन्होंने अजमतुल्लाह उमरजई की गेंद पर छक्का लगाकर यह मुकाम हासिल किया. कुल मिलाकर, दो और बैट्समैन - शिखर धवन और डेविड वार्नर - ने ओपनर के तौर पर 5500 IPL रन बनाए हैं, लेकिन दोनों क्रिकेटरों ने कई फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए यह कारनामा किया है.
यह भी पढ़ें: KKR vs GT IPL 2026: 'मैच जीतने के हकदार नहीं थे...' शुभमन गिल का चौंकाने वाला बयान, इन पर फोड़ा हार का ठीकरा
यह भी पढ़ें: IPL 2026 Points Table: KKR की जीत से प्वॉइंट्स टेबल में उथल-पुथल, बिगड़ा इन टीमों का गणित, ऐसा है समीकरण
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं