विज्ञापन

लखनऊ के लिए काल बना पंजाब का धुरंधर, आज नजर 'तूफानी हैट्रिक' पर, अगरकर एंड कंपनी के है रडार पर

Prabhsimran Singh, PBKS vs LSG: अपने होम ग्राउंड पर लखनऊ सुपर जायंट्स की मेजबानी करने के लिए तैयार पंजाब किंग्स को रविवार को दिन के दूसरे मुकाबले में प्रभसिमरन सिंह के काफी उम्मीदें होंगी.

लखनऊ के लिए काल बना पंजाब का धुरंधर, आज नजर 'तूफानी हैट्रिक' पर, अगरकर एंड कंपनी के है रडार पर
Prabhsimran Singh, Punjab Kings vs Lucknow Super Giants IPL 2026:

Prabhsimran Singh, Punjab Kings vs Lucknow Super Giants IPL 2026: आईपीएल 2026 का 29वां मुकाबला पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाना है. यह मुकाबला फायर और आइस का होगा. इस मैच में प्रभसिमरन सिंह पर नजरें होंगी. एक तरफ पंजाब है, जिसका मौजूदा सीजन में रन रेट 10.9 का है, जो दूसरा सबसे अधिक है. तो दूसरी ओर लखनऊ है, जिसके गेंदबाजी ने किफायती गेंदबाजी की है. इस सीजन सबसे बेहतर इकॉनमी के मामले में लखनऊ टॉप पर है. ऐसे में आज बेस्ट बल्लेबाज का बेस्ट गेंदबाजों से सामना होगा. वहीं इस मुकाबले में प्रभसिमरन सिंह पर नजरें होंगी, जिन्हें पिछले दो मैचों में मैच जिताऊ पारियों के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया था. 

प्रभसिमरन की नजर लखनऊ के खिलाफ लगातार तीसरे प्लेयर ऑफ द मैच पर होंगी.  पिछले सीजन में लखनऊ के खिलाफ खेले दो मैचों में 69, 91 के स्कोर के साथ वह प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे. लखनऊ के खिलाफ उनके रिकॉर्ड की बात करें तो 5 पारियों में इस बल्लेबाज ने 38.4 की औसत और 181 की स्ट्राइक रेट से 192 रन बनाए हैं. जबकि मौजूदा सीजन में पिछले मैच में भी उन्होंने पंजाब के लिए मैज जिताऊ पारियां खेली थी. उन्होंने 39 गेंदों में नाबाद 80 रन बनाए थे. 

आईपीएल 2025 के बाद से, कम से कम 500 रन बनाने वाले बल्लेबाजों में, प्रभसिमरन का स्ट्राइक रेट चौथा सबसे बेस्ट है. जबकि छक्कों के मामले में वह तीसरे स्थान पर है. उन्होंने इस दौरान 21 पारियों में 38 की औसत और 164 की स्ट्राइक रेट से 760 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 41 छक्के आए हैं. 

प्रभसिमरन सिर्फ पावरप्ले में ही नहीं बल्कि मिडिल ओवरों में भी दमदार है. आईपीएल में उन्होंने 7 से 15 ओवरों के बीच 162 की स्ट्राइक रेट से 508 रन ठोके हैं. पावरप्ले के उलट मिडिल ऑर्डर में उनका स्ट्राइक रेट अच्छा है. पंजाब ने 2023 सीजन से उन्हें नियमित मौके दिए हैं और प्रभसिमरन ने भी टीम को निराश नहीं किया है. पिछला सीजन उनका शानदार रहा था जब उन्होंने 17 मैचों में 549 रन बनाए थे. 32.2 की औसत और 161 की स्ट्राइक रेट से. 

प्रभसिमरन लगातार शानदार प्रदर्शन से टीम इंडिया का दरवाजा खटखा रहे हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर उन्हें टीम इंडिया में आने के लिए और कितना इंतजार करना पड़ेगा. टीम में ओपनर के तौर पर संजू है. इसके अलावा अभिषेक भी दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं जबकि वैभव और सूर्यवंशी भी अपने मौके की प्रतिक्षा में है. अगरकर एंड कंपनी के लिए ऐसे में यह सिरदर्द होने वाला है कि आखिर किसे मौका दें और किसे नहीं.

यह भी पढ़ें: SRH vs CSK IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स को कैसे मिलेगा प्लेऑफ का टिकट, ऐसा है पूरा समीकरण

यह भी पढ़ें: RCB vs DC: टिम डेविड का मेगा रिकॉर्ड, IPL में पूरे किए हजार रन, ट्रेविस हेड, सहवाग एक साथ छूटे पीछे

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com