मुंबई के ख़िलाप़ दो दिनों पहले वानखेड़े में आईपीएल के दौरान श्रेयस अय्यर के कैच ने उन्हें फ़ील्डिंग का सुपरस्टार बना दिया है. इस वाकये ने जॉन्टी रोड्स की बेमिसाल फ़ील्डिंग की याद ताज़ा कर दी. 1992 क्रिकेट वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका के जॉन्टी रोड्स ने हवाई डाइव मारते हुए पाकिस्तान के इंजमाम-उल-हक को जो रन आउट किया दुनिया भर के क्रिकेट फ़ैन्स और एक्सपर्ट्स उसे अब भी मिसाल के तौर पर पेश करते हैं. पंजाब के कप्तान सरपंच श्रेयस अय्यर के मुंबई के ख़िलाफ़ उस ‘टीम-कैच' की तारीफ़ में खुद जॉन्टी रोड्स ने तारीफ़ों के पुल बांध दिये हैं और ये अपने आप में ऐतिहासिक है.
गॉडफ़ादर ऑफ़ फ़ील्डिंग बन गया: जॉन्टी रोड्स
क्रिकेट की दुनिया में बेस्ट बैटर या बेस्ट बॉलर को लेकर बहस हो सकती है और हर नाम पर दो राय हो सकती है. लेकिन बेस्ट फ़ील्डर की बात हो तो कोई भी आंख मूंदकर दक्षिण अफ़्रीकी दिग्गज जॉन्टी रोड्स के नाम पर बिना शक हाथ सकता है. ऐसे में जॉन्टी रोड्स के द्वारा श्रेयस की फ़ील्डिंग की शान में कशीदे गढ़ना सरपंच और भारतीय क्रिकेट फ़ैन्स के लिए फ़ख्र की बात है.
रोड्स ने ‘X' पर ट्वीट किया, “श्रेयस अय्यर को वो एक्रोबेटिक फील्डिंग करते हुए "टीम कैच" में मदद करते देखकर मुझे एहसास हुआ कि मेरे रिटायरमेंट के बाद से फील्डिंग कितनी बदल गई है. लंबे समय तक मैं खुद को "फील्डिंग का फ़ादर" मानता रहा, लेकिन बाउंड्री लाइन पर इन आधुनिक एथलीटों की टाइमिंग और सजगता देखकर अब लगता है कि मैं "फील्डिंग का गॉडफ़ादर" बन गया हूं!”
रोड्स ये भी लिखते हैं, “अपने करियर का 99% हिस्सा मैंने इनर सर्कल में फील्डिंग करते हुए बिताया, और जब मैंने फील्डिंग कोच के तौर पर काम शुरू किया था, तब बाउंड्री पर मौजूद आज के "हॉटस्पॉट्स" पर कोई फोकस ही नहीं था. जब मैंने मुंबई इंडियंस के साथ काम शुरू किया और कीरोन पोलार्ड, फिर ग्लेन मैक्सवेल को बाउंड्री पर वो अविश्वसनीय "एयरबोर्न सेव" करते देखा, तभी हमने इस पर फोकस करना शुरू किया कि न सिर्फ रोप के पार जा चुकी गेंदों के कैच लिए जाएं, बल्कि गेंद को छक्के के लिए जाने से रोका जाए और बल्लेबाजों को सिर्फ 1 या 2 रन दौड़ने पर मजबूर किया जाए.
जॉन्टी ज़ोर देकर कहते हैं, “इम्पैक्ट प्लेयर के आने से बल्लेबाज 4-5 विकेट गिरने के बाद भी लगातार अटैक कर सकते हैं, ऐसे में गेंदबाजों को अपने फील्डर्स का साथ चाहिए ही, और श्रेयस का वो शानदार "कैच एंड रिलीज़" इसका बिल्कुल सही उदाहरण था. लेकिन मानना पड़ेगा; जब आपका हेड कोच रिकी पोंटिंग हो, जो खेल के सबसे महान फील्डर्स में से एक हैं, तो मैदान पर ऐसे अविश्वसनीय कारनामे देखकर ज्यादा हैरानी नहीं होनी चाहिए!”
लाइव देखे गए बेस्ट कैच में से एक- सचिन तेंदुलकर
सचिन तेंदुलकर ने इस कैच को डिकोड करते हुए ‘X' पर स्पेशल ट्वीट किया, “श्रेयस अय्यर का वो कैच सिर्फ एथलेटिसिज्म की वजह से खास नहीं था, बल्कि उसके पीछे की सजगता की वजह से था. उन्हें गेंद की स्पीड, उसकी ऊंचाई, बाउंड्री रोप कहाँ है, वो खुद उससे कितने पास हैं और कहीं पैर उस पर न पड़ जाए – इन सबका आकलन करना था, और जम्प बिल्कुल परफेक्ट लगाना था. फिर, हवा में रहते हुए ही उन्होंने गेंद पकड़ी और लैंड करने से पहले उसे साथी फील्डर को दे दिया, और इस पूरे वक्त उन्हें पता था कि वो फील्डर कहाँ खड़ा है. ये सब एक सेकंड के अंदर प्रोसेस कर लेना जबरदस्त सजगता, टाइमिंग, फिटनेस और संयम मांगता है. श्रेयस अय्यर ने हर चीज बिल्कुल सटीक की. मैंने लाइव देखे हुए कैचों में से ये सबसे बेहतरीन में से एक था!
What made Shreyas Iyer's catch so special was not just the athleticism, but the awareness behind it.
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) April 17, 2026
He had to judge the speed of the ball, the height, where the boundary rope was, how close he was to stepping on it, and get his jump absolutely perfect.
Then, while still in the…
https://x.com/IPL/status/2044804415102865468/video/1
श्रेयस को मिले ये अबतक के बेस्ट कॉम्प्लिमेंट में से एक होगा और इसे वो ताज़िन्दगी संजो कर रखेंगे.
SHREYAS IYER, WHAT HAVE YOU DONE!! 🤯
— IndianPremierLeague (@IPL) April 16, 2026
🎥 One of the best catches you would see in the #TATAIPL history 🔥🔥
Updates ▶️ https://t.co/Fn2dxJ4zYR#KhelBindaas | #MIvPBKS | @PunjabKingsIPL pic.twitter.com/6EKgHR82cL
कप्तानी से लेकर बैटिंग, फडील्डिंग और सबकुछ, पर टीम इंडिया से बाहर!
वानखेड़े स्टेडियम पर मुंबई और पंजाब के बीच मैच में मुंबई की टीम 3 विकेट पर 175 के स्कोर के साथ तूफ़ानी रफ़्तार से बढ़ रही थी. हार्दिक पांड्या, 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर यानी 17.3वें ओवर में मार्को यानसन की गेंद पर हार्दिक पांड्या ने छक्का जड़ने की कोशिश की. लेकिन दूर खड़े बाउंड्री पर श्रेयस अय्यर ने हवा में कलाबाज़ी करते हुए हनुमान कूद लगाकर गेंद पर कब्ज़ा कर लिया और बाउंड्री की रस्सी के बाहर गिरने से पहले उन्होंने उस गेंद को बाउंड्री के अंदर खड़े बार्टलेट को देकर इसे एक टीम-कैच बना दिया.
टीम इंडिया में की कप्तानी के दावेदार!
वीरेन्द्र सहवाग का ये बयान भी वायरल है कि उन्हें हैरानी है कि मिडिल ऑर्डर में इतनी शानदार बैटिंग के बावजूद इंडियन टीम में श्रेयस की जगह नहीं बनी. श्रेयस के ऐतिहासिक कैच पर पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने STAR SPORTS पर कहा, “इस कैच से श्रेयस ने मुंबई को कम से कम 20-25 रन और बनाने से रोक दिया.”
श्रेयस की अगुआई में पहले कोलकाता-KKR ने आईपीएल का ख़िताब जीता था और पिछले साल पंजाब ने आईपीएल में फ़ाइनल में बैंगलोर को टक्कर दी थी. अब लाख टके का सवाल बन गया है कि क्या श्रेयस अय्यर को टी-20 टीम इंडिया में जगह मिलेगी? टीम इंडिया की कप्तानी के लिए भी श्रेयस बेहद मज़बूत दावेदार नज़र आते हैं.
यह भी पढ़ें: SRH vs CSK IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स को कैसे मिलेगा प्लेऑफ का टिकट, ऐसा है पूरा समीकरण
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं