- आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के भारत-पाकिस्तान मुकाबले में भारत ने 61 रनों से बड़ी जीत हासिल की
- बिहार के ईशान किशन ने 40 गेंदों में 77 रन बनाकर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सबका ध्यान आकर्षित किया
- किशन ने इस मैच में 10 चौके और तीन छक्के लगाए, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया
Ishan Kishan Viral Video: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां मुकाबला बीते रविवार (15 फरवरी) को भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में खेला गया. जहां भारतीय टीम बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 61 रनों के बड़े अंतर से जीत हासिल करने में कामयाब रही. मैच के दौरान 'बिहार के लाल' ईशान किशन (Ishan Kishan) का जलवा रहा. जिन्होंने पारी का आगाज करते हुए महज 40 गेंदों में 192.50 की स्ट्राइक रेट से 77 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से 10 चौके और तीन बेहतरीन छक्के को देखने को मिले. जिसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' के अवॉर्ड से नवाजा गया.
पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई इस विस्फोटक अर्धशतकीय पारी के बाद सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वह पाकिस्तान के खिलाफ खेलने की अपनी बेकरारी को जताते हुए नजर आ रहे हैं. 27 वर्षीय बल्लेबाज को देसी अंदाज में बात करते हुए सुना जा सकता है, 'पाकिस्तान को देखकर अंदर से बहुत ज्यादा मोटिवेशन मिलता है. हमेशा ऐसा नहीं लगता है कि जाना है और रन बनाना है. मगर किसी किसी टीम को देखकर लगता है कि या तो इन्हें तबाह कर दें या खुद को तबाह कर लूं.'
Ishan Kishan always determined to show Pakistanis their Aukat😂
— Ayush Cricket (@AyushCricket32) February 16, 2026
"Khoon me Bihar hai"🔥🔥🔥🔥#IshanKishan pic.twitter.com/dlTRuYB5U3
किशन को वीडियो में आगे कहते हुए सुना जा सकता है, ' मैं इतना अच्छा लड़का नहीं हूं यार. मुझे गुस्सा आता है कि चाहे जो हो जाए, इन्हें देना है. हम इंतजार करते हैं कि अगला मुंह तो खोले. कहां निकलेगा अपना गुस्सा. अरे भाई खून में बिहार है.'
यह भी पढ़ें- मॉर्गन-बटलर नहीं, इंग्लैंड की तरफ से T20 World Cup में इस बड़े रिकॉर्ड के लिए अब दुनिया विल जैक्स को रखेगी याद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं