Pat Cummins on Vaibhav Sooryavanshi: भले ही राजस्थान रॉययल्स को हैदराबाद के खिलाफ मैच में 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा लेकिन इस 15 साल के बल्लेबाज ने अपनी बल्लेबाजी से दुनिया को चौंका कर रख दिया. वैभव ने 36 गेंद पर शतक जमाया और 37 गेंद पर 103 रन बनाकर आउट हुए. अपनी पारी में वैभव ने 5 चौके और 12 छक्के लगाए. बता दें कि SRH के कप्तान पैट कमिंस भी वैभव की बल्लेबाजी को देखकर खुद पर यकीन नहीं कर पाए. मैच में जब पैट कमिंस का सामना वैभव से हुआ तो 15 साल के इस बल्लेबाज ने वही किया जिसके लिए वो जाने जाते हैं. वैभव ने पैट कमिंस की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा. जब वैभव ने उनकी गेंद पर छक्का लगाया तो उन्हें समझ आ गया कि यह 15 साल के खिलाड़ी कोई तुक्का नहीं बल्कि एक महान बल्लेबाज बनने की ओर बढ़ रहा है.
Ruthless with the bat, all heart with the celebration! 🫶
— IndianPremierLeague (@IPL) April 25, 2026
An outrageous 3️⃣6️⃣-ball HUNDRED from Vaibhav Sooryavanshi 👏
Updates ▶️ https://t.co/PVdpjhxVEy#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvSRH | @rajasthanroyals pic.twitter.com/P8Hu3eMFcG
मैच खत्म होने के बाद पैट कमिंस ने वैभव को वर्तमान क्रिकेट में अपना सबसे फेवरेट क्रिकेटर करार दे दिया. कमिंस ने वैभव को लेकर कहा,
"मुझे लगता है कि वह मेरा नया पसंदीदा खिलाड़ी है. वह गेंद को इतनी जोर से मारता है कि उसे देखना बहुत अच्छा लगता है. इसमें बहुत मजा आता है." कमिंस ने आगे कहा, "एक गेंदबाज के तौर पर आपको एकदम सटीक होना पड़ता है. अगर आप ऐसा नहीं करते, तो गेंद बहुत दूर तक जाती है. यह बहुत प्रभावशाली है. उसके करियर की शुरुआत बहुत शानदार रही है, और हां, मुझे उसका खेलने का तरीका पसंद है. वह खेल को पूरी हिम्मत से खेलता है."
IPL में वैभव सूर्यवंशी
- बुमराह के खिलाफ पहली गेंद - छक्का
- भुवी के खिलाफ पहली गेंद - चौका
- शार्दुल के खिलाफ पहली गेंद - छक्का
- सिराज के खिलाफ दूसरी गेंद - छक्का
- सुंदर के खिलाफ पहली गेंद - छक्का
- अर्शदीप के खिलाफ पहली गेंद - चौका
- जानसेन के खिलाफ दूसरी गेंद - छक्का
- हेजलवुड के खिलाफ पहली गेंद - चौका
- नरेन के खिलाफ दूसरी गेंद - छक्का
- पैट कमिंस के खिलाफ पहली गेंद - छक्का
"𝙑𝙖𝙞𝙗𝙝𝙖𝙫 𝙎𝙤𝙤𝙧𝙮𝙖𝙫𝙖𝙣𝙨𝙝𝙞 𝙞𝙨 𝙢𝙮 𝙣𝙚𝙬 𝙛𝙖𝙫𝙤𝙪𝙧𝙞𝙩𝙚 𝙥𝙡𝙖𝙮𝙚𝙧"#SRH captain Pat Cummins is in all awe of the 1️⃣5️⃣-year old youngster 🧡🩷#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvSRH | @rajasthanroyals | @SunRisers pic.twitter.com/qwHnvtPRvO
— IndianPremierLeague (@IPL) April 25, 2026
मैच की बात करें तो विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (74 रन) और सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (57 रन) की अर्धशतकीय पारियां 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी (103 रन) के इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास के तीसरे सबसे तेज शतक पर भारी पड़ी जिससे सनराइजर्स हैदराबाद ने शनिवार को यहां आईपीएल मैच में राजस्थान रॉयल्स को पांच विकेट से शिकस्त देकर लगातार चौथी जीत दर्ज की.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं