विज्ञापन

RR vs SRH : वैभव सूर्यवंशी का टी-20 में तहलका, ऐसा महारिकॉर्ड बनाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बने, टूट गया क्रिस गेल का रिकॉर्ड

Vaibhav Sooryavanshi breaks multiple records in IPL match: वैभव सूर्यवंशी की पारी ने हर किसी को हैरान कर दिया. पैट कमिंस भी 15 साल के इस बल्लेबाज की पारी को देखकर हैरान थे. मैच के बाद उन्होंने एक बयान दिया और कहा कि, वर्तमान क्रिकेट में अब वैभव सूर्यवंशी उनके फेवकेट क्रिकेटर हैं.

RR vs SRH : वैभव सूर्यवंशी का टी-20 में तहलका, ऐसा महारिकॉर्ड बनाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बने, टूट गया क्रिस गेल का रिकॉर्ड
Vaibhav Sooryavanshi vs Chris Gayle recoerd:

Vaibhav Sooryavanshi record, RR vs SRHकमाल हो गया..आईपीएल 2026 के 36वें मैच में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 36 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और रॉयल्स को एक बड़े स्कोर के लिए मजबूत आधार दिया. 15 साल के इस बल्लेबाज ने प्रफुल हिंगे के पहले ही ओवर में चार छक्के लगाकर अपनी पारी की शुरुआत की. आईपीएल के इतिहास में यह पहला मौका था जब किसी खिलाड़ी ने पारी के पहले ही ओवर में चार छक्के लगाए हों. इससे पहले, पारी के पहले ओवर में सबसे अच्छा प्रदर्शन 2009 में नमन ओझा ने ब्रैड हॉज के ख़िलाफ़ किया था.  दिलचस्प बात यह है कि हैदराबाद में हुए पिछले मैच में हिंगे ने वैभव को 'गोल्डन डक' पर आउट कर दिया था, लेकिन इस युवा बैटर ने अपनी ही अंदाज में बदला ले ही लिया. इसके बाद, उन्होंने दिग्गज तेज गेंदबाज़ पैट कमिंस की पहली ही गेंद पर जोरदार शॉट लगाया और एक समय तो वह सिर्फ 6 गेंदों में ही 30 रन बनाकर खेल रहे थे. 

वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रचा

वैभव सूर्यवंशी की 36 गेंदों में बनी सेंचुरी का मतलब है कि अब IPL के इतिहास में दूसरी और तीसरी सबसे तेज सेंचुरी उनके नाम है, और किसी भी भारतीय खिलाड़ी की ओर से बनाई गई दो सबसे तेज सेंचुरी भी उन्हीं के नाम हैं. पिछले साल, उन्होंने जयपुर में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 35 गेंदों में सेंचुरी बनाई थी.  आईपीएल इतिहास में किसी भी दूसरे खिलाड़ी के नाम 46 गेंदों से कम में बनी दो सेंचुरी भी नहीं हैं. क्रिस गेल इस मामले में सबसे करीब हैं, जिनके नाम 30 गेंदों में बनी रिकॉर्ड सेंचुरी के साथ-साथ 46 गेंदों में बनी दो और सेंचुरी भी हैं. 

टी-20 में ऐसा कमाल करने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज

वैभव सूर्यवंशी दो आईपीएल शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बन गए हैं और उन्होंने अपने साथी खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इसके साथ ही, अब उनके नाम चार T20 शतक भी हो गए हैं और इस मामले में भी अब वर्ल्ड रिकॉर्ड उन्हीं के नाम है. इस युवा बैटर ने तिलक वर्मा को पीछे छोड़ दिया है. वैभव सूर्यवंशी टी-20 क्रिकेट में 4 शतक लगाने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बन गए हैं. 

4 T20 शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज

बल्लेबाजउम्र
वैभव सूर्यवंशी15 साल, 29 दिन
तिलक वर्मा22 साल, 15 दिन
अभिषेक शर्मा23 साल, 49 दिन

तोड़ा क्रिस गेल का महारिकॉर्ड

इसके अलावा वैभव सूर्यवंशी अब आईपीएल इतिहास में सबसे तेज 50 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.  गेल ने आईपीएल में 50 छक्के 25 पारियों में पूरे किए थे तो वहीं, वैभव अब आईपीएल में 50 छक्के केवल 15 पारी में पूरा करने में सफल हो गए हैं .

आईपीएल में सबसे तेज 50 छक्के लगाने का रिकॉर्ड

  • वैभव सूर्यवंशी- 15 पारियां
  • क्रिस गेल: 25 पारियां
  • आंद्रे रसेल: 32 पारियां
  • अभिषेक शर्मा: 35 पारियां
  • एविन लुईस: 37 पारियां
  • निकोलस पूरन: 40 पारियां

यही नहीं अपनी तूफानी पारी में वैभव ने छक्कों का एक नया रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है, SRH के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने अपनी पारी में 12 छक्के लगाए जो IPL के इतिहास में किसी भी भारतीय बल्लेबाज की ओर से एक मैच में लगाए गए सबसे ज्यादा छक्कें लगाने का रिकॉर्ड है.  इससे पहले, वह यह रिकॉर्ड मुरली विजय के साथ साझा करते थे. 

एक IPL पारी में सबसे ज्यादा छक्के

बल्लेबाज6sटीमVsवेन्यूसाल
क्रिस गेल    17RCBPWIबेंगलुरु2013
ब्रेंडन मैकुलम13KKRRCBबेंगलुरु2008
क्रिस गेल13RCBDDदिल्ली2012
वैभव सूर्यवंशी12RRSRHजयपुर2026
क्रिस गेल12RCBKXIPबेंगलुरु2015
एबी डिविलियर्स12RCBGLबेंगलुरु2016

वैभव सूर्यवंशी की पारी ने हर किसी को हैरान कर दिया. पैट कमिंस भी 15 साल के इस बल्लेबाज की पारी को देखकर हैरान थे. मैच के बाद उन्होंने एक बयान दिया और कहा कि, वर्तमान क्रिकेट में अब वैभव सूर्यवंशी उनके फेवकेट क्रिकेटर हैं. वैसे मैच में राजस्थान को हार का सामना करना पड़ा. पहले राजस्थान ने बल्लेबाजी की थी. वैभव ने मैच में 37 गेंद पर 103 रन बनाए जिसके दम पर राजस्थान 228 रन 6 विकेट पर बनाने में सफल रही. इसके बाद हैदराबाद की टीम ने हैदराबाद ने 18.3 ओवर में 5 विकेट पर 229 रन बनाकर मैच को जीत लिया.

अभिषेक शर्मा ने 29 गेंद पर 57 रन की पारी खेली, अपनी पारी में अभिषेक ने एक छक्के और 11 चौके लगाए. वहीं, ईशान किशन ने 31 गेंद पर 74 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी. ईशान ने अपनी पारी में तीन छक्के औऱ 11 चौके लगाए. ईशान को उनकी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com