विज्ञापन

RR vs SRH: सबसे छोटे वैभव सूर्यवंशी ने फोड़ा 'बड़ा बम', एक नहीं, 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए, कौन तोड़ेगा इन्हें

Vaibhav Sooryavanshi Double World record: वैभव ने रिकॉर्डों के मामले में लकीर खींचनी शुरू कर दी है. और अब पूरी दूनिया की नजर उन पर रहने जा रही है

RR vs SRH: सबसे छोटे वैभव  सूर्यवंशी ने फोड़ा 'बड़ा बम', एक नहीं, 2 वर्ल्ड  रिकॉर्ड बनाए, कौन तोड़ेगा इन्हें
Vaibhav Sooryavanshi Double World record: वैभव सूर्यवंशी ने रिकॉर्डबुक के पन्ने बदलने शुरू कर दिए हैं

Vaibhav Sooryavanshi's world record: जी हां, अभी तो वैभव सूर्यवंशी की पार्टी शुरू हुई है! और यह ईश्वर ही जानता है कि वैभव आने वाले  दिनों में वह विश्व क्रिकेट को और किन-किन सुनामी, तूफानी रिकॉर्डों से मदहोश करेंगे. बहरहाल, जिस अंदाज में वैभव ने शनिवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में हैदराबाद (RR vs SRH) के गेंदबाजों का हाल करते हुए तूफानी शतकीय (103 रन, 37 गेंद, 5 चौके, 12 छक्के) पारी खेली, उससे अगले कई दिनों तक समूचे क्रिकेट जगत पर इसकी खुमारी चढ़ी रहेगी. वैभव ने शतक के लिए सिर्फ 36 गेंदों का सामना किया. और जैसे-जैसे तूफानी छक्के उनके बल्ले से निकले, उसने तमाम लोगों को विस्मित कर दिया. और इसी के साथ ही वैभव ने एक नहीं, बल्कि 2  वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते हुए ऐसे कारनामे कर दिए, जिन्हें पता नहीं कौन और कब तोड़ेगा. 

सूर्यवंशी का सुपर से ऊपर रिकॉर्ड!

तूफानी शतक के साथ ही वैभव ने समग्र रूप से टी20 में एक हजार रन पूरे कर लिए. और वह यह कारनामा करने वाले विश्व में सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बन गए. सूर्यवंशी ने 15 साल और 29 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की. वैसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी यह कारनामा भारत की शेफाली वर्मा के नाम पर है. और अब जबकि वैभव को टीम इंडिया के लिए खेलना बाकी है, तो जब वह भारतीय जर्सी में मैदान पर उतरेंगे, तो इस सुपर किड के लिए शेफाली का रिकॉर्ड तोड़ना चुनौती रहेगी.

गेंदों के  लिहाज से भी सबसे तेज हजारी!

वैभव ने सबसे कम उम्र में ही नहीं, बल्कि सबसे कम गेंदों पर भी टी20 में हजार रन पूरे करने का कारनामा कर दिखाया. वैभव ने हजार रन पूरे करने के लिए  473 गेंद खेलीं. इससे पहले टी-20 फॉर्मेट में यह कारनामा मिचेल ओवेन (533  गेंद) के नाम पर था. वहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर (देश के लिए) यह कारनामा भारत के अभिषेक शर्मा के नाम पर है. अभिषेक ने 528 गेंदों पर एक हजार रन पूरे किए. और उम्मीद है कि जब वैभव भारत के लिए खेलेंगे, तो इंटरनेशनल स्तर पर भी यह रिकॉर्ड अपनी झोली में डाल लेंगे.

अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड भी भारत के नाम

बात जब इंटरनेशनल क्रिकेट की आती है तो पुरुष और महिला दोनों वर्गों के आधार पर यह रिकॉर्ड शेफाली वर्मा के नाम पर है. शेफाली साल 2022 में 18 साल औ 253 दिन की उम्र में 1000 रन  बनाकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे कम उम्र में यह कारनामा करने वाली खिलाड़ी बनी थीं. और उम्मीद की जाती है कि वैभव भारत के लिए खेलने के बाद शेफाली के इस रिकॉर्ड पर भी पानी फेर देंगे

भारतीय पुरुषों में तिलक वर्मा के नाम

जब बात भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे कम उम्र में हजार रन बनाने की बात आती है, तो यह रिकॉर्ड तिलक वर्मा के नाम पर है. तिलक ने 2025 में 23 साल और 31 दिन की उम्र में हजार रन टी20 फॉर्मेट में पूरे किए, लेकिन जब वैभव भारत के लिए खेलेंगे, तो एक बात साफ है कि वर्मा का यह रिकॉर्ड वैभव सूर्यंवंशी के हाथों बचेगा नहीं. 

यह भी पढ़ें:  वैभव सूर्यवंशी को लेकर हरभजन सिंह की बड़ी नसीहत, BCCI को भी किया आगाह
 

लेखक के बारे में
img
मनीष शर्मा
Stringer from Hanumangarh Rajasthan
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, Rajasthan Royals, Sunrisers Hyderabad, Indian Premier League 2026, Rajasthan Royals Vs Sunrisers Hyderabad 04/25/2026 Rrsh04252026270307, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com