विज्ञापन

धोनी और CSK को जब इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने किया था परेशान, बार-बार हराने में था बड़ा हाथ

धोनी की टीम को टूर्नामेंट में तीन बार हराने में था बड़ा हाथ. दिलचस्प ये है कि साल 2008 में पाकिस्तान का यह क्रिकेटर 22 विकेट लेकर पर्पल कैप विनर बना.

धोनी और CSK को जब इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने किया था परेशान, बार-बार हराने में था बड़ा हाथ
BCCI
  • राजस्थान रॉयल्स से चेन्नई सुपर किंग्स 2008 के आईपीएल में एक भी मैच नहीं जीत सकी थी.
  • पाकिस्तानी तेज गेंदबाज सोहेल तनवीर ने चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी की कमर तोड़ते हुए रिकॉर्ड बना दिया था.
  • तनवीर उस पहले सीजन में 22 विकेट लेकर पर्पल कैप जीतने वाले पहले गेंदबाज भी बने थे.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

2008 में पहली बार खेले गए आईपीएल का फाइनल राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुआ था. उस टूर्नामेंट में फाइनल से पहले भी चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमें दो बार भिड़ चुकी थीं लेकिन फाइनल में जीत के साथ ही पिछले दोनों मौके पर शेन वॉर्न की टीम ने धोनी की टीम को बड़े अंतर से पछाड़ा था. धोनी की टीम की इन तीनों हार में पाकिस्तान के एक क्रिकेटर का बड़ा हाथ था.

ये क्रिकेटर थे सोहेल तनवीर जिन्होंने आईपीएल 2008 के फाइनल के अंतिम ओवर में जीत के रन बनाए थे. इतना ही नहीं तनवीर ने अपनी गेंदबाजी का भी उस टूर्नामेंट में लोहा मनवाया था.

22 विकेट लेकर बने पर्पल कैप विनर

फाइनल में तो तनवीर ने केवल एक ही विकेट चटकाया पर टूर्नामेंट में यह उनका 22वां विकेट था, जिसकी बदौलत वो सबसे अधिक विकेट लेने वाले क्रिकेटर बने थे. लिहाजा तनवीर आईपीएल के इतिहास में पर्पल कैप झटकने वाले पहले क्रिकेटर बने थे. टूर्नामेंट में विकेटों को चटकाने की शुरुआत तनवीर ने अपने हमवतन सलमान बट्ट को बोल्ड कर किया और अगले ही मुकाबले में जब चेन्नई सुपर किंग्स से सामना हुआ तो तनवीर ने अपनी घातक गेंदबाजी से धोनी की टीम की कमर तोड़ दी थी.

ये भी पढ़ें: शेन वार्न निकले असली 'धुरंधर', Rajasthan Royals के बिकने पर परिवार पर होगी पैसों की बारिश, मिलेंगे 450 करोड़

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: NDTV

पहली बार भिड़े और बना दिया ऐतिहासिक रिकॉर्ड

इस मुकाबले की पहली ओवर में ही तनवीर ने पार्थिव पटेल और स्टीफन फ्लेमिंग को एलबीडब्ल्यू आउट किया और अपने 4 ओवरों में मात्र 14 रन देकर 6 विकेट चटकाए. तनवीर के इस प्रदर्शन की बदौलत राजस्थान ने चेन्नई को 8 विकेट से हरा डाला और तनवीर 'प्लेयर ऑफ द मैच' बने. तनवीर का यह प्रदर्शन आज भी आईपीएल की सबसे घातक स्पेल में गिना जाता है. ये आईपीएल 2008 का बेस्ट बॉलिंग फिगर बना और अगले 11 सालों तक उनका ये रिकॉर्ड कोई तोड़ नहीं सका. 11 साल बाद 2019 में मुंबई की ओर से खेलते हुए वेस्ट इंडीज के अल्जारी जोसेफ ने हैदराबाद के खिलाफ 12 रन देकर छह विकेट लिए और तनवीर को आईपीएल की 'बेस्ट बॉलिंग फिगर' के मामले में दूसरे पायदान पर ढकेल दिया.

IPL के पहले पर्पल कैप विनर हैं सोहेल तनवीर

IPL के पहले पर्पल कैप विनर हैं सोहेल तनवीर
Photo Credit: AFP

जब धोनी का विकेट चटकाया...

2008 में जब करीब तीन हफ्ते के अंतराल पर दूसरी बार CSKvsRR मुकाबला हुआ तो इस बार तनवीर ने अपने विकेट लेने का सिलसिला धोनी को पवेलियन लौटा कर किया. तब राजस्थान के 211 रनों के जवाब में चेन्नई ने 3 विकेट पर 182 रन बना लिए थे. यानी चेन्नई की टीम को जब विकेट पर धोनी की सबसे अधिक जरूरत थी तब तनवीर ने बड़ा झटका दिया जिससे टीम उबर नहीं सकी और रही सही कसर उन्होंने एल्बी मोर्केल को आउट कर पूरी कर दी. मोर्केल चेन्नई की ओर से सबसे अधिक 71 रन बनाने वाले बल्लेबाज थे. तनवीर ने मैच में कुल तीन विकेट चटकाए और राजस्थान यह मैच 10 रनों से जीत गया. 

फिर आया टूर्नामेंट का फाइनल जिसके अंतिम दो गेंदों पर तीन रन बना कर उन्होंने अपनी टीम को आईपीएल का पहला विनर बनाया.

ये भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले मुंबई में कप्तानों की बड़ी बैठक खत्म, बदले नियमों पर हुई साफ-साफ बात

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com