विज्ञापन

IPL 2026 से पहले मुंबई में कप्तानों की बड़ी बैठक खत्म, बदले नियमों पर हुई साफ-साफ बात

IPL 2026 से पहले कप्तानों की बड़ी मीटिंग खत्म. 28 मार्च से शुरू हो रहे क्रिकेट के इस सबसे बड़े फेस्टिवल से पहले क्या चर्चा हुई?

IPL 2026 से पहले मुंबई में कप्तानों की बड़ी बैठक खत्म, बदले नियमों पर हुई साफ-साफ बात
  • IPL 2026 से पहले मुंबई में सभी कप्तानों की अहम बैठक हुई.
  • नए नियमों जैसे 60-सेकंड टाइमर और इम्पैक्ट प्लेयर पर चर्चा.
  • 28 मार्च से सीजन की शुरुआत, पहला मैच RCB vs SRH.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Board of Control for Cricket in India (BCCI) और Indian Premier League (IPL) 2026 के कप्तानों की अहम बैठक बुधवार को मुंबई में BCCI हेडक्वार्टर पर खत्म हो गई. IPL का 19वां सीजन शुरू होने जा रहा है, ऐसे में ये मीटिंग काफी अहम मानी जा रही थी. इस बैठक में सभी 10 टीमों के कप्तान शामिल हुए. माना जा रहा है कि मीटिंग में नए सीजन के नियम, खेल की शर्तें और ऑपरेशन से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई.

शुभमन गिल (गुजरात टाइटंस) और हार्दिक पांड्या (मुंबई इंडियंस) भी इस बैठक में मौजूद रहे. गिल ने मीडिया से छोटी सी बातचीत में कहा, “मीटिंग बहुत अच्छी रही.”

इसके अलावा ईशान किशन (सनराइजर्स हैदराबाद), ऋषभ पंत (लखनऊ सुपर जायंट्स), अजिंक्य रहाणे (कोलकाता नाइट राइडर्स) और श्रेयस अय्यर (पंजाब किंग्स) भी इस बैठक का हिस्सा रहे. वहीं रजत पाटीदार (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु), ऋतुराज गायकवाड़ (चेन्नई सुपर किंग्स), रियान पराग (राजस्थान रॉयल्स) और अक्षर पटेल (दिल्ली कैपिटल्स) भी मीटिंग में शामिल हुए.

बैठक में क्या चर्चा हुई?

मीटिंग में जिन अहम मुद्दों पर बात हुई, उनमें 60 सेकंड का इनिंग्स टाइमर, इम्पैक्ट प्लेयर नियम, कन्कशन सब्स्टीट्यूट और खिलाड़ियों के लिए आचार संहिता शामिल रहे. हर सीजन से पहले ऐसी बैठक होती है ताकि सभी कप्तानों को नियमों की पूरी जानकारी और एक जैसी समझ हो.

आईपीएल कब हो रहा है शुरू?

आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा और पहला मुकाबला वर्तमान चैंपियन RCB और SRH के बीच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. बीसीसीआई ने 11 मार्च को पहले फेज का शेड्यूल जारी किया था, जिसमें 28 मार्च से 12 अप्रैल तक मुकाबले खेले जाएंगे. इस दौरान कुल 20 मैच 10 अलग-अलग शहरों- बेंगलुरु, मुंबई, गुवाहाटी, न्यू चंडीगढ़, लखनऊ, कोलकाता, चेन्नई, दिल्ली, अहमदाबाद और हैदराबाद- में होंगे. पहले मैच के बाद 29 मार्च को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ंत होगी.

कब है पहला डबल हेडर?

सीजन का पहला डबल हेडर 4 अप्रैल को होगा, जहां पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस आमने-सामने होंगी, और दूसरे मैच में गुजरात टाइटंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा.

राजस्थान रॉयल्स अपने शुरुआती घरेलू मैच गुवाहाटी में खेलेगी, जबकि पंजाब किंग्स न्यू चंडीगढ़ और धर्मशाला में अपने होम मैच खेलेगी. आरसीबी इस सीजन में बेंगलुरु के अलावा रायपुर में भी कुछ मैच खेलेगी. कुल मिलाकर, आईपीएल 2026 एक बार फिर जबरदस्त मुकाबलों और रोमांच से भरा रहने वाला है, और सभी टीमें पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरने को तैयार हैं.

ये भी पढ़ें: शेन वार्न निकले असली 'सौदागर', राजस्थान रॉयल्स के 15 हजार करोड़ में बिकने पर परिवार को मिलेंगे 450 करोड़ रुपये

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com