विज्ञापन
This Article is From Feb 21, 2018

पाकिस्तान में होंगे पीएसएल के तीन मैच, कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जुड़े

पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के तीसरे सत्र की कल दुबई में शुरूआत होगी जिसमें इस बार छठी टीम और अधिक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर जुड़े हैं और जिसके तीन मैच स्वदेश में खेले जाएंगे.

पाकिस्तान में होंगे पीएसएल के तीन मैच, कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जुड़े
पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के तीसरे सत्र की कल दुबई में शुरूआत होगी जिसमें इस बार छठी टीम और अधिक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर जुड़े हैं.
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के तीसरे सत्र की कल दुबई में शुरूआत होगी जिसमें इस बार छठी टीम और अधिक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर जुड़े हैं और जिसके तीन मैच स्वदेश में खेले जाएंगे. मुल्तान सुल्तान्स के रूप में नयी टीम तथा शेन वाटसन और ब्रेंडन मैकुलम जैसे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के जुड़ने से पिछले वर्षों में स्पाट फिक्सिंग विवादों से घिरे इस टी20 टूर्नामेंट को नया जीवन मिला है. पीएसएल के तीन मैचों का आयोजन लाहौर और कराची में करने का फैसला किया गया है जिससे अगले साल पूरा टूर्नामेंट पाकिस्तान में आयोजित करने के लिये रास्ता साफ हो सकता है.

सुल्तान्स के कोच अपने जमाने के दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम और कप्तान शोएब मलिक हैं. उसका पहला मैच गुरूवार को दुबई में मौजूदा चैंपियन पेशावर जल्मी से होगा. इससे पहले उदघाटन समारोह होगा जिसमें अमेरिकी रैपर जैसन डेरूलो भी शिरकत करेंगे. आतंकी हमलों के कारण पाकिस्तान पिछले कुछ वर्षों से अपने घरेलू मैचों का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में कर रहा है.

सुरक्षा में नाटकीय सुधार के बाद पिछले साल पीएसएल फाइनल लाहौर में कराया गया था. इस साल तीन में से दो प्लेआफ लाहौर में करवाने की योजना है जबकि 25 मार्च को होने वाले फाइनल की मेजबानी कराची का नेशनल स्टेडियम करेगा. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजम सेठी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि 2019 में पूरा टूर्नामेंट स्वदेश में खेला जाएगा.

उन्होंने टूर्नामेंट से पूर्व दुबई से एएफपी से कहा, ‘‘इससे किसी शीर्ष टीम के साथ पाकिस्तान में पूर्णकालिक श्रृंखला के आयोजन का रास्ता साफ होगा. हमें खुशी है कि पीएसएल दो वर्षों में अंतरराष्ट्रीय ब्रांड बन गया है.’’ 

पीएसएल में इस बार जो अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भाग लेंगे उनमें इंग्लैंड के इयोन मोर्गन, एलेक्स हेल्स और जैसन राय, बांग्लादेश के तमीम इकबाल, शाकिब अल हसन और महमुदुल्लाह, आस्ट्रेलिया के वाटसन और क्रिस लिन, वेस्टइंडीज के सुनील नारायण, आंद्रे रसेल, सैमुअल बद्री, ड्वेन ब्रावो और कीरेन पोलार्ड तथा न्यूजीलैंड और मैकुलम और ल्यूक रोंची प्रमुख हैं.

(इनपुट-पीटीआई)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan Super League, Pakistan Super League 2018, PSL
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com