विज्ञापन

पाकिस्तान को लात मार कर टूर्नामेंट से बाहर निकाल देना चाहिए: पूर्व क्रिकेटर अतुल वासन

Pakistan Boycott Match vs India, Atul Wassan Reaction: अतुल वासन ने ये भी कहा कि इससे भारत को कोई नुकसान नहीं होने वाला है. बल्कि पाकिस्तान क्रिकेट को इससे बहुत बड़ा नुकसान हो जाएगा. वो मानते हैं कि आईसीसी के लिए पाकिस्तान क्रिकेट को सबक सिखाकर मिसाल पेश करने का सही वक्त है.

पाकिस्तान को लात मार कर टूर्नामेंट से बाहर निकाल देना चाहिए: पूर्व क्रिकेटर अतुल वासन
Pakistan Boycott Match vs India T20 World Cup
  • पाकिस्तान ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से घोषणा की कि टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करेगी
  • PCB अध्यक्ष मोहसिन नक़वी ने प्रधानमंत्री से मुलाक़ात कर टी-20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने पर निर्णय टाल दिया था
  • पूर्व पाक क्रिकेटरों ने भाग लेने का समर्थन किया और पाकिस्तान टीम को टूर्नामेंट में भेजने की आवश्यकता जताई.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

इधर बुलावायो में पाकिस्तान की अंडर-19 वर्ल्ड कप टीम बाहर हुई उधर पाकिस्तान सरकार ने अपने ट्विटर हैंडल 'X' से ट्वीट किया कि वो टी-20 वर्ल्ड कप तो खेलेगा लेकिनभारत के ख़िलाफ़ 15 फरवरी के मैच का बहिष्कार करेगा. इस घटना पर फ़ौरी तौर आईसीसी की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. संभवत: आईसीसी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की सूचना पर आधिकारिक तौर पर प्रतिक्रिया देगा. माना जा रहा है कि इसपर कड़ी प्रतिक्रिया आनेवाली है. 

'पाकिस्तान टीम को लात मारकर बाहर निकाल देना चाहिए'

सरकार के आधिकारिक 'X' अकाउंट पर एक पोस्ट में कहा गया है,"इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान की सरकार पाकिस्तान क्रिकेट टीम को ICC वर्ल्ड T20 2026 में हिस्सा लेने की मंज़ूरी देती है, हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ होने वाले मैच में मैदान पर नहीं उतरेगी."

पूर्व भारतीय क्रिकेटर अतुल वासन ने NDTV से बात करते हुए इसपर तीखी प्रतिक्रिया दी है. अतुल वासन ने कहा,"पाकिस्तान ने दुनिया के सभी क्रिकेट खेलनेवाले देशों को परेशान कर रखा है. उसने आईसीसी को भी परेशान किया हुआ है. आईसीसी के लिए सही वक्त है कि इसे लात मारकर बाहर कर दे."

अतुल वासन ने ये भी कहा कि इससे भारत को कोई नुकसान नहीं होने वाला है. बल्कि पाकिस्तान क्रिकेट को इससे बहुत बड़ा नुकसान हो जाएगा. वो मानते हैं कि आईसीसी के लिए पाकिस्तान क्रिकेट को सबक सिखाकर मिसाल पेश करने का सही वक्त है.  

पीसीबी चीफ़ ने पाकिस्तान पीएम से की थी मुलाक़ात

कुछ ही दिनों पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नक़वी ने अपने देश के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ से मुलाक़ात के बाद ही क्रिकेट की की दुनिया को पसोपेश में डाल दिया था.  26 जनवरी को पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से इस्लामाबाद में ख़ास मुलाक़ात कर सोशल मीडिया पर अपनी टीम के टी-20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने पर शुक्रवार से सोमवार तक फ़ैसला लेने की बात कर पहले ही पूरी क्रिकेट की दुनिया को सकते में डाल दिया  था.

सोशल मीडिया साइट ‘X' पर नक़वी ने ट्वीट किया था,"प्रधानमंत्री मियां मोहम्मद शहबाज शरीफ के साथ सार्थक बैठक हुई. मैंने उन्हें ICC के सारे मामले की जानकारी दी और उन्होंने निर्देश दिया है कि हम सभी विकल्पों को ध्यान में रखते हुए इस मामले को सुलझाएं. जिसके बाद इस बात पर सहमति बनी है कि हम अपना अंतिम निर्णय शुक्रवार या अगले सोमवार को लेंगे."

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नक़वी ने खुद पर ही शुक्रवार (29 जनवरी) और सोमवार (1 फ़रवरी) का डेडलाइन रखा था. लेकिन पाकिस्तान सरकार ने सोमवार से एक दिन पहले अपने आधिकारिक अकाउंट से ट्वीट किया और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उसे रिट्वीट कर अपनी सहमति जता दी. 

एकजुट होकर पीसीबी पर भड़के थे पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर 

हालांकि पाकिस्तान के वर्ल्ड कप में खेलने को लेकर पहले पाकिस्तान के कई पूर्व दिग्गज मोहसिन नकवी के बयान के बाद एकजुट हो गए कि उनकी टीम को वर्ल्ड कप खेलना ही चाहिए. पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर मोहसिन खान ने कहा कि "यह पाकिस्तान क्रिकेट के लिए बुरा होगा."

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने कहा है कि पाकिस्तान को अपने क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए बड़े टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने की ज़रूरत है. इंजमाम उल हक ने आगे कहा, "हमारे भारत के साथ मुद्दे हैं, लेकिन हम अपने सभी मैच श्रीलंका में खेल रहे हैं. तो फिर किस आधार पर PCB अपनी टीम को वर्ल्ड कप में नहीं भेजेगा." 

इंजमाम उल हक ने अपनी बात आगे ले जाते हुए कहा, "मैं पर्सनली पाकिस्तान को वर्ल्ड कप में खेलते देखना चाहता हूं. हमारे पास कुछ अच्छे खिलाड़ी हैं और हमारे क्रिकेट को यह देखने की ज़रूरत है कि हमारी टीम बड़े इवेंट्स में अच्छा प्रदर्शन करे."

पूर्व टेस्ट कप्तान मोहम्मद हफीज ने भी ज़ोर देकर कहा है कि पाक बोर्ड को वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान टीम को ज़रूर भेजना चाहिए. 

वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के ग्रुप मैच: 

  • 7 फरवरी – बनाम ह़लैंड – कोलंबो
  • 10 फरवरी – बनाम अमेरिका - कोलंबो
  • 15 फरवरी- बनाम भारत - कोलंबो
  • 18 फरवरी – बनाम नामीबिया -कोलंबो

यह भी पढ़ें: Carlos Alcaraz: अल्काराज़ ने रचा इतिहास, जोकोविच को हराकर जीता ऑस्ट्रेलयन ओपन, पूरा किया करियर ग्रैंड स्लैड

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान का हैरतअंगेज ऐलान, लिया टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ न खेलने का फैसला

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com