विज्ञापन

Carlos Alcaraz: अल्काराज़ ने रचा इतिहास, जोकोविच को हराकर जीता ऑस्ट्रेलयन ओपन, पूरा किया करियर ग्रैंड स्लैड

Carlos Alcaraz completes Career Grand Slam: स्पेन के 22 साल के हनुरमंद कार्लोस अल्काराज़ ने 24 ग्रैंडस्लैम विजेता नोवाक जोकोविच से पहला सेट हारने के बाद कमबैक करते हुए को 4 सेटों के मुक़ाबले को 2-6, 6-2, 6-3, 7-5 से हराकार अपने पहले ऑस्ट्रेलियन ओपन ख़िताब पर कब्ज़ा कर लिया.

Carlos Alcaraz: अल्काराज़ ने रचा इतिहास, जोकोविच को हराकर जीता ऑस्ट्रेलयन ओपन, पूरा किया करियर ग्रैंड स्लैड
Carlos Alcaraz: 22 की उम्र में अल्काराज़ ने पूरा किया करियर ग्रैंड स्लैम

Carlos Alcaraz completes Career Grand Slam: स्पेन के 22 साल के हनुरमंद कार्लोस अल्काराज़ ने 24 ग्रैंडस्लैम विजेता नोवाक जोकोविच से पहला सेट हारने के बाद कमबैक करते हुए को 4 सेटों के मुक़ाबले को 2-6, 6-2, 6-3, 7-5 से हराकार अपने पहले ऑस्ट्रेलियन ओपन ख़िताब पर कब्ज़ा कर लिया. कार्लोस अल्काराज़ का ऑस्ट्रेलियन ओपन के हार्डकोर्ट पर ये पहला ख़िताब है. इस जीत के साथ ही अल्काराज़ ने सबसे कम उम्र में करियर ग्रैंड स्लैम जीतने वाले पुरुष खिलाड़ी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

ATP रैंकिंग में दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी अल्काराज़ ओपन एरा में करियर ग्रैंड स्लैम हासिल करने वाले छठे खिलाड़ी बन गए हैं. टूर्नामेंट में आने से पहले, स्पेन के इस खिलाड़ी ने सीज़न के पहले बड़े टूर्नामेंट में क्वार्टर-फ़ाइनल से आगे कभी जगह नहीं बनाई थी. लेकिन अल्काराज़ ने इस सीजन में कमाल कर दिखाया. सेमीफाइनल में उन्होंने अलेक्जेंडर ज़्वेरेव के खिलाफ़ पांच घंटे, 27 मिनट तक चले मुकाबले में जीत दर्ज की थी.

21वीं सदी में, सिर्फ़ चार खिलाड़ियों ने करियर ग्रैंड स्लैम पूरा किया है. जोकोविच ने 2016 में ऐसा करने वाले सबसे हाल के खिलाड़ी थे, उनसे पहले 'बिग थ्री' के सदस्य राफेल नडाल (2010) और रोजर फेडरर (2009) ने ऐसा किया था. 22 साल की उम्र में अल्काराज़ का इस खास लिस्ट में शामिल होना एक ऐसा रिकॉर्ड है जो उन्हें दिग्गजों में जगह दिलाता है.

पहला सेट जोको ने जीता

सर्बिया के 38 साल के नोवाक जोकोविच का ऑस्ट्रेलियन ओपन के हार्डकोर्ट पर बरसों से दबदबा रहा है. 10 ग्रैंडस्लैम विजेता जोकोविच ने पहला सेट 6-2 से अपना नाम कर लिया. 

अल्काराज़ की वापसी

लेकिन दूसरे सेट से 22 साल के बेहद टैलेंटेड स्पेन के कार्लोस अल्काराज़ जोको की उम्र पर हावा हो गए. खुद से 16 साल बड़े जोको से अल्काराज़ ने दूसरा सेट 6-2 से अपने नाम किया. तीसरे सेट में भी अल्काराज़ को ज़्यादा मुश्किल पेश नहीं आई. 6 ग्रैंड स्लैम विजेता अल्काराज़ ने तीसरा सेट 6-3 से अपने पक्ष में कर लिया. 

जोको ने सेमीफ़ाइनल में इटली के 24 साल के यानिक सिनर को शिकस्त दी थी. 38 साल के सर्बिया के जोको की नज़र अपने 11वें ऑस्ट्रेलियन ओपन और 25वें ग्रैंड स्लैम ख़िताब पर नज़र थी जो मुमकिन ना हो सका. 

चौथे सेट में दुनिया के दिलों पर राज़ करने वाले जोको ने टेनिस का चढ़ता सूरज कार्लोस अल्काराज़ को कड़ी टक्कर देने की कोशिश की. लेकिन आख़िरकार अल्काराज़ ने 7-5 से ये सेट अपने नाम कर पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन ग्रैंड स्लैम ख़िताब अपने नाम कर लिया. अल्काराज़ के नाम ये 7वां ग्रैंड स्लैम ख़िताब है. 

किन टीम इंडिया के क्रिकेटर के टूटे दिल

जोको की जीत से टीम इंडिया के कई दिग्गजों के दिल भी ज़रूर टूटेंगे. एक दिन पहले ही ईशान किशन ने अल्काराज़ पर अपना दांव लगाया था. जबकि, अर्शदीप सिंह जोको के 25वैं ग्रैंडस्लैम की जीत की उम्मीद लगा रहे थे.

सचिन तेंदुलकर रॉजर फ़ेडरर के साथ अल्काराज़ के फ़ैन हैं जबकि विराट कोहली फ़ेडरर और जोकोविच के फ़ैन माने जाते हैं. टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव जोको के बहुत बड़े फ़ैन माने जाते हैं.

यह भी पढ़ें: IND vs PAK, U19 World Cup: भारत ने बनाए 252, पाकिस्तान को इतने ओवरों में हासिल करना होगा लक्ष्य, ऐसा है पूरा समीकरण

यह भी पढ़ें: Elena Rybakina: पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन बनीं रिबाकिना, वर्ल्ड नंबर-1 और पूर्व चैंपियन आर्यना सबालेंका को हराया

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com